NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
बांदीपोरा रेप केस में जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया, शुक्रवार तक रिपोर्ट मांगी
बांदीपोरा के अलावा गांदरबल ज़िले में भी बलात्कार की घटना हुई है। इसे लेकर भी घाटी में गुस्सा है। छात्रों और पुलिस की भिड़ंत को देखते हुए कई शिक्षण संस्थाओं को बंद रखा गया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
15 May 2019
Bandipora
फोटो साभार: Zubair Sofi

जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय ने बांदीपोरा में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले पर बुधवार को स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर जोन) को शुक्रवार तक स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल एवं न्यायमूर्ति ताशी राबस्तान की खंडपीठ ने दुष्कर्म के मामले की खबरों पर संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक को मामले की जांच की स्थिति रिपोर्ट शुक्रवार सुबह 10 बजे के पहले दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह तीन साल की मासूम बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने दुष्कर्म किया था। घटना से आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आए थे। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की त्वरित जांच के लिए एक विशेष जांच दल गठित किया गया है।

गांदरबल में भी बलात्कार, घाटी में गुस्सा बढ़ा

इस बीच बांदीपोरा के अलावा गांदरबल ज़िले में भी बलात्कार की घटना हुई है। यह घटना रविवार की बताई जा रही है। उसे लेकर भी घाटी में गुस्सा है। बलात्कार के आरोपियों को फांसी देने की मांगों को लेकर छात्रों और पुलिस के बीच संघर्ष को देखते हुए राज्य प्रशासन ने बुधवार को घाटी के ज्यादातर शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया।

IMG_2069.jpg

राज्य प्रशासन ने श्रीनगर, बारामूला, सोपोर, बांदीपोरा, गांदरबाल, अनंतनाग, कुपवाड़ा, बड़गाम और अन्य जिलों में कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया है।
नाज़ुक स्थिति देखते हुए कई शहरों में उच्चतर माध्यमिक स्कूलों को भी बंद रखा गया है।
दरअसल विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रों ने पीड़ितों को न्याय देने और आरोपियों को कठोर दंड देने की मांग की और इस दौरान वे सुरक्षा बलों से भिड़ गए। श्रीनगर के अमर सिंह कॉलेज के छात्रों ने कॉलेज परिसर में तख्तियां और बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन किया। वे आरोपी को मृत्यु दंड देने की मांग कर रहे थे।
श्रीनगर के नौशेरा में स्थित कश्मीर लॉ कॉलेज के छात्रों ने भी विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। बेमिना में एसकेआईएमएस मेडिकल कॉलेज के छात्र कॉलेज परिसर में इकट्ठे हो गए और विरोध प्रदर्शन किया। वे आरोपी को मृत्यु दंड देने की मांग कर रहे थे।
यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर के विभिन्न विभागों के छात्रों ने मंगलवार को परिसर में शांतिपूर्ण रैली निकाली और ऐसे ही उत्तरी कश्मीर के उरी में बोनियार हायर सेकैंडरी स्कूल के छात्रों ने भी प्रदर्शन किया।

IMG_2068.jpg
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कंगन के छात्रों ने अपनी कक्षाएं छोड़कर कॉलेज परिसर से कंगन के मुख्य बाजार तक विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी हाथ में तख्तियां पकड़े थे जिन पर लिखा था, "पीड़िता को न्याय दो और दुष्कर्मी को फांसी दो।"
पुलिस गांदरबल के हरन गांव में रहने वाले आरोपी मोहम्मद आसिफ वानी (20) को उसके पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग लड़की का दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है।
बांदीपोरा मामले में भी आरोपी ताहिर अहमद मीर को गिरफ्तार किया जा चुका है।
चूंकि दोनों मामलों में आरोपी पकड़े जा चुके हैं इसलिए शिया-सुन्नी धार्मिक समन्वय समिति ने भी लोगों से शांति बनाए रखने और विरोध प्रदर्शन बंद करने की अपील की है।

(समाचार एजेंसी भाषा और आईएएनएस के इनपुट के साथ)

bandipora
rape case
minor girl raped
Schools in Kashmir
Kashmir
sexual violence
Student Protests
Protests

Related Stories

दिल्ली: रामजस कॉलेज में हुई हिंसा, SFI ने ABVP पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिसिया कार्रवाई पर भी उठ रहे सवाल

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

बिहार: 8 साल की मासूम के साथ बलात्कार और हत्या, फिर उठे ‘सुशासन’ पर सवाल

यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या

मध्य प्रदेश : मर्दों के झुंड ने खुलेआम आदिवासी लड़कियों के साथ की बदतमीज़ी, क़ानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

जेएनयू में छात्रा से छेड़छाड़, छात्र संगठनों ने निकाला विरोध मार्च

असम: बलात्कार आरोपी पद्म पुरस्कार विजेता की प्रतिष्ठा किसी के सम्मान से ऊपर नहीं

बिहारः पांच वर्ष की दलित बच्ची के साथ रेप, अस्पताल में भर्ती

राजस्थान: रेप के आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलकर दलित लड़की पर चाकू से किया हमला

बिहारः बंधक बनाकर नाबालिग लड़की से गोरखपुर में 1 महीने तक किया गैंगरेप


बाकी खबरें

  • मालिनी सुब्रमण्यम
    छत्तीसगढ़ : युद्धग्रस्त यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों ने अपने दु:खद अनुभव को याद किया
    09 Mar 2022
    कई दिनों की शारीरिक और मानसिक पीड़ा झेलने के बाद, अंततः छात्र अपने घर लौटने कामयाब रहे।
  • EVM
    श्याम मीरा सिंह
    मतगणना से पहले अखिलेश यादव का बड़ा आरोप- 'बनारस में ट्रक में पकड़ीं गईं EVM, मुख्य सचिव जिलाधिकारियों को कर रहे फोन'
    08 Mar 2022
    पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव परिणामों में गड़बड़ी की आशंकाओं के बीच अपनी पार्टी और गठबंधन के कार्यकर्ताओं को चेताया है कि वे एक-एक विधानसभा पर नज़र रखें..
  • bharat ek mauj
    न्यूज़क्लिक टीम
    मालिक महान है बस चमचों से परेशान है
    08 Mar 2022
    भारत एक मौज के इस एपिसोड में संजय राजौरा आज बात कर रहे हैं Ukraine और Russia के बीच चल रहे युद्ध के बारे में, के जहाँ एक तरफ स्टूडेंट्स यूक्रेन में अपनी जान बचा रहे हैं तो दूसरी तरफ सरकार से सवाल…
  •  DBC
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: डीबीसी कर्मचारियों की हड़ताल 16वें दिन भी जारी, कहा- आश्वासन नहीं, निर्णय चाहिए
    08 Mar 2022
    DBC के कर्मचारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।  ये कर्मचारी 21 फरवरी से लगातार हड़ताल पर हैं। इस दौरान निगम के मेयर और आला अधिकारियो ने इनकी मांग पूरी करने का आश्वासन भी दिया। परन्तु…
  • Italy
    पीपल्स डिस्पैच
    इटली : डॉक्टरों ने स्वास्थ्य व्यवस्था के निजीकरण के ख़िलाफ़ हड़ताल की
    08 Mar 2022
    इटली के प्रमुख डॉक्टरों ने 1-2 मार्च को 48 घंटे की हड़ताल की थी, जिसमें उन्होंने अपने अधिकारों की सुरक्षा की मांग की और स्वास्थ्य व्यवस्था के निजीकरण के ख़िलाफ़ चेतवनी भी दी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License