बिहार के विभिन्न इलाकों में 25 से 28 मार्च के बीच हुई सांप्रदायिक घटनएं पूरी तरह सुनियोजित थीं।
बिहार के विभिन्न इलाकों में 25 से 28 मार्च के बीच हुई सांप्रदायिक घटनएं पूरी तरह सुनियोजित थीं। दंगा भड़काने के मकसद से की गयीं इस तरह की कार्यवाहियां बिहार में हाल के समय में नहीं देखीं गयीं। रामनवमी के जुलूस को निकाले जाने के बाद शुरू हुए इन दंगों में एक शक़्स की मौत हुई और 65 लोग घायल हुए हैं।आज उन इलाकों में भी डर और अविश्वास का माहौल है जहां पहले कभी सांप्रदायिक तनाव नहीं था। हालात का जायज़ा लेने न्यूज़क्लिक की टीम बिहार के औरंगाबाद पहुँची और पीड़ित परिवारों से बात की।