NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भाजपा सांसद के बेटे ने अपने साले से खुद पर चलवायी गोली: पुलिस आयुक्त
पुलिस आयुक्त डी.के. ठाकुर ने बताया, “अब तक हुई जांच में पाया गया है कि सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष ने अपने साले आदर्श से खुद पर गोली चलवायी थी। आदर्श ने घटना को कुबूल करते हुए कहा कि उसने आयुष के कहने पर ही उस पर गोली चलायी थी।’’
भाषा
03 Mar 2021
kaushal

लखनऊ: भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष पर मंगलवार देर रात कथित हमले के मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया। पुलिस ने दावा किया कि इस मामले में हिरासत में लिये गये आयुष के साले आदर्श ने पूछताछ में बताया कि इस घटना को कुछ लोगों को फंसाने के लिये जानबूझकर अंजाम दिया गया था। पुलिस के अनुसार आदर्श ने गोली चलाने की बात कबूल की है।

पुलिस आयुक्त डी.के. ठाकुर ने बताया, “अब तक हुई जांच में पाया गया है कि सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष ने अपने साले आदर्श से खुद पर गोली चलवायी थी। आदर्श ने घटना को कुबूल करते हुए कहा कि उसने आयुष के कहने पर ही उस पर गोली चलायी थी।’’ इस सवाल पर कि आयुष की तरफ से पुलिस को अभी कोई तहरीर मिली है या नहीं और क्या इस सिलसिले में मामला दर्ज किया जाएगा, ठाकुर ने कहा, 'चूंकि किसी ने भी मामला दर्ज नहीं कराया है और वारदात में इस्तेमाल किया गया असलहा बरामद किया जा चुका है इसलिये हम प्राथमिकी दर्ज करायेंगे।' इससे पहले, मड़ियांव थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया था, ‘‘मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष (30) को गोली मारी गयी, इस घटना में आयुष मामूली रूप से घायल हुए थे। यह घटना दो/तीन मार्च की दरमियानी रात सवा दो बजे सीतापुर मार्ग पर हुई।’’ उन्होंने बताया था कि आयुष को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के बाद उन्हें सुबह ही छुट्टी दे दी गयी। इस मामले में आयुष के साले आदर्श को हिरासत में लिया गया है।

सिंह ने बताया, ‘‘आदर्श ने आयुष को गोली मारने का जुर्म कुबूल कर लिया है। उसका कहना है कि कुछ लोगों को फंसाने के लिये इस वारदात को अंजाम दिया गया था।’’ सिंह ने कहा कि पकड़े गये अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है।

इस बीच, सांसद कौशल किशोर ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘ट्रॉमा सेंटर में मेरे बेटे ने मुझे किसी का नाम नहीं बताया। उसने यह जरूर बताया था कि वह अपने साले के साथ घर से बाहर निकला था, तभी यह घटना हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आयुष और उसका साला आदर्श जो भी कह रहे हैं, उसे वे ही बेहतर जानते होंगे। उनकी किसी से रंजिश नहीं थी। न जाने वह किसी को क्यों फंसाना चाहेंगे।’’

kaushal kishore
bjp parliamentrian
AYUSH
kaushal kishore son ayush kand

Related Stories


बाकी खबरें

  • Gujarat Riots
    बादल सरोज
    गुजरात दंगों की बीसवीं बरसी भूलने के ख़तरे अनेक
    05 Mar 2022
    इस चुनिन्दा विस्मृति के पीछे उन घपलों, घोटालों, साजिशों, चालबाजियों, न्याय प्रबंधन की तिकड़मों की याद दिलाने से बचना है जिनके जरिये इन दंगों के असली मुजरिमों को बचाया गया था।
  • US Army Invasion
    रॉजर वॉटर्स
    जंग से फ़ायदा लेने वाले गुंडों के ख़िलाफ़ एकजुट होने की ज़रूरत
    05 Mar 2022
    पश्चिमी मीडिया ने यूक्रेन विवाद को इस तरह से दिखाया है जो हमें बांटने वाले हैं। मगर क्यों न हम उन सब के ख़िलाफ़ एकजुट हो जाएं जो पूरी दुनिया में कहीं भी जंगों को अपने फ़ायदे के लिए इस्तेमाल करते हैं?
  • government schemes
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना के दौरान सरकारी योजनाओं का फायदा नहीं ले पा रहें है जरूरतमंद परिवार - सर्वे
    05 Mar 2022
    कोरोना की तीसरी लहर के दौरान भारत के 5 राज्यों (दिल्ली, झारखंड, छत्तीसगढ, मध्य प्रदेश, ओडिशा) में 488 प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना हेतु पात्र महिलाओं के साथ बातचीत करने के बाद निकले नतीजे।
  • UP Elections
    इविता दास, वी.आर.श्रेया
    यूपी चुनाव: सोनभद्र और चंदौली जिलों में कोविड-19 की अनसुनी कहानियां हुईं उजागर 
    05 Mar 2022
    ये कहानियां उत्तर प्रदेश के सोनभद्र और चंदौली जिलों की हैं जिन्हे ऑल-इंडिया यूनियन ऑफ़ फ़ॉरेस्ट वर्किंग पीपल (AIUFWP) द्वारा आयोजित एक जन सुनवाई में सुनाया गया था। 
  • Modi
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव : क्या पूर्वांचल की धरती मोदी-योगी के लिए वाटरलू साबित होगी
    05 Mar 2022
    मोदी जी पिछले चुनाव के सारे नुस्खों को दुहराते हुए चुनाव नतीजों को दुहराना चाह रहे हैं, पर तब से गंगा में बहुत पानी बह चुका है और हालात बिल्कुल बदल चुके हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License