NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बिहार चुनाव: तेजस्वी के नेतृत्व वाले महागठबंधन की 20 सीटों पर फिर से मतगणना की मांग
चुनाव नतीजे के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ़्रेंस में राजद नेता ने डाक मतपत्रों के अस्तित्व पर सवाल उठाते हुए पूछा कि अगर इन मतपत्रों को "रद्द" ही किया जाना था, तो फिर उनका इस्तेमाल ही क्या रह जाता है।
मोहम्मद इमरान खान
13 Nov 2020
 तेजस्वी

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की क़रीबी मुक़ाबले में हार के दो दिन बाद राजद नेता, तेजस्वी यादव ने गुरुवार को 20 सीटों पर फिर से मतगणना कराने की मांग की। तेजस्वी ने पूछा कि रिटर्निंग ऑफ़िसरों ने सैकड़ों की संख्या में पोस्टल बैलेट क्यों रद्द किये। उन्होंने कहा, "हम कम से कम 20 सीटों पर फिर से मतगणना की मांग करते हैं।"

चुनाव नतीजे के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ़्रेंस में राजद नेता ने डाक मतपत्रों के अस्तित्व पर सवाल उठाते हुए पूछा कि अगर इन मतपत्रों को "रद्द" ही किया जाना था, तो फिर उनका इस्तेमाल ही क्या रह जाता है।

पिछले दो दिनों में राजद नेताओं ने मुख्यमंत्री कार्यालय(CMO) पर मतदान प्रक्रिया में शामिल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) ने पूरे बिहार के ज़िलाधिकारियों को डाक मतपत्रों में हेरफेर करने और महागठबंधन,ख़ास तौर पर राजद उम्मीदवारों को हराने का निर्देश दिया।

राजद के विधायकों ने गुरुवार को राजद विधायक दल के नेता के रूप में तेजस्वी यादव का चुनाव किया, जिसके बाद सभी सहयोगी दलों- राजद, कांग्रेस और वाम दलों की एक संयुक्त बैठक हुई, जिसे तेजस्वी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा, “जनादेश महागठबंधन के पक्ष में था, यह जनादेश बदलाव के लिए था। हालांकि, एनडीए इस प्रक्रिया में हेरफेर करने में कामयाब रहा और अब वह सरकार बनायेगा। नीतीश कुमार में नैतिकता नहीं बची है, अगर थोड़ी भी नैतिकता बची है,तो उन्हें कुर्सी छोड़ देनी चाहिए।”

तेजस्वी ने राज्य में रोज़गार और बेरोज़गारी के अपने एजेंडे का समर्थन करने वाले लोगों तक पहुंचने के लिए धन्यवाद यात्रा की घोषणा की। 32 साल के तेजस्वी चुनाव अभियान में महागठबंधन की तरफ़ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे, उन्हें जल्द ही महागठबंधन विधायक दल के नेता चुने जाने की संभावना है।

इस बीच कांग्रेस इन चुनावों में अपने 'ख़राब प्रदर्शन' को लेकर आलोचना की ज़द में आ गयी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, तारिक़ अनवर की तरफ़ से इस ख़राब प्रदर्शन का ज़िक़्र करने के बाद भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) यानी भाकपा माले के महासचिव, दीपांकर भट्टाचार्य ने एक क़रीबी मुक़ाबले में गठबंधन की हार के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया है।

हालांकि राजद 75 सीटों के साथ बिहार में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, लेकिन महागठबंधन कुछ ही सीटों से सत्ता हासिल करने से चूक गया। सत्तारूढ़ एनडीए ने 125 सीटें जीतीं।

भाकपा माले नेता ने कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस की स्ट्राइक रेट बहुत ख़राब थी; पार्टी ने 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा और सिर्फ़ 19 सीटें ही जीत पायीं। उन्होंने कहा,"अब यह साफ़ हो गया है कि अगर राजद और वामपंथी दलों ने कांग्रेस की जगह कुछ और सीटों पर चुनाव लड़ा होता, तो हम ज़्यादा (सीटें) जीत सकते थे।"

माले ने 12 सीटें जीतीं और सीपीआई (एम) और सीपीआई ने दो-दो सीटें जीतीं हैं। वाम दलों ने 29 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 16 सीटें जीतीं। दूसरी तरफ़, इन पार्टियों के बीच संसाधन के अंतर होने के बावजूद, कांग्रेस ने ख़राब प्रदर्शन किया।

गुरुवार को ट्वीटों की एक श्रृंखला में कांग्रेस महासचिव तारिक़ ने इस हार के लिए अपनी ही पार्टी को दोषी ठहराया। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, “हमें इस हक़ीक़त को मान लेना चाहिए कि हमारा प्रदर्शन ख़राब था, राजद और वाम दलों ने हमसे बेहतर प्रदर्शन किया। अगर हमने उनकी तरह प्रदर्शन किया होता, तो बिहार में महागठबंधन की सरकार होती। बिहार की जनता बदलाव चाहती थी। बिहार में एआईएमआईएम का दाखिल होना अच्छा संकेत नहीं है। ।

तारिक़ ने आत्मनिरीक्षण की ज़रूरत और चुनाव में इस प्रदर्शन की समीक्षा पर ज़ोर दिया।

इससे पहले एक अन्य कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने पार्टी के इस प्रदर्शन के लिए बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष, मदन मोहन झा द्वारा टिकट वितरण को ज़िम्मेदार ठहराया। मिश्रा ने आलाकमान से झा को हटाकर राज्य में कांग्रेस पार्टी को बचाने का आह्वान किया, मिश्रा ने झा को "अक्षम" बताया।

हालांकि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, अखिलेश सिंह ने यह कहते हुए इस मामले की अहमियत को कम करने की कोशिश करते हुए कहा कि पार्टी को ऐसी सीटें आवंटित की गयी, जिस पर जीत नहीं मिल सकी।

कांग्रेस बिहार के मुस्लिम बहुल सीमांचल क्षेत्र में चुनाव में हुए नुकसान के लिए असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम को ज़िम्मेदार ठहराती रही है। एआईएमआईएम ने पहली बार पांच सीटे जीतीं हैं, यह महागठबंधन के लिए यह एक बड़ा झटका है।

अंग्रेज़ी में प्रकाशित मूल आलेख को पढ़ने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें

Bihar Elections: Tejashwi-Led Mahagathbandhan Demands Recount in 20 Seats

Bihar Elections
Grand Alliance
RJD
left parties
CPIM
CPIML
CPI
Bihar
Tejashwi Yadav
Nitish Kumar

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बिहारः नदी के कटाव के डर से मानसून से पहले ही घर तोड़कर भागने लगे गांव के लोग

त्रिपुरा: सीपीआई(एम) उपचुनाव की तैयारियों में लगी, भाजपा को विश्वास सीएम बदलने से नहीं होगा नुकसान

मिड डे मिल रसोईया सिर्फ़ 1650 रुपये महीने में काम करने को मजबूर! 

बिहार : दृष्टिबाधित ग़रीब विधवा महिला का भी राशन कार्ड रद्द किया गया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

वाम दलों का महंगाई और बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ कल से 31 मई तक देशव्यापी आंदोलन का आह्वान


बाकी खबरें

  • Jalandhar
    न्यूज़क्लिक टीम
    जालंधर टू अमृतसरः सुनो तो, क्या बोले है पंजाब
    19 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने जालंधर से लेकर अमृतसर में अलग-अलग पेशों से जुड़े लोगों से बातचीत की और चुनावी मुद्दों का जायजा लिया। लेखक, फिल्ममेकर, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्रों,…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी का रण, तीसरा चरण:  बीजेपी को उसके पिछले प्रदर्शन से रोक पाएंगे अखिलेश?
    19 Feb 2022
    तीसरे चरण के चुनाव बेहद अहम होने वाले हैं, क्योंकि यहां कई ऐसे दिग्गज चेहरे मैदान में हैं जिनकी साख दांव पर लगी है। इसके अलावा हाथरस, बिकरू कांड और आलू किसान चुनावी गणित को और ज्यादा कठिन बना सकते…
  • Channi
    नीलू व्यास
    पंजाब चुनाव: क्या चन्नी की 'भैया' वाली टिप्पणी हताशा की निशानी है या...?
    19 Feb 2022
    पंजाब के मुख्यमंत्री के इस बयान को कांग्रेस की अंदरूनी कलह और मतदाताओं का विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी की ओर रुख़ करने के सिलसिले में उनके तरकश के आख़िरी तीर के तौर पर देखा जा रहा है।
  • Punjab elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब चुनावः बेलगाम अवैध खनन, लोग परेशान
    19 Feb 2022
    पंजाब में चुनावी शोरगुल के बीच अवैध खनन को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच चर्चा ग़ायब है. राज्य को वित्तीय घाटे के साथ साथ यह बात भी अब स्पष्ट है कि लोगों और जानवरों की सेहत को जानलेवा नुकसान हो रहा…
  • Kairana Assembly constituency
    भाषा
    कैराना; चुनाव में लापरवाही:  मजिस्ट्रेट के ख़िलाफ़ कार्रवाई की सिफ़ारिश, पुलिस कांस्टेबल व होमगार्ड सस्पेंड
    19 Feb 2022
    पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव ने कहा कि 10 फरवरी को कैराना में मतदान के बाद क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट के वाहन में एक अतिरिक्त ईवीएम मशीन मिली थी। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन को एक वाहन में बाहर लावारिस छोड़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License