NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
राजनीति
बिहार : मूक-बधिर लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद फोड़ दी उसकी आंख
लड़की के गुप्तांग से रक्तस्राव हो रहा था। उसकी एक आंख पूरी तरह से नष्ट हो गई है जबकि एक अन्य क्षतिग्रस्त है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
13 Jan 2021
बिहार : मूक-बधिर लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसकी आंख फोड़ दी
Image Credit: Sunidhi Kothari/Feminism In India

बिहार के मधुबनी जिले में एक नाबालिक मूक-बधिर लड़की (15) के साथ कथित सामूहिक बलात्कार किए जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है। घटना के बाद आरोपियों ने लड़की , जिसकी उम्र महज़ 15 वर्ष है, आंखें क्षति कर दीं।

घटना हरलाखी थाना अंतर्गत कौवाहा बरही गांव की है। स्थानीय पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को घटित इस वारदात को लेकर तीन युवकों को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़ित लड़की आरोपियों की पहचान नहीं कर सके इसलिए उन्होंने उसकी आंखे फोड़ दी।गांव के मुखिया राम एकबाल मंडल ने बताया कि वह नाबालिग लड़की कुछ बच्चों के साथ गांव के बाहर बकरी चराने गई थी। पड़ोसी गांव मनोहरपुर के एक चौर में लड़की बेहोशी की हालत में मिली। इसके बाद एक बच्चे ने पीड़ित परिवार को घटना के बारे में बताया।

हरलाखी थाना अध्यक्ष प्रेम लाल पासवान ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने लड़की को नजदीकी उमगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने जानकारी दी कि लड़की के कपड़े फटे हुए थे और उसके गुप्तांग से रक्तस्राव हो रहा था ।
स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने बताया कि लड़की की एक आंख पूरी तरह से नष्ट हो गई है जबकि एक अन्य क्षतिग्रस्त है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में लगातार हो रही आपराधिक वारदातों और उसके रोक-थाम में सरकार की विफलता को ले कर सूबे के मुखमंत्री नीतीश कुमार पर जम कर निशाना साधा। उन्होनें आज मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “बिहार के मुख्यमंत्री थक चुके हैं, उनसे अब बिहार संभलने वाला नहीं है। जब तक हत्याएँ, रेप, रंगदारी, अपहरण, फिरौती जब तक सैकड़ों के तादाद में नहीं हो जाती हैं, तब तक नितीश कुमार और उनकी डबल इंजन की सरकार को चैन से नींद नहीं आती है।” उन्होंने नीतीश कुमार को जंगल राज का “महाराजा” तक बता दिया।

भाजपा और जदयू के गठबंधन पर हमला करते हुए उन्होनें कहा नीतीश “सेलेक्टेड” और “नॉमिनेटड” मुख्यमंत्री हैं। बीजेपी के लोगों ने इन्हें सलेक्ट और नॉमिनेट किया है।

भाजपा को घेरते हुए तेजस्वी बोले, “यह हास्यास्पद है कि सरकार में होते हुए और उसके दो उपमुख्यमंत्री होते हुए, वह सरकार से सवाल कर रही है।”
तेजस्वी यादव ने मामले पर ट्वीट कर लिखा, “C ग्रेड पार्टी के अनुकंपाई मुख्यमंत्री जी, कब तक सत्ता संरक्षित हैवान नाबालिग लड़कियों की अस्मत लूट मानवता और बिहार को शर्मसार करते रहेंगे?”

हाल ही में, बीते मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना में पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस कंपनी के स्टेशन प्रबंधक रुपेश कुमार सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. अपराधियों ने उनके घर में घुस कर उन पर ताबड़तोड़ गोली चला दी. वारदात के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अभी तक इस मामले में पुलिस खाली हाथ हैं और अपराधियों का कोई सुराग नहीं है।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

Bihar
rape case
nitish govt

Related Stories

पिता के यौन शोषण का शिकार हुई बिटिया, शुरुआत में पुलिस ने नहीं की कोई मदद, ख़ुद बनाना पड़ा वीडियो

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

बिहार: 8 साल की मासूम के साथ बलात्कार और हत्या, फिर उठे ‘सुशासन’ पर सवाल

यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या

चारा घोटाला: सीबीआई अदालत ने डोरंडा कोषागार मामले में लालू प्रसाद को दोषी ठहराया

बिहार: मुज़फ़्फ़रपुर कांड से लेकर गायघाट शेल्टर होम तक दिखती सिस्टम की 'लापरवाही'

बिहार शेल्टर होम कांड-2: युवती ने अधीक्षिका पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- होता है गंदा काम

असम: बलात्कार आरोपी पद्म पुरस्कार विजेता की प्रतिष्ठा किसी के सम्मान से ऊपर नहीं

बिहारः पांच वर्ष की दलित बच्ची के साथ रेप, अस्पताल में भर्ती

राजस्थान: रेप के आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलकर दलित लड़की पर चाकू से किया हमला


बाकी खबरें

  • Iran
    प्रबीर पुरकायस्थ
    ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा
    21 Feb 2022
    वाशिंगटन की मूर्खता सबसे कठोर परमाणु समझौते से बाहर निकलना था, जिस पर कोई देश भी सहमत हो सकता था। ईरान अभी भी उन पुरानी शर्तों में से अधिकांश को स्वीकार कर सकता है, लेकिन जो कुछ उन्नत क्षमताएं इसने…
  • Newsletter
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    इस साल रेड बुक्स डे (21 फ़रवरी) पर आप कौन-सी रेड बुक पढ़ेंगे?
    21 Feb 2022
    गोविंद पानसरे की हत्या के कुछ साल बाद, नयी दिल्ली स्थित लेफ़्टवर्ड बुक्स (एक प्रकाशन संस्थान) ने रेड बुक्स डे पर विचार करना शुरू किया। एक ऐसा दिन जब परिवर्तनवादी किताबों और उन्हें तैयार करने वाले…
  • vp
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्यों थे वी.पी सिंह गठबंधन की सरकार के मज़बूत स्तंभ
    20 Feb 2022
    'इतिहास के पन्ने मेरी नज़र से' के इस अंग में नीलांजन बात करते हैं वरिष्ठ पत्रकार देबाशीष मुखर्जी से। देबाशीष ने हाल ही में ही वी पी सिंह पर एक किताब लिखी है. उन्होंने सिंह, गठबंधन सरकार और उसके महत्व…
  • punjab
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जनादेश 2022: पंजाब चुनाव में दिखे कई रंग, अगली सरकार ईवीएम में बंद
    20 Feb 2022
    पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शाम पांच बजे तक 63 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। अंतिम आंकड़ों का इंतज़ार है।
  • up elections
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जनादेश 2022:  तीसरे चरण की 59 सीटों के साथ यूपी की 172 सीटों का भविष्य ईवीएम में लॉक
    20 Feb 2022
    निर्वाचन आयोग की ओर से अभी शाम 5 बजे तक के आंकड़े जारी किए हैं। जिसके अनुसार शाम 5 बजे तक कुल औसतन मतदान 57.58% रहा। इनमें ललितपुर में सबसे ज़्यादा 67.38 प्रतिशत वोट पड़े जबकि सबसे कम कानपुर नगर में…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License