NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
संस्कृति
भारत
राजनीति
अयोध्या विवाद के शांतिपूर्ण हल के लिए CJP ने SC में दाखिल की याचिका, आप भी करें समर्थन
शांति के इस अभियान में शामिल होने के लिए CJP ने 10 लाख हस्ताक्षर वाला अभियान चलाया है।
सबरंग इंडिया
04 Dec 2017
babri masjid
sabrang india

नई दिल्ली। अयोध्या का शाब्दिक अर्थ समझा जाए तो यह (अ-युद्धा) होता है, जिसका मतलब है कि वह स्थान जिसे युद्ध से नहीं जीता जा सकता। लेकिन बड़ी विडम्बना है कि अयोध्या विवाद का नाम लेते ही 'अलगाव' की राजनीति और खून खराबे का मंजर आंखों के सामने कौंधने लगता है। 25 साल से अयोध्या को लेकर बांटने वाली राजनीति होती आ रही है। 

सियासी फायदे के लिए की जा रही इस राजनीति से इतर देखा जाए तो लगभग सभी भारतीय यह चाहते हैं कि नफरत या टकराव के बजाय यह अनमोल सांस्कृतिक शहर समझदारी, संवाद और आपसी सहयोग का प्रतीक बने। शांति से संवाद और निपटारे की पहल के तहत् सिटिज़न्स फॉर जस्टिस एंड पीस (CJP) को करीब तीन दर्जन जानी मानी हस्तियों ने समर्थन दिया है। 

CJP ने इस मुद्दे को लेकर अपनी दलीलों के साथ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की है। CJP द्वारा दायर की गई याचिका में कहा गया है कि उच्चतम न्यायालय भारत और अयोध्या में उन अनमोल संवैधानिक सिद्धांतों को पुनर्स्थापित करे जिसकी बुनियाद पर स्वाधीन भारत का अस्तित्व साकार हुआ था।

CJP की पहल को श्याम बेनेगल, अपर्णा सेन, ओम थानवी, आरबी श्रीकुमार, आनंद पटवर्धन, गणेश देवी, मेधा पाटकर, अरुणा रॉय, अनिल धरकर, तीस्ता सीतलवाड़, जॉय सेनगुप्ता, साइरस गजर, राम रहमान, सोहेल हाशमी, एम के रैना, डॉ. बीटी ललिता नाईक, जॉन दयाल, सुमन मुखोपाध्याय, किरण नागरकर, कुमार केतकर, कल्पना कन्नामिरन, के.एल. अशोक, केपी श्रीपला, ए.के. सुब्बिया, सुरेश भट्ट बकाबेल, प्रोफेसर जी हरगोपाल, एन बाबायाह, तानाज दारा मोदी, मुनीज़ा खान, तनवीर जाफरी और डॉल्फी डिसूजा जैसी दिग्गज हस्तियों ने समर्थन दिया है।

CJP द्वारा दर्ज मज़बूत दलीलों के अनुसार, न्यायालय इसे केवल संपत्ति-विवाद का मामला नहीं मान सकता। यह गैरबराबर वालों के बीच की लड़ाई है, साथ ही यह भी संज्ञान में लेना आवश्यक है कि जिन्होंने अतीत में अपराध किये हैं, वे अब सत्ता में हैं। न्यायालय इस मामले को संवैधानिक बेंच के समक्ष रखते हुए महज जमीन का टुकड़ा समझने के बजाय वो मामला समझे जिसने धर्मनिरपेक्ष लोकतान्त्रिक गणतंत्र की नींव को झकझोर दिया है।

अनुच्छेद 142  के तहत सर्वोच्च न्यायालय के पास यह ताक़त होती है, कि वह किसी भी स्थिति में “पूर्ण न्याय” सुनिश्चित करे।  यहां CJP का कहना है, कि सुप्रीम कोर्ट अनुच्छेद 142 के तहत मामले का हल ढूँढने के लिए न्यायलय के भीतर या बाहर कोई भी रास्ता अपनाये। इस अनुच्छेद में दोनों पक्षों की मांग के दायरे के बाहर से भी हल ढूँढने का प्रावधान है। हम आग्रह करते हैं कि जहां बाबरी मस्जिद कभी हुआ करती थी उस जगह को एक तटस्थ संवैधानिक जगह में बदला जाए जो भारत में नई शांतिपूर्ण शुरुआत का संकेत दे। और जो हिंसा की राजनीति को स्पष्ट रूप से नकारा जाए।

शांति के इस अभियान में शामिल होने के लिए CJP ने 10 लाख हस्ताक्षर वाला अभियान चलाया है। आप भी इसमें हिस्सेदार बनने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर इस पहल को अपना समर्थन दे सकते हैं। 

Courtesy: सबरंग इंडिया
babri masjid
BJP
Supreme Court

Related Stories

उर्दू पत्रकारिता : 200 सालों का सफ़र और चुनौतियां

मैंने क्यों साबरमती आश्रम को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील की है?

नफ़रत फैलाने वाले भाषण देने का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

सांप्रदायिक घटनाओं में हालिया उछाल के पीछे कौन?

ज्ञानवापी मस्जिद : अनजाने इतिहास में छलांग लगा कर तक़रार पैदा करने की एक और कोशिश

अयोध्या विवाद के 'हल' होने के बाद, संघ परिवार का रुख़ काशी और मथुरा की तरफ़

बनारस: ‘अच्छे दिन’ के इंतज़ार में बंद हुए पावरलूम, बुनकरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

अयोध्या का भूमिपूजन भारत के लोकतंत्र का बहुसंख्यकवाद में बदल जाने का सबसे बड़ा गवाह है

हल्ला बोल! सफ़दर ज़िन्दा है।

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में आदिवासियों पर सांस्कृतिक और धार्मिक मान्यताएं थोपी जा रही हैं


बाकी खबरें

  • SHAE
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    क्रिकेट: नहीं रहे स्पिन के जादूगर
    04 Mar 2022
    ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी और महान गेंदबाज़ शेन वॉर्न का निधन हो गया है। ख़बरों के मुकाबिक हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हुई है।
  • manipur
    न्यूज़क्लिक टीम
    चुनाव में, याद उन वीरों की जिन्होंने मणिपुर को बनाया सेकुलर
    04 Mar 2022
    वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने मणिपुर के उन शहीदों से रुबरू कराया जिन्होंने मणिपुर को साम्राज्यवादी ताकतों से बचाने के लिए , मणिपुर को धर्मनिरपेक्ष बनाने के लिए संघर्ष किया और जान की बाज़ी लगाई।
  • chunav chakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    चुनाव चक्र: यूपी की लड़ाई का आख़िरी दांव, जो जीता वही सिकंदर
    04 Mar 2022
    अब यूपी की लड़ाई का आख़िरी चरण आ गया है। सात मार्च-सातवां चरण... इस सातवें और अंतिम चरण में कुल 9 ज़िलों की 54 सीटों के लिए मतदान होगा। इसमें बनारस भी है और आज़मगढ़ भी। एक मोदी का गढ़ तो दूसरा अखिलेश…
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूक्रेन-रूस संघर्ष : प्रचार की तमाम हदें पार! लौट रहे छात्रों से "मोदी ज़िंदाबाद" के नारे !
    04 Mar 2022
    बोल के लब आज़ाद है तेरे के आज के एपिसोड में अभिसार शर्मा बीजेपी सरकार के झूठे प्रचार तंत्र पर सवाल उठा रहे हैं और यूक्रेन-रूस संघर्ष के चलते यूक्रेन में भारतीय विद्यार्थी पिछले 8 दिनों से फसे हुए हैं…
  • medical
    एम.ओबैद
    बिहार : प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में फ़ीस कम करने और राइट टू हेल्थ की मांग होने लगी तेज़
    04 Mar 2022
    बिहार विधानसभा में प्राइवेट कॉलेजों द्वारा ली जाने वाली मोटी फ़ीस का मुद्दा उठाया गया है। राज्य सरकार भी राज्य के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई का शुल्क कम कराने पर विचार करे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License