एक फैक्ट्री में आग लगने से 17 मज़दूरों ने अपनी जान गँवा दी, इनमें 10 महिलाएँ थीं I
विभिन्न मज़दूर संगठन बवाना में हुए हादसे के विरोध में 1 फरवरी को वहाँ इकट्ठा हुए I गौरतलब है कि एक फैक्ट्री में आग लगने की वजह से कुछ ही दिन पहले 17 मज़दूरों ने अपनी जान गँवा दी I इनमें 10 महिलाएँ थीं I यह अपनी तरह का पहला हादसा नहीं था, और अगर सरकार व प्रशासन अपनी ज़िम्मेदारी को यूँ ही नज़रअंदाज़ करते रहे तो यह आखरी हादसा भी नहीं होगा I