NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
कोविड काल में बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने खोजा सांप्रदायिक एंगल, बाद में मुस्लिम कर्मियों से माफी मांगी
तेजस्वी सूर्या 6 मई को बेंगलुरु दक्षिण जोन के कोविड-19 वॉर रूम में गए और वहां काम करने वाले 200 कर्मचारियों से माफी मांगी। तेजस्वी सूर्या विधायक सतीश रेड्डी, रवि सुब्रमण्या और उदय गरुडचर के साथ इससे पहले 4 मई को इसी कोविड-19 वॉर रूम में गए थे और उसमें काम कर रहे 16 मुस्लिम कर्मचारियों के नाम लेते हुए उनपर कोविड बेड ब्लॉकिंग घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था।
सबरंग इंडिया
07 May 2021
तेजस्वी सूर्या

बेंगलुरु दक्षिण से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद और युवा नेता तेजस्वी सूर्या कोविड वार्ड में घोटाले के नाम पर मुस्लिम समुदाय के कर्मियों का नाम लेकर सुर्खियों में हैं। बीजेपी के बेंगलुरु दक्षिण से सांसद तेजस्वी सूर्या पर बेंगलुरु बेड्स घोटाले में सांप्रदायिक ऐंगल देने का आरोप लग रहा है। लेकिन अब बेंगलुरु बेड्स घोटाला मामले में अब एक नया मोड़ देखने को मिला है। 

तेजस्वी सूर्या 6 मई को बेंगलुरु दक्षिण जोन के कोविड-19 वॉर रूम में गए और वहां काम करने वाले 200 कर्मचारियों से माफी मांगी। तेजस्वी सूर्या विधायक सतीश रेड्डी, रवि सुब्रमण्या और उदय गरुडचर के साथ इससे पहले 4 मई को इसी कोविड-19 वॉर रूम में गए थे और उसमें काम कर रहे 16 मुस्लिम कर्मचारियों के नाम लेते हुए उनपर कोविड बेड ब्लॉकिंग घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था।
 
द न्यूज मिनट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या ने गुरुवार (6 मई) को शाम लगभग 7 बजे बेंगलुरु दक्षिण कोविड-19 वॉर रूम की फिर से समीक्षा की और वहां काम कर रहे 200 लोगों से माफी मांगी। तेजस्वी सूर्या ने माफी मांगते हुए कहा, ''मुझे माफ कीजिएगा, यह मेरी ही गलती थी। मुझे एक सूची दी गई और मैंने उसे बस पढ़ दिया था। मुझे पता है कि कोविड वॉर रूम के कर्मचारी इससे बहुत प्रभावित हुए हैं।''

तेजस्वी सूर्या ने सफाई देते हुए कहा, उन्होंने बस सूची में दी गई नामों को पढ़ा था। तेजस्वी ने कहा, ''मेरा सांप्रदायिक होने का कोई इरादा नहीं था और ना ही नामों को पढ़ते वक्त मैंने ये ध्यान दिया कि लिस्ट में दिए गए सारे नाम एक ही समुदाय से थे।'' तेजस्वी सूर्या ने दावा किा कि उन्होंने ये नहीं देखा कि क्या यह हिंदू है या मुस्लिम।

हालांकि, तेजस्वी सूर्या वॉर रूम के सदस्यों को यह नहीं बताया कि उन्हें इस तरह की सूची कहां से मिली थी। ना ही ही तेजस्वी सूर्या ने 4 मई को नाम पढ़कर आरोप लगाने से पहले बताया था कि इसे कहां से और कैसे सत्यापित किया गया है।

अब इस पूरे मामले पर तेजस्वी सूर्या ने माफी मांगी है। बताया जा रहा है कि जिन 16 मुस्लिम कर्मचारियों पर तेजस्वी सूर्या ने कोविड-19 बेड ब्लॉकिंग घोटाले का आरोप लगाया था, उनका सोशल मीडिया पर काफी उत्पीड़न किया गया है। सिर्फ 16 मुस्लिम कर्मचारियों को ही नहीं बल्कि वॉर रूम में काम करने वाले 212 लोगों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भद्दे-भद्दे कमेंट किए गए। उनके नाम और नंबर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक भी हो गए हैं।

Tejasvi Surya
BJP
COVID-19
Religion Politics

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • bihar school
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने की मांग में भाकपा-माले विधायकों का प्रदर्शन
    08 Mar 2022
    “2.75 लाख शिक्षक के पद नीचले स्तर पर खाली हैं और कॉलेज लेवल पर अभी भी करीब 70 प्रतिशत शिक्षक के पद खाली हैं। पढ़ने-लिखने वाले गरीब के बच्चे शिक्षा महंगी होने के चलते वे इससे दूर हो रहे हैं।"
  • एम. के. भद्रकुमार
    रूस ने अपने ऊपर लगाए गए प्रतिबंधों पर जवाबी कार्रवाई की
    08 Mar 2022
    ईरान के साथ परमाणु समझौते और मॉस्को-तेहरान के द्विपक्षीय संबंधों के बारे में रूस अमेरिका से “बेहद साफ़ शब्दों” में जवाब चाहता है।
  • womens day
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसान आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी एक आशा की किरण है
    08 Mar 2022
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 भारतीय महिलाओं के लिए मजबूत प्रासंगिकता के साथ राजनीतिक और सामाजिक घटनाओं की एक श्रृंखला के बीच आता है। महिलाएं अपने अधिकारों को लागू करने और सार्वजनिक मंचों पर अपनी…
  • EXITPOLL
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    EXIT POLL: बिग मीडिया से उलट तस्वीर दिखा रहे हैं स्मॉल मीडिया-सोशल मीडिया
    08 Mar 2022
    पिछले डेढ़-दो महीने से जारी चुनाव खत्म हो चुके हैं अब नतीजों का इंतज़ार है, हालांकि उससे पहले जारी एग्ज़िट पोल में भाजपा की सरकार दिखाई जा रही है।
  • Ukrainian
    मोहम्मद शबीर
    यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने युवा कम्युनिस्ट नेताओं को गिरफ्तार किया 
    08 Mar 2022
    वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ डेमोक्रेटिक यूथ और अन्य प्रगतिशील संगठनों ने यूक्रेन के लेनिनवादी कम्युनिस्ट यूथ यूनियन के नेताओं अलेक्सांद्र कोनोनोविच और मिखाइल कोनोनोविच की गिरफ्तारी की निंदा की है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License