NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
बिहार : जूनियर डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
डॉक्टरों के एसोसिएशन ने बताया कि पीएमसीएसच समेत राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जूनियर डॉक्टर सोमवार सुबह 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
23 Sep 2019
doctors protest
फोटो साभार: जागरण

सोमवार 23 सिंतबर से बिहार के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के नेतृत्व में अपनी 8 मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। ये हड़ताल सरकार की चिकित्सा शिक्षा नीति के विरोध में हो रही है। 

डॉक्टरों के एसोसिएशन ने बताया कि पीएमसीएसच समेत राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जूनियर डॉक्टर सोमवार सुबह 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

इन हड़ताली डॉकटरो की एक प्रमुख मांग है कि आइजीआइएमएस की तर्ज पर पीजी के स्टाइपेंड को 50 हज़ार, 55 हज़ार व 60 हज़ार से बढ़ा कर क्रमशः 80 हज़ार, 85 हज़ार व 90 हज़ार कर दिया जाए। आपको बता दें कि डॉक्टरों के अलावा विज्ञान के शोध छात्रों की भी काफ़ी समय से यह मांग रही है कि उनकी छात्रवृति को बढ़ाया जाए।

इस हड़ताल से पूरे बिहार में मरीज़ों को कई तरह की दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है। ज़रूरतमंदों को अस्पताल में इलाज नहीं मिल पा रहा है। अभी यह भी नहीं पता चल सका है कि ये हड़ताल कब तक रहेगी। हालांकि डॉक्टरों ने साफ़ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक उनकी यह हड़ताल जारी रहेगी।

न्यूज़क्लिक ने डॉक्टरों से पूछा कि क्या इस हड़ताल को टाला नहीं जा सकता था, क्योंकि इससे आम जनता को काफ़ी दिक़्क़तों का सामना करना पर रहा है। इस पर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ शंकर भारती ने न्यूज़क्लिक से बात करते हुए कहा, "हमने कई बार सरकार से चिट्ठी लिख कर और मिलकर भी बात करने की कोशिश की। इसी साल 10 अप्रैल को वार्ता में सरकार ने लोकसभा चुनाव के बाद सभी मांगें पूरी करने का वादा भी किया था, लेकिन अब तक उसका कुछ नहीं हुआ है। इसलिए हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए हैं। सरकार अभी हमारी मांगों को मन ले, तो हम तुरंत काम पर वापस लौट जाएंगे।"

इस हड़ताल को देखते हुए पीएमसीएच में 50 डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। यह जानकारी अस्पताल प्रशासन ने मीडिया को दी है। अस्पताल ने कहा, "हड़ताल की वजह से किसी मरीज़ को कोई परेशानी न हो, इसके लिए हमारी तैयारी पूरी है।" 

लेकिन अस्पतलो में इमरजेंसी से लेकर ओपीडी तक की सेवाएं अभी भी बाधित नज़र आ रही हैं।

आपको बता दें कि डॉ शंकर भारती की अध्यक्षता और डाॅ रविरंजन के संयोजन में आयोजित बैठक में कहा गया कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। मांगों को पूरा करवाने के लिए सचिवालय के चक्कर कटवाये जा रहे हैं। वहीं, मेडिकल अफ़सर की बहाली से इंटर्न को वंचित रखा जा रहा है।

हड़ताली डॉकटरों की मुख्य मांगें :

आइजीआइएमएस की तर्ज पर पीजी स्टूडेंट्स को 80, 85 व 90 हज़ार स्टाइपेंड दिया जाए व यूजी का स्टाइपेंड 24 हज़ार किया जाए।

राज्य के मेडिकल कॉलेज से पीजी उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को तीन साल की अनिवार्य सेवा के प्रावधान के तहत सीनियर रेज़िडेंट का प्रमाण पत्र दिया जाए।

सीनियर रेज़िडेंट की अधिकतम उम्र 37 से बढ़ाकर 45 साल की जाए

मेडिकल कौंसिल ऑफ़ इण्डिया (एमसीआइ) के अनुसार एक साल एसआर करने के बाद असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के लिए योग्य माना जाए

मेडिकल अफ़सर की बहाली प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर हो.

Bihar
junior doctors
Protests
Junior Doctors Association
Medical Colleges

Related Stories

हापुड़ अग्निकांड: कम से कम 13 लोगों की मौत, किसान-मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

पटना : जीएनएम विरोध को लेकर दो नर्सों का तबादला, हॉस्टल ख़ाली करने के आदेश

बिहार: 6 दलित बच्चियों के ज़हर खाने का मुद्दा ऐपवा ने उठाया, अंबेडकर जयंती पर राज्यव्यापी विरोध दिवस मनाया

बिहार: विधानसभा स्पीकर और नीतीश सरकार की मनमानी के ख़िलाफ़ भाकपा माले का राज्यव्यापी विरोध

बिहार में आम हड़ताल का दिखा असर, किसान-मज़दूर-कर्मचारियों ने दिखाई एकजुटता

झारखंड: नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज विरोधी जन सत्याग्रह जारी, संकल्प दिवस में शामिल हुए राकेश टिकैत

पटना: विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त सीटों को भरने के लिए 'रोज़गार अधिकार महासम्मेलन'

बिहार बजट सत्र: विधानसभा में उठा शिक्षकों और अन्य सरकारी पदों पर भर्ती का मामला 


बाकी खबरें

  • J&K
    अनीस ज़रगर
    परिसीमन आयोग के जम्मू क्षेत्र पर ताजा मसौदे पर बढ़ता विवाद
    11 Feb 2022
    जम्मू के सुचेतगढ़ और आरएस पुरा इलाकों में पहले ही विरोध प्रदर्शन आयोजित किये जा चुके हैं, जहाँ दो विधानसभा क्षेत्रों का विलय प्रस्तावित किया गया है।
  • hijab vivad
    भाषा
    हिजाब विवाद: कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश के ख़िलाफ़ शीर्ष अदालत में याचिका दायर
    11 Feb 2022
    एक छात्र द्वारा दायर याचिका में हिजाब मामले की सुनवाई कर रहे उच्च न्यायालय के निर्देश के साथ ही तीन न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष चल रही कार्यवाही पर भी रोक लगाने का अनुरोध किया गया है। अपील में दावा…
  • गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    मोहम्मद ताहिर
    गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    11 Feb 2022
    "सरकार से कुछ सब्सिडी की मांग की थी। सरकार की तरफ से पांच हज़ार रूपये देने का वादा भी किया गया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला।"
  • corona
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 58,077 नए मामले, 657 मरीज़ों की मौत
    11 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.64 फ़ीसदी यानी 6 लाख 97 हज़ार 802 हो गयी है।
  • MNREGA
    दित्सा भट्टाचार्य
    विशेषज्ञों के हिसाब से मनरेगा के लिए बजट का आवंटन पर्याप्त नहीं
    11 Feb 2022
    पीपल्स एक्शन फ़ॉर एम्प्लॉयमेंट गारंटी (PAEG) के मुताबिक़ वित्तीय साल 2022-23 के बजट में नरेगा के लिए जो राशि आवंटित की गयी है, उससे प्रति परिवार महज़ 21 श्रमदिवस का काम ही सृजित किया जा सकता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License