NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बूलेट ट्रेन योजना से प्रभावित किसान : "ज़बरदस्ती ज़मीन लिए जाने की कार्यवाही पर रोक लगे "
मुंबई के आज़ाद मैदान में जमा ये लोग नवम्बर 2017 में राज्यपाल के द्वारा जारी किए गए एक नोटिफिकेशन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं , जो कि ग्राम सभा की ताक़त को कम कर रहा है I
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
18 May 2018
tribal protest
courtesy : Indian Express

17 मई को मुंबई के आज़ाद मैदान में महाराष्ट्र के हज़ारों आदिवासियों ने भूमी अधिकार आन्दोलन के झंडे तले बुलेट ट्रेन की योजना के खिलाफ प्रदर्शन किया I महाराष्ट्र के पालघर से दहानु तक के इलाके से आये इन आदिवासियों की बुलेट ट्रेन योजना से ज़मीन जाने की संभावना है I आदिवासियों का आरोप है कि ग्रामसभा से बिना पूछे उनकी ज़मीन लिए जाने की कवायत शुरू हो गयी है और ग्राम सभा को भी कमज़ोर किया जा रहा है I

मुंबई के आज़ाद मैदान में जमा ये लोग नवम्बर 2017 में राज्यपाल के द्वारा जारी किए गए एक नोटिफिकेशन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं I इस नोटिफिकेशन में लिखा गया था कि राज्य सरकार अगर चाहे तो महत्त्वपूर्ण योजनाओं के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना ही वह लोगों से उनकी ज़मीन ले सकती है I सरकार को इसके लिए सिर्फ उन लोगों से समझौता करना होगा जिनकी ज़मीने उन्हें चाहिए I ये नोटिफिकेशन Panchayat Act 1996 के खिलाफ खड़ा हुआ दिखाई पड़ता है जिसमें लिखा है कि आदिवासियों के ज़मीन लिए जाने से पहले ग्राम सभा की अनुमति अनिवार्य है I हमें याद रखना होगा कि इन आदिवासियों के लिए उनकी ज़मीन ही कमाई का सबसे महत्वपूर्ण ज़रिया है I

बुलेट ट्रेन की इस पूरी योजना के अंतर्गत ये ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद तक चलेगी I इस योजना के लिए गुजरात, महाराष्ट्र और दादर और नागर हेवली में 1400 हेकटेयर ज़मीन की ज़रुरत पड़ेगी I बुलेट ट्रेन का कोरिडोर कुल 508.17 km का है जिसमें से महाराष्ट्र में 155.642 km होगा और गुजरात में 350.530 km I इस पूरी योजना का कुल खर्च 1.08 लाख करोड़ है जिसके लिए केंद्र सरकार ने Japan International Cooperation Agency (JICA) से 88000 करोड़ का कर्ज़ लिया है I

भूमि अधिकार आन्दोलन के कुछ प्रतिनिधि राज्यपाल से मिले और उन्होंने राज्यपाल से कहा कि वह इस नोटिफिकेशन को ख़ारिज कर दें I उनका कहना है कि आदिवासी इलाकों में जो किया जा रहा है वह संविधान की अनुसूची 5 के असली अर्थ के खिलाफ है I

दरअसल कुछ ही दिनों पहले महाराष्ट्र के पालघर से दहानु के बीच के गाँवों में NHRC के लोग सर्वे के लिए आये थे I गाँवों में ये लोग ज़मीनों के नाप लेते हुए दिखाई पड़े थे, जिसके बाद कुछ जगह पर आदिवासियों ने इन लोगों का विरोध किया था I इसके बाद से ही ये विरोध प्रदर्शन बड़ा रूप लेता दिखाई पड़ रहा है I इससे पहले गुजरात के किसानों ने भी इसी तरह उनकी ज़मीन ज़बरदस्ती लिए जाने की कोशिश के खिलाफ विरोध किया था I

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र आदिवासी
महाराष्ट्र सरकार

Related Stories

महाराष्ट्र महापौर चुनाव: शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी की तिकड़ी के आगे भाजपा परास्त

महाराष्ट्र के हिंसक मराठा आंदोलन के लिये कौन जिम्मेदार है?

दूध उत्पादकों के सामने आखिरकार झुकी महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र के कारोबारी ने किसानों के नाम पर लिया 5,400 करोड़ रूपये का लोन

बुलेट ट्रेन परियोजना के खिलाफ गोदरेज ने की हाई कोर्ट में अपील

महाराष्ट्रः नया सिरियल किलर बन रहा 'व्हाट्सएप’, बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने 5 लोगों की जान ली

मुंबई में हज़ारों मज़दूरों ने किया महाराष्ट्र सरकार की मज़दूर विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

भीमा कोरेगांव मामले में 'दलित कार्यकर्ताओं और वकीलों' के घर पुणे पुलिस की छापेमारी

महाराष्ट्र सरकार के स्कूलों को निजी हाथों में देने के फैसले के खिलाफ उठ रही है आवाज़े

गुजरात किसानों ने किया बुलेट ट्रेन परियोजना का विरोध,कहा किसानों के साथ मीटिंग एक धोखा थी


बाकी खबरें

  • जेएनयू आतंकवाद रोधी पाठ्यक्रम: दबे स्वरों में होने वाली बेहूदा बकवास अब मुख्यधारा शिक्षा में शामिल
    वसी मनाज़िर
    जेएनयू आतंकवाद रोधी पाठ्यक्रम: दबे स्वरों में होने वाली बेहूदा बकवास अब मुख्यधारा शिक्षा में शामिल
    06 Sep 2021
    एक मुस्लिम-विरोधी और इस्लाम-विरोधी आख्यान को संस्थाबद्ध करने का काम जिसे अतीत में सिर्फ खुस-फुसाहट वाली बातचीत या कट्टर व्हाट्सएप्प ग्रुपों में ही सुना जाता था, एक प्रकार से मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय…
  • गिनी में तख़्तापलट: सेना ने राष्ट्रपति अल्फा कोंडे को गिरफ़्तार किया, सरकार भंग करने की घोषणा
    पीपल्स डिस्पैच
    गिनी में तख़्तापलट: सेना ने राष्ट्रपति अल्फा कोंडे को गिरफ़्तार किया, सरकार भंग करने की घोषणा
    06 Sep 2021
    तख़्तापलट करने वाले नेताओं ने देश के संविधान को भंग करने की भी घोषणा की है। इसे पिछले साल संशोधित किया गया था ताकि कोंडे को तीसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने की अनुमति मिल सके।
  • पंजशीर विद्रोह का पूरे अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान प्रतिरोध खड़ा करना असंभव है
    एम. के. भद्रकुमार
    पंजशीर विद्रोह का पूरे अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान प्रतिरोध खड़ा करना असंभव है
    06 Sep 2021
    पंजशीर विद्रोह एक फुटनोट बन कर रह गया है क्योंकि इसकी पूरे अफ़गानिस्तान में तालिबान विरोधी प्रतिरोध पैदा करने की संभावना शून्य है।
  • ग्रमीण बैंक
    अंकित शुक्ला, प्रकाश रंजन
    बिहार ग्रामीण बैंक में एक और बड़ा घोटाला!, लेकिन बैंक और पुलिस ने दर्ज नहीं की FIR
    06 Sep 2021
    मामला 19 अगस्त का है जब लोगों को इस बात की भनक लगी कि कस्तूरी सराय बैंक में ग़बन हो गया है तो लोग अपने साथ भी ग़बन की आशंका में डर सहम गए। मामले के बारे में सुनते ही बैंक के आगे भीड़ उमड़ गई , लोग अपनी-…
  • वृद्धावस्था पेंशन में वृद्धि से इंकार, पूंजीपतियों पर देश न्यौछावर करती मोदी सरकार
    प्रभात पटनायक
    वृद्धावस्था पेंशन में वृद्धि से इंकार, पूंजीपतियों पर देश न्यौछावर करती मोदी सरकार
    06 Sep 2021
    केंद्र सरकार ने संसद में कहा है कि राष्ट्रीय सामाजिक सहायता योजना के अंतर्गत बुजुर्गों को दी जाने वाली मासिक पेंशन की राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। इस समय इस योजना के अंतर्गत 60 से 79 साल तक उम्र…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License