NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
बहरीन ने इज़रायली स्पाइवेयर का इस्तेमाल कर नौ एक्टिविस्ट के फ़ोन हैक किए
कनाडा स्थित सिटीज़न लैब ने कहा कि उसने पेरिस स्थित फॉरबिडन स्टोरीज़ और एमनेस्टी इंटरनेशनल के साथ उन नंबरों का सत्यापन किया है।
पीपल्स डिस्पैच
25 Aug 2021
pegasus

कनाडा स्थित सिटीजन लैब ने मंगलवार 24 अगस्त को एक रिपोर्ट में पुष्टि की कि बहरीन ने देश के अंदर और बाहर कई एक्टिविस्टों के फोन हैक करने के लिए इजरायली स्पाइवेयर पेगासस का इस्तेमाल किया।

"फ्रॉम पर्ल टू पेगासस" शीर्षक वाली रिपोर्ट के अनुसार बहरीन सरकार ने कम से कम नौ एक्टिविस्टों को लक्षित करने के लिए जून 2020 और फरवरी 2021 के बीच इज़रायल के एनएसओ समूह स्पाइवेयर का इस्तेमाल किया। इन एक्टिविस्टों में वामपंथी समूह वाड (नेशनल डेमोक्रेटिक एक्शन सोसाइटी) के तीन सदस्य, बहरीन सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स के तीन सदस्य, यूके में निर्वासित जीवन जीने वाले दो एक्टिविस्ट और शीते अल वेफाक पार्टी के एक सदस्य शामिल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार इन दो निर्वासित एक्टिविस्टों के फोन हैक करना बहरीन सरकार के लिए प्रमुख है और इसका मतलब है कि हो सकता है ऐसा करने के लिए उसने अन्य सरकार के साथ सहयोग किया है।

पिछले महीने कई मीडिया समूहों ने दुनिया भर के बड़ी संख्या में एक्टिविस्टों, वकीलों, पत्रकारों, नेताओं, न्यायाधीशों आदि के फोन नंबरों की सूची प्रकाशित की जो पहले से ही पेगासस सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से संक्रमित थे या संक्रमण के संभावित लक्ष्य थे। ये रिपोर्ट पेरिस स्थित फॉरबिडन स्टोरीज और एमनेस्टी इंटरनेशनल के निष्कर्षों पर आधारित थी।

इस रिपोर्ट के मुताबिक बहरीन ने प्रभावित लोगों के आईफोन को हैक करने के लिए पेगासस के जीरो क्लिक आईमैसेज का इस्तेमाल किया।

इस रिपोर्ट में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि बहरीन का अपनी राजनीतिक व्यवस्था में सुधारों के ढोंग के बावजूद देश में राजनीतिक असंतोष के दमन का क्रूर इतिहास रहा है। देश में अल-खलीफा राजशाही ने विशेष रूप से 2011 में देश में लोकतंत्र समर्थक विरोध के बाद राजनीतिक और मानवाधिकार समूहों पर प्रतिबंध लगाने और कई एक्टिविस्टों की गिरफ्तारी के साथ अपने राजनीतिक दमन को बढ़ा दिया है।

पिछले महीने के खुलासे में भारत, सऊदी अरब, रवांडा और हंगरी सहित दुनिया भर की दर्जनों सरकारों पर अपने नागरिकों की जासूसी करने के लिए इजरायली स्पाइवेयर का इस्तेमाल करने का आरोप है। हालांकि अधिकांश सरकारों ने इस सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल की पुष्टि करने से इनकार कर दिया है वहीं एनएसओ ने कहा है कि वह इसे निजी कंपनियों को नहीं बल्कि केवल सरकारों को बेचती है। इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करने वाली अधिकांश सरकारें तानाशाही या दक्षिणपंथी प्रकृति की हैं। इन खुलासों ने भारत जैसे देशों में बड़े पैमाने पर राजनीतिक उथल-पुथल पैदा कर दी है, जहां विपक्ष द्वारा सत्तारूढ़ दल पर राजनीतिक लाभ के लिए इजरायल के सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है।

Photo:

https://www.middleeasteye.net/news/bahrain-pegasus-spyware-targets-dissident-activists-home-abroad 

Bahrain
Spyware Pegasus
Israel
Pegasus hacking
Israeli spyware

Related Stories

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है

पेगासस कांड: आखिर क्या है RSS से जुड़ा GVF ट्रस्ट? जिसकी अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार के आयोग की जांच पर लगा दी रोक

पेगासस मामले में नया खुलासा, सीधे प्रधानमंत्री कठघरे में, कांग्रेस हुई हमलावर


बाकी खबरें

  • punjab
    रवि कौशल
    पंजाब चुनाव: पार्टियां दलित वोट तो चाहती हैं, लेकिन उनके मुद्दों पर चर्चा करने से बचती हैं
    12 Feb 2022
    दलित, राज्य की आबादी का 32 प्रतिशत है, जो जट्ट (25 प्रतिशत) आबादी से अधिक है। फिर भी, राजनीतिक दल उनके मुद्दों पर ठीक से चर्चा नहीं करते हैं क्योंकि वे आर्थिक रूप से कमज़ोर, सामाजिक रूप से उत्पीड़ित…
  • union budget
    बी. सिवरामन
    केंद्रीय बजट 2022-23 में पूंजीगत खर्च बढ़ाने के पीछे का सच
    12 Feb 2022
    क्या पूंजीगत खर्च बढ़ने से मांग और रोजगार में वृद्धि होती है?
  • Rana Ayyub
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    जनता के पैसे का इस्तेमाल ख़ुद के लिए नहीं किया : राना अय्यूब
    12 Feb 2022
    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक बयान जारी करते हुए अय्यूब ने कहा कि उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग के अधिकारियों को ‘‘स्पष्ट रूप से दिखाया’’ है कि ‘‘राहत अभियान के धन का कोई भी हिस्सा…
  • sc and yogi
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    सुप्रीम कोर्ट की यूपी सरकार को चेतावनी; सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ वसूली नोटिस वापस लें या हम इसे रद्द कर देंगे
    12 Feb 2022
    शीर्ष अदालत ने कहा कि दिसंबर 2019 में शुरू की गई यह कार्यवाही उच्चतम न्यायालय द्वारा प्रतिपादित कानून के खिलाफ है और इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 50 हज़ार नए मामले सामने आए 
    12 Feb 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 50,407 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 25 लाख 86 हज़ार 544 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License