NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
समाज
भारत
राजनीति
बीजेपी और टीएमसी के 'सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के जाल' में न फंसने की वाम की अपील
कोलकाता में अमित शाह के रोड शो में हिंसा और बांग्ला विद्वान व समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में वाम मोर्चे की रैली।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
15 May 2019
BJP-TMC

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह के मंगलवार को रोड शो के दौरान यहां एक कॉलेज में हुई तोड़फोड़ और बांग्ला विद्वान व महान समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में बुधवार को वाम मोर्चा के वरिष्ठ सदस्यों ने शहर में एक रैली निकाली।

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी और वाम मोर्चे के अध्यक्ष बिमान बोस के नेतृत्व में रैली मध्य कोलकाता के कॉलेज स्क्वायर में विद्यासागर उद्यान से शुरू हुई और हेदुआ के पास आजाद हिंद बाग तक गई। 

1_15.jpg

रैली में भाग लेने वाले वाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिंसा और आगजनी की घटना को बंगाल की सांस्कृतिक परंपरा पर एक 'धब्बा' करार दिया और लोगों से भाजपा और तृणमूल कांग्रेस द्वारा बनाए गए 'सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के जाल' में नहीं फंसने का आग्रह किया।

येचुरी ने रैली शुरू करने से पहले कहा, "विद्यासागर बंगाल के पुनर्जागरण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे। उनके सामाजिक योगदान ने राष्ट्रीय आंदोलन को बदल दिया और यह सुनिश्चित किया कि भारत स्वतंत्र हो जाए।"

उन्होंने कहा, "यह दोनों राजनीतिक दलों द्वारा बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन है जो भारतीय सभ्यता की विरासत और परंपराओं को धारण करने का दावा करते हैं और दोनों ही इसके खिलाफ पूरी तरह से काम कर रहे हैं। मैं बंगाल के लोगों से सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के जाल में नहीं फंसने की अपील करता हूं।"

 5.jpg

यह कहते हुए कि बहुत पुराने विद्यासागर कॉलेज जैसी संस्था पर हमला बंगाल की सांस्कृतिक लोकाचार के खिलाफ है, बिमान बोस ने कहा कि हिंसा के लिए कौन जिम्मेदार है इसका पता लगाने के लिए 'उचित जांच' होनी चाहिए और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 

बोस ने कहा, "विद्यासागर कॉलेज एक शानदार अतीत के साथ एक प्रतिष्ठित संस्थान है। कॉलेज में इस तरह की आगजनी और विद्यासागर (प्रतिमा) पर हमले की निंदा करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं। हमें यह सोचकर शर्म आती है कि वे (हिंसा करने वाले) बंगाल के लोग हैं। मैं नहीं मानता कि बंगाल के लोग ऐसा कर सकते हैं।"

उन्होंने कहा कि अपराधी का पता लगाने के लिए जांच की जानी चाहिए। चुनाव आयोग को मामले की जांच करनी चाहिए क्योंकि यह चुनाव प्रचार के दौरान हुआ है। रैली में सीपीएम के पूर्व महासचिव प्रकाश करात भी शामिल हुए।

मंगलवार शाम को उत्तरी कोलकाता में शाह के रोड शो में भाग लेने वाले भाजपा समर्थकों और तृणमूल कांग्रेस की छात्र इकाई के सदस्यों के बीच झड़पें हुईं, जिसके बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने कथित तौर पर विद्यासागर कॉलेज परिसर के भीतर तोड़फोड़ की और विद्यासागर की प्रतिमा को तोड़ दिया। घटना के संबंध में अमित शाह और कई भाजपा नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

(समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)

West Bengal
TMC
BJP
bjp violence
Left politics
bjp vs left
CPIM
CPI(ML)
Left unity
left parties
BJP-RSS
communal violence
mob violence
Modi Govt
Communalism
communal polarization
Communal statement
Communal riots
communalhate

Related Stories

झारखंड-बिहार : महंगाई के ख़िलाफ़ सभी वाम दलों ने शुरू किया अभियान

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

जन-संगठनों और नागरिक समाज का उभरता प्रतिरोध लोकतन्त्र के लिये शुभ है

पश्चिम बंगालः वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चाय बागान के कर्मचारी-श्रमिक तीन दिन करेंगे हड़ताल

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

वाम दलों का महंगाई और बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ कल से 31 मई तक देशव्यापी आंदोलन का आह्वान

झारखंड : नफ़रत और कॉर्पोरेट संस्कृति के विरुद्ध लेखक-कलाकारों का सम्मलेन! 

लखनऊ विश्वविद्यालय: दलित प्रोफ़ेसर के ख़िलाफ़ मुक़दमा, हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं!

कविता का प्रतिरोध: ...ग़ौर से देखिये हिंदुत्व फ़ासीवादी बुलडोज़र


बाकी खबरें

  • Hijab controversy
    भाषा
    हिजाब विवाद: बेंगलुरु के कॉलेज ने सिख लड़की को पगड़ी हटाने को कहा
    24 Feb 2022
    सूत्रों के अनुसार, लड़की के परिवार का कहना है कि उनकी बेटी पगड़ी नहीं हटायेगी और वे कानूनी राय ले रहे हैं, क्योंकि उच्च न्यायालय और सरकार के आदेश में सिख पगड़ी का उल्लेख नहीं है।
  • up elections
    असद रिज़वी
    लखनऊ में रोज़गार, महंगाई, सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन रहे मतदाताओं के लिए बड़े मुद्दे
    24 Feb 2022
    लखनऊ में मतदाओं ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर वोट डाले। सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन की बहाली बड़ा मुद्दा था। वहीं कोविड-19 प्रबंधन, कोविड-19 मुफ्त टीका,  मुफ्त अनाज वितरण पर लोगों की अलग-अलग…
  • M.G. Devasahayam
    सतीश भारतीय
    लोकतांत्रिक व्यवस्था में व्याप्त खामियों को उजाकर करती एम.जी देवसहायम की किताब ‘‘चुनावी लोकतंत्र‘‘
    24 Feb 2022
    ‘‘चुनावी लोकतंत्र?‘‘ किताब बताती है कि कैसे चुनावी प्रक्रियाओं की सत्यता को नष्ट करने के व्यवस्थित प्रयासों में तेजी आयी है और कैसे इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
  • Salempur
    विजय विनीत
    यूपी इलेक्शनः सलेमपुर में इस बार नहीं है मोदी लहर, मुकाबला मंडल-कमंडल के बीच होगा 
    24 Feb 2022
    देवरिया जिले की सलेमपुर सीट पर शहर और गावों के वोटर बंटे हुए नजर आ रहे हैं। कोविड के दौर में योगी सरकार के दावे अपनी जगह है, लेकिन लोगों को याद है कि ऑक्सीजन की कमी और इलाज के अभाव में न जाने कितनों…
  • Inequality
    प्रभात पटनायक
    आर्थिक असमानता: पूंजीवाद बनाम समाजवाद
    24 Feb 2022
    पूंजीवादी उत्पादन पद्धति के चलते पैदा हुई असमानता मानव इतिहास में अब तक पैदा हुई किसी भी असमानता के मुकाबले सबसे अधिक गहरी असमानता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License