NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
भोपाल गैस त्रासदी: शहर को निगलता दूषित भूजल
पिछले दो दशकों में यूनियन कार्बाइड कारखाने से रिसे ज़हरीले रसायन जो अब ज़मीन में दफ़्न हैं उसने मध्य प्रदेश की राजधानी की लगभग 48 कॉलोनियों के भूजल को दूषित कर दिया है, जबकि यह संख्या पहले 18 हुआ करती थी।
काशिफ़ काकवी
03 Dec 2019
Translated by महेश कुमार
bhopal gas tragedy

भोपाल: पर्यावरण और जल संरक्षण के मुद्दे पर एक देशव्यापी चर्चा छिड़ गई है वह भी तब जब दिल्ली की आब-ओ-हवा घातक हो गई, लेकिन देश की ‘स्वच्छ राजधानी’ कहलाने वाली भोपाल के बारे में कोई चर्चा ही नहीं है - जहां पिछले दो दशकों से यूनियन कार्बाइड कारखाने से रिसे ज़हरीले रसायन के कारण लाखों लोग विषाक्त या दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं।

1996 में, दुनिया की सबसे भयानक औद्योगिक त्रासदी के 12 साल बाद मध्य प्रदेश सरकार ने यूनियन कार्बाइड कारखाने के घातक कचरे को बगल में तालाब खोदकर दफन कर दिया था। बावजूद उसके जहरीला अपशिष्ट लीक हो गया और करीब के तालाब के भूजल को दूषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि प्रदूषण धीरे-धीरे फैल रहा है। पिछले दो दशकों में, विषाक्त रसायन ने लगभग 48 कॉलोनियों के भूजल को दूषित कर दिया है, जिनकी संख्या पहले 18 हुआ करती थी। प्रतिदिन लाखों लोग इस पानी का सेवन कर रहे हैं।
map_2.JPG
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टॉक्सिकोलॉजिकल रिसर्च (IITR) द्वारा 2012 में किए गए सर्वेक्षण में यूनियन कार्बाइड कारखाने के आसपास बसे 42 समुदायों के द्वारा इसेतमाल किए जा रहे भूजल की जांच करने से  उसके स्वास्थ्य प्रभावों पर पड़े असर का पता चलता है और पानी में जहरीले रसायन जैसे "लेड यानी सीसा, गामा एचसीएच, लिंडेन, बीटा एचसीएच, मर्करी, अल्फा एचसीएच, अल्फा नेफथोल और डाइक्लोरोबेंज़ीन आदि” पाए गए हैं।

लेकिन बाद में राज्य के साथ-साथ केंद्र सरकार की एजेंसियों ने फैक्ट्री से सटे इलाकों में भूजल पर दर्जनों सर्वेक्षण किए और दूषित पानी का उपयोग करने वाले और गैस त्रासदी से प्रभावित पीड़ितों पर इसके प्रभाव की भी जांच की। लेकिन शायद ही इनमें कोई रिपोर्टों दिन की रोशनी देख पाई हो।

इन रिपोर्टों में कहा गया था कि विषाक्त पानी के इस्तेमाल से इन इलाकों में रहने वाले लोगों के मस्तिष्क, तंत्रिका तंत्र, यकृत, फेफड़े और रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंचा है, विशेष रूप से, भ्रूण या छोटे बच्चे की विकासशील तंत्रिका तंत्र पर।

रक्त अल्पता यानी खून की कमी, त्वचा में घाव का होना, उल्टी आना, सिरदर्द, आंख, और श्वसन तंत्र में जलन रहना, एनोरेक्सिया, वजन में कमी आना, यकृत का पीला शोष, रक्त डिस्क्रैसिया, पोरफाइरिया और रक्त के नमूनों में क्रोमोसोमल टूटने के मामले सामने आए हैं।

रिपोर्ट आगे चेतावनी देती है कि इस तरह के विषाक्त पानी के सेवन से वयस्कों में रक्तचाप बढ़ सकता है और पाचन संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं साथ ही गुर्दे को नुकसान, तंत्रिका संबंधी विकार, नींद की समस्या, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द और मूड में बदलाव भी हो सकता है। सीसे के अत्यधिक स्तर के संपर्क में आने से मस्तिष्क को क्षति हो सकती है; वह बच्चे के विकास को प्रभावित करता है; गुर्दे को नुकसान; सुनने में कमी; उल्टी, सिरदर्द और भूख न लगना; और सीखने और व्यवहार संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसके अलावा रक्त विकार, चक्कर आना, सिरदर्द, और रक्त में सेक्स हार्मोन के स्तर में संभावित परिवर्तन स्वास्थ्य के लिए कुछ अन्य खतरे बताए गए हैं।

न्यूजक्लिक ने भोपाल गैस त्रासदी के कुछ पीड़ितों से मुलाकात की जो दूषित पानी का सेवन कर रहे हैं थे और विभिन्न बीमारियों से पीड़ित भी हैं, जैसे कि हृदय से जुड़ी बीमारी, जोड़ों का दर्द, सिरदर्द, त्वचा से संबंधित समस्याएं, बोलने में दिक्कत आदि हैं।

जहरीले पानी से बच्चों, नवजात शिशुओं और गर्भवती महिलाओं की हुई कुछ मौतों के बारे में भी पता चला है। अन्नू नगर की 17 साल की सारा खान ने आठ साल की उम्र में अपनी आवाज़ खो दी थी। कुछ ने दृष्टि खो दी है, जबकि हजारों बच्चे विकलांग पैदा हुए हैं।

फिर भी, न तो राज्य सरकार और न ही केंद्र सरकार जहरीले पानी के मुद्दे पर कोई ध्यान दे रही है। यहां तक कि, पर्यावरणविद् और जल संरक्षणकर्ता भी इस मुद्दे पर चुप हैं।

अपना विरोध दर्ज कराने के लिए, भोपाल गैस त्रासदी पीड़ितों ने कारखाने के फ्लाईओवर के पास विरोध प्रदर्शन किया, जहाँ रविवार दोपहर को जहरीले कचरे को दफन कर दिया गया था और उन्होंने इसके लिए निवासियों को मुआवजे और स्वच्छ पानी तथा कचरे को हटाने की मांग की थी।

विडंबना यह है कि भोपाल के भूजल को केंद्र सरकार ने अपने दो स्वच्छता सर्वेक्षण 2017 और 2018 में - देश का ‘दूसरा सबसे स्वच्छ शहर’ होने के लिए सम्मानित किया था। और फिर 2019 में शहर ने भारत के राज्यों में 'सबसे स्वच्छ राजधानी' शहर का तमगा हासिल किया था।

1984 में, 2-3 दिसंबर की आधी रात को कारखाने के भीतर से जहरीली गैस मिथाइल आइसोसाइनेट का रिसाव हुआ और उसने हजारों लोगों की जान ले ली थी। लेकिन 35 साल बीत चुके हैं वह कारखाना अभी भी शहर के निवासियों के लिए खतरा बना हुआ है।

“यूनियन कार्बाइड का जहरीला रासायनिक कचरा अगर जल्दी से नहीं हटाया गया तो वह इस खूबसूरत शहर को निगल जाएगा। भोपाल गैस पीड़ित महिला स्टेशनरी कर्मचारी संघ की रशीदा बी ने कहा कि शहर के भूजल में फैलने वाले रसायन जल्द ही शहर के जल संसाधनों को दूषित कर देंगे,”।

रशीदा ने कहा कि यूनियन कार्बाइड के जहरीले रासायनिक कचरे को कारखाने के पास दफनाया गया है, जिसने 48 कॉलोनियों को अपनी चपेट में ले लिया है। केंद्र और राज्य सरकारों के कई सर्वेक्षणों ने भी यह माना है, लेकिन, कोई भी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।

“हम इस शहर को बचाने के लिए सभी सरकारों के सामने खतरे की घंटी बजा रहे हैं कि शायद बहुत देर न हो जाए। यूनियन कार्बाइड का कचरा भोपाल के दिल में कैंसर की तरह है।

लंबी लड़ाई, विरोध और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, केंद्र सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए 50 करोड़ रुपये जारी किए हैं। लेकिन, नौ साल के बाद भी भोपाल नगर निगम पीड़ितों को साफ पानी मुहैया कराने में नाकाम रहा है। कुछ क्षेत्रों में, नगर निगम एक दिन में केवल आधे घंटे के लिए पानी की आपूर्ति करता है, जो एक परिवार के लिए अपर्याप्त है। नतीजतन, निवासियों को पीने के लिए विषाक्त पानी का सेवन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

भोपाल ग्रुप फॉर इंफॉर्मेशन एंड एक्शन की रचना ढींगरा कहती हैं कि, ''टॉक्सिक यानी विषाक्त भूजल शहर के लिए एक गंभीर खतरा है। उन्होंने आगे कहा कि, "हम रसायन से प्रभावित कालोनियों से रसायन निकालने, मुआवजा देने और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं।"

राज्य सरकार पर बरसते हुए उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार ‘राइट टू वॉटर’ यानी पानी का अधिकार की बात कर रही है और हर घर को स्वच्छ पानी मुहैया कराने की भी बात कर रही है, लेकिन मुख्यमंत्री को पहले राज्य की राजधानी पर तो ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने कहा, ''भारतीय जनता पार्टी की 15 साल की सरकार के दौरान कुछ भी नहीं हुआ। हम वर्तमान शासन के प्रति काफी आशान्वित हैं। सरकार को फैक्ट्री के पास दफन यूनियन कार्बाइड के घातक रसायनों को हटाना चाहिए और शहर के भूजल को साफ करना चाहिए।”

अंग्रेजी में लिखा मूल आलेख आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

Bhopal Gas Tragedy: Contaminated Groundwater Will Swallow City, Warn Victims

Bhopal gas tragedy
Contaminated Water
Toxic Chemicals
Bhopal Water Quality
union carbide

Related Stories

यूपी चुनाव: कथित तौर पर चीनी मिल के दूषित पानी की वजह से लखीमपुर खीरी के एक गांव में पैदा हो रही स्वास्थ्य से जुड़ी समस्यायें

भोपाल गैस त्रासदी के 37 साल : ब्रिटेन के LGBT+ एक्टिविस्ट ने डाउ से अन्याय का ख़ात्मा करने की अपील की

भोपाल गैस त्रासदी के 37 बरस, अभी भी थमा नहीं है लोगों का मरना! 

बिहार: आर्सेनिक के बाद अब भूजल में यूरेनियम संदूषण मिलने से सेहत को लेकर चिंता बढ़ी

विवादों में कोवैक्सीन: भोपाल गैस पीड़ितों को धोखे में रखकर ट्रायल का आरोप!

भोपाल गैस त्रासदी: 36 साल बाद भी सरकार की बेरुखी का सामना कर रहे हैं पीड़ित

विशाखापट्टनम गैस त्रासदी: कहाँ हैं इतिहास के सबक?

विशाखापत्तनम गैस त्रासदी: अगर सरकार नहीं चेती तो नहीं रोकी जा सकेंगी औद्योगिक दुर्घटनाएं

प्रमोटर पर चले मुकदमा और एपीपीसीबी की ज़िम्मेदारी तय हो: पूर्व सचिव सरमा

भोपाल गैस त्रासदी : उस रात की सुबह अभी भी नहीं!


बाकी खबरें

  • Gujarat Riots
    बादल सरोज
    गुजरात दंगों की बीसवीं बरसी भूलने के ख़तरे अनेक
    05 Mar 2022
    इस चुनिन्दा विस्मृति के पीछे उन घपलों, घोटालों, साजिशों, चालबाजियों, न्याय प्रबंधन की तिकड़मों की याद दिलाने से बचना है जिनके जरिये इन दंगों के असली मुजरिमों को बचाया गया था।
  • US Army Invasion
    रॉजर वॉटर्स
    जंग से फ़ायदा लेने वाले गुंडों के ख़िलाफ़ एकजुट होने की ज़रूरत
    05 Mar 2022
    पश्चिमी मीडिया ने यूक्रेन विवाद को इस तरह से दिखाया है जो हमें बांटने वाले हैं। मगर क्यों न हम उन सब के ख़िलाफ़ एकजुट हो जाएं जो पूरी दुनिया में कहीं भी जंगों को अपने फ़ायदे के लिए इस्तेमाल करते हैं?
  • government schemes
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना के दौरान सरकारी योजनाओं का फायदा नहीं ले पा रहें है जरूरतमंद परिवार - सर्वे
    05 Mar 2022
    कोरोना की तीसरी लहर के दौरान भारत के 5 राज्यों (दिल्ली, झारखंड, छत्तीसगढ, मध्य प्रदेश, ओडिशा) में 488 प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना हेतु पात्र महिलाओं के साथ बातचीत करने के बाद निकले नतीजे।
  • UP Elections
    इविता दास, वी.आर.श्रेया
    यूपी चुनाव: सोनभद्र और चंदौली जिलों में कोविड-19 की अनसुनी कहानियां हुईं उजागर 
    05 Mar 2022
    ये कहानियां उत्तर प्रदेश के सोनभद्र और चंदौली जिलों की हैं जिन्हे ऑल-इंडिया यूनियन ऑफ़ फ़ॉरेस्ट वर्किंग पीपल (AIUFWP) द्वारा आयोजित एक जन सुनवाई में सुनाया गया था। 
  • Modi
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव : क्या पूर्वांचल की धरती मोदी-योगी के लिए वाटरलू साबित होगी
    05 Mar 2022
    मोदी जी पिछले चुनाव के सारे नुस्खों को दुहराते हुए चुनाव नतीजों को दुहराना चाह रहे हैं, पर तब से गंगा में बहुत पानी बह चुका है और हालात बिल्कुल बदल चुके हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License