NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बीएचयू में हिंसा के चलते छात्रों को हॉस्टल खाली करने के लिए कहा गया
जहां एक तरफ पुरुष छात्रों को हॉस्टल खाली करने के लिए कहा गया है, महिला छात्रों को कड़ी निगरानी में रखा गया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
26 Sep 2018
BHU

बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में अराजकता थमने का नाम नहीं ले रहीI कैंपस में हिंसा और आगज़नी के चलते प्रशासन ने अब कक्षाओं को अनिश्चितकाल तक स्थगित करने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय के छात्रों ने न्यूज़क्लिक को बताया कि हालात और खराब होने के डर से प्रशासन कक्षाओं को आगे भी बंद रख सकता है। 

विश्वविद्यालय में 24 सितम्बर से ही माहौल ख़राब हैI जब महिला छात्रों द्वारा किये जा रहे एक कार्यक्रम पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) के छात्रों ने कथित तौर पर हमला किया। 23 सितम्बर के बाद इस मामले में छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज़ की गयी। इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन का रवैया शर्मनाक रहा क्योंकि जब महिला छात्रों को पीटा जा रहा था तो वे मूक दर्शक बन खड़े रहे। इस मामले से विश्वविद्यालय अभी उबर भी नहीं पाया था कि हिंसा का एक दौर शुरू हो गया। कैंपस में मौजूद सुंदरलाल अस्पताल में रहने वाले मेडिकल के छात्रों और विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच झड़प हो गयी। 

न्यूज़क्लिक से बात करते हुए बीएचयू की छात्रा अवंतिका तिवारी ने कहा कि "आर्ट्स के छात्रों और वहाँ रहने वाले डॉक्टरों के बीच झड़प तब शुरू हुई जब आर्ट्स के किसी छात्र के भाई को बिस्तर नहीं दिया गया। एक छोटी से बहस जल्द ही दो गुटों के हिंसक टकराव में तब्दील हो गयी।" इस वजह से 24 सितम्बर की पूरी रात से 25 सितम्बर की सुबह तक हालात ख़राब रहे।

एक और छात्र आकाश पांडेय ने कहा कि, "लगातार पत्थरबाज़ी हुई, कुछ छात्रों ने कॉन्फ्लिक्ट मैनेजमेंट की इमारत को गुस्से में जला दिया, प्रशासन ने पहले लाठीचार्ज कर इसे दबाने की कोशिश लेकिन बाद में हालत पर काबू पाने के लिए पैरामिलिटरी फ़ोर्स को बुलाया गया।"

कैंपस में हालात गंभीर बने हुए हैं और छात्र डर के माहौल में जी रहे हैं, अवंतिका ने कहा कि, "हमें डर है कि कभी भी कुछ भी हो सकता है।" जहाँ एक तरह लड़कों के हॉस्टल खाली करवा दिया गया, वहीं महिला हॉस्टल की भारी निगरानी रखी जा रही है और महिलाओं को बाहर नहीं जाने दिया जा रहा। एक पुरुष छात्र ने न्यूज़क्लिक से कहा कि, "हमें ज़बरदस्ती बाहर निकाला गया, जिसने भी इसका विरोध किया उसे पीटा गया।"

कैंपस पर लगातार हो रही हिंसा से काफी लोगों को लग रहा है कि यह महिला सुरक्षा के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए एबीवीपी और प्रशासन की एक चाल है। एक छात्र ने कहा कि, "हमें लगता है कि यह सब कुछ जानबूझकर करवाया जा रहा है, हम सब को यही लगता है किबिस्तर न मिलने जैसी छोटी सी बात पर इतने बड़े स्तर पर हिंसा हुई?"

छात्र ने कहा कि, "जब भी विश्वविद्यालय में शांतिप्रिय विरोध प्रदर्शन होते हैं, प्रशासन डरा हुआ महसूस करता है और छात्रों पर दमन करता हैI इस बार प्रशासन सब कुछ बंद कर लोगों को कैंपस से निकाल रहा है।"

न्यूज़क्लिक ने प्रशासन और पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर (पीआरओ) से इस मुद्दे पर बात करने का प्रयास किया लेकिन दोनों ने ही कुछ भी कहने से मना कर दिया। विश्वविद्यालय में अराजकता बढ़ने से पढ़ाई के माहौल खराब होता है और छात्रों को यह भी नहीं पता कि पढ़ाई फिर से कब शुरू होगी। साथ ही त्योहारों के आने से छात्रों को यह भी डर है कि इस सब के बीच महिलाओं के मुद्दों को दबा दिया जायेगा। 

महिला छात्रों ने यह भी बताया कि 23 सितम्बर को हुई हिंसा के ज़िम्मेदार एबीवीपी के लोग एफआईआर होने के बावजूद आराम से कैंपस में घूम रहे हैं और वह हाल ही में एक सेमीनार में भी गए। हाल ही कुलपति के पास 23 तारीख की घटना की शिकायत करते हुए महिला छात्रों ने एक खत है जिसमें 100 दस्तखत हैं, लेकिन इस हिंसा के चलते उस मामले की जांच पर भी विराम लग गया है। 

BHU
students protest
voilence against women
ABVP

Related Stories

कार्टून क्लिक: उनकी ‘शाखा’, उनके ‘पौधे’

अलीगढ़ : कॉलेज में नमाज़ पढ़ने वाले शिक्षक को 1 महीने की छुट्टी पर भेजा, प्रिंसिपल ने कहा, "ऐसी गतिविधि बर्दाश्त नहीं"

दिल्ली: रामजस कॉलेज में हुई हिंसा, SFI ने ABVP पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिसिया कार्रवाई पर भी उठ रहे सवाल

लखनऊ विश्वविद्यालय: दलित प्रोफ़ेसर के ख़िलाफ़ मुक़दमा, हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं!

लखनऊ विश्वविद्यालय में एबीवीपी का हंगामा: प्रोफ़ेसर और दलित चिंतक रविकांत चंदन का घेराव, धमकी

इफ़्तार को मुद्दा बनाने वाले बीएचयू को क्यों बनाना चाहते हैं सांप्रदायिकता की फैक्ट्री?

BHU : बनारस का शिवकुमार अब नहीं लौट पाएगा, लंका पुलिस ने कबूला कि वह तलाब में डूबकर मर गया

भारत में छात्र और युवा गंभीर राजकीय दमन का सामना कर रहे हैं 

बीएचयू: लाइब्रेरी के लिए छात्राओं का संघर्ष तेज़, ‘कर्फ्यू टाइमिंग’ हटाने की मांग

बलात्कार को लेकर राजनेताओं में संवेदनशीलता कब नज़र आएगी?


बाकी खबरें

  • Asha Usha workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्य प्रदेश : आशा ऊषा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया यूनियन नेताओं को गिरफ़्तार
    07 Mar 2022
    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने शिवराज सरकार की बढ़ती 'तानाशाही' की निंदा करते हुए कहा, "शिवराज सरकार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनितिक दल के कार्यालय में ही पुलिस को बिना आदेश ही नहीं घुसा रही है,…
  • Syrian refugees
    सोनाली कोल्हटकर
    क्यों हम सभी शरणार्थियों को यूक्रेनी शरणार्थियों की तरह नहीं मानते?
    07 Mar 2022
    अफ़ग़ानिस्तान, इराक़, सीरिया, सोमालिया, यमन और दूसरी जगह के शरणार्थियों के साथ यूरोप में नस्लीय भेदभाव और दुर्व्यवहार किया जाता रहा है। यूक्रेन का शरणार्थी संकट पश्चिम का दोहरा रवैया प्रदर्शित कर रहा…
  • air pollution
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हवा में ज़हर घोल रहे लखनऊ के दस हॉटस्पॉट, रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयार किया एक्शन प्लान
    07 Mar 2022
    वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें तो उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहर अब भी प्रदूषण के मामले में शीर्ष स्थान पर हैं। इन शहरों में लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद जैसे बड़े शहर प्रमुख हैं।
  • Chaudhary Charan Singh University
    महेश कुमार
    मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के भर्ती विज्ञापन में आरक्षण का नहीं कोई ज़िक्र, राज्यपाल ने किया जवाब तलब
    07 Mar 2022
    मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए सहायक शिक्षक और सहआचार्य के 72 पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन निकाला था। लेकिन विज्ञापित की गई इन भर्तियों में दलितों, पिछड़ों और…
  • shimla
    टिकेंदर सिंह पंवार
    गैर-स्टार्टर स्मार्ट सिटी में शहरों में शिमला कोई अपवाद नहीं है
    07 Mar 2022
    स्मार्ट सिटी परियोजनाएं एक बड़ी विफलता हैं, और यहां तक कि अब सरकार भी इसे महसूस करने लगी है। इसीलिए कभी खूब जोर-शोर से शुरू की गई इस योजना का नए केंद्रीय बजट में शायद ही कोई उल्लेख किया गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License