NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
ब्राज़ील की सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि लूला को दोषी ठहराने वाले न्यायमूर्ति पक्षपाती थे
लोकप्रिय पूर्व राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा को 2018 में भ्रष्टाचार के मामले में तख्तापलट करने वाली सरकार के दौरान दोषी ठहराया गया था और चुनाव लड़ने से वंचित किया गया था जिससे दक्षिणपंथी जैर बोलसोनारो की जीत का मार्ग प्रशस्त हुआ था।
पीपल्स डिस्पैच
24 Mar 2021
brazil

फेडरल सुप्रीम कोर्ट (एसटीएफ) के दूसरे पैनल ने ऑपरेशन कार वाश मामले में वर्कर्स पार्टी (पीटी) के पूर्व राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला डा सिल्वा मामले में पूर्व न्यायमूर्ति सर्जियो मोरो द्वारा व्याप्त कदाचार की मंगलवार 23 मार्च को तीन मतों की तुलना में दो मतों से पुष्टि की। 8 मार्च को एक फैसले के बाद लूला की कानूनी लड़ाई में यह नवीनतम अध्याय है। इस फैसले ने पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ सजा को रद्द कर दिया और 2022 में उनके राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने के लिए दरवाजे खोल दिए।

हाल का निर्णय मंत्री कारमेन लुइया के वोट में बदलाव के कारण था जिन्होंने लूला की रक्षा में प्रस्तुत बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के खिलाफ साल 2018 में जब मतदान शुरू हुआ था तब वोट किया था। हालांकि गत मंगलवार को उन्होंने सर्जियो मोरो के पक्षपात को मानते हुए बंदी प्रत्यक्षीकरण को स्वीकार कर लिया।

मंत्री ने निम्नलिखित तथ्य प्रस्तुत किए जो मोरो के पक्षपात को प्रमाणित करते हैं: समन प्रक्रिया में अनियमितता; लूला के फोन कॉल और उनके परिवार व वकीलों की अवैध तरीके से टैपिंग का मामला; मंत्री एंटोनियो पालोस्की की सीलबंद बयान को मीडिया में लीक करना।

कैरमेन लुसिया ने कहा, "अधिकारों का श्रृंखलाबद्ध उल्लंघन था जो किसी का बचाव करना असंभव बनाता है"।

फेडरल सुप्रीम कोर्ट (एसटीएफ) के दूसरे पैनल ने साल 2018 में ट्रायल शुरू किया था और लूला और तटीय शहर गुआरुज़ा में तीन मंजिला अपार्टमेंट से जुड़े मामले के संबंध में मोरो के संदिग्ध व्यवहार का विश्लेषण करने के लिए 9 मार्च को इसे फिर से शुरू किया। यह लावा जाटो ऑपरेशन के दायरे के तहत 13 वें संघीय न्यायालय कूर्टिबा द्वारा शुरु किए गए पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ अन्य सभी कार्यवाही के लिए भी लागू होगा।

मुकदमे की सुनवाई पहले रुक गई थी क्योंकि बोलसोनारो द्वारा नियुक्त किए गए सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति कासियो नूनेस मार्केस ने समीक्षा के लिए और समय मांगा था। गत मंगलवार की सुबह नूनेस मार्केस ने इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में वापस उठाया। थोड़ी ही देर बाद मंत्री गिल्मर मेंडेस ने मुकदमे को दोपहर में जारी रखने की मांग की।

Brazil
sergio moro
brazil judge

Related Stories

बच्चों को हरे खेत दिखाओ और सूरज की रौशनी उनकी ज़ेहन में उतरने दो

पड़ताल दुनिया भर की: ब्राज़ील में घिरे बोलसोनारो, काबुल में हारा अमेरिका

कोविड-19 कुप्रबंधन ने बढ़ाई भारत-ब्राज़ील में खाद्य असुरक्षा

ब्राज़ील में ‘गुलाबी लहर’ की वापसी 

पैसा पूरी दुनिया के लोकतांत्रिक व्यवस्था को तबाह कर रहा है!

सार्वजनिक स्वास्थ्य की अवधारणा

अमेरिका की सुनियोजित योजना: पाबंदी के ज़रिए गला घोंटना

डिएगो माराडोना: अमेरिकी साम्राज्यवाद का कट्टर विरोधी खिलाड़ी

आज़ादी, केवल आज़ादी ही हमारी प्यास बुझा सकेगी !

चीन लैटिन अमेरिका के साथ बढ़ा रहा है अपने संबंध 


बाकी खबरें

  • yogi bulldozer
    सत्यम श्रीवास्तव
    यूपी चुनाव: भाजपा को अब 'बाबा के बुलडोज़र' का ही सहारा!
    26 Feb 2022
    “इस मशीन का ज़िक्र जिस तरह से उत्तर प्रदेश के चुनावी अभियानों में हो रहा है उसे देखकर लगता है कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से इसे स्टार प्रचारक के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।”
  • Nagaland
    अजय सिंह
    नगालैंडः “…हमें चाहिए आज़ादी”
    26 Feb 2022
    आफ़्सपा और कोरोना टीकाकरण को नगालैंड के लिए बाध्यकारी बना दिया गया है, जिसके ख़िलाफ़ लोगों में गहरा आक्रोश है।
  • women in politics
    नाइश हसन
    पैसे के दम पर चल रही चुनावी राजनीति में महिलाओं की भागीदारी नामुमकिन
    26 Feb 2022
    चुनावी राजनीति में झोंका जा रहा अकूत पैसा हर तरह की वंचना से पीड़ित समुदायों के प्रतिनिधित्व को कम कर देता है। महिलाओं का प्रतिनिधित्व नामुमकिन बन जाता है।
  • Volodymyr Zelensky
    एम. के. भद्रकुमार
    रंग बदलती रूस-यूक्रेन की हाइब्रिड जंग
    26 Feb 2022
    दिलचस्प पहलू यह है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने ख़ुद भी फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से सीधे पुतिन को संदेश देने का अनुरोध किया है।
  • UNI
    रवि कौशल
    UNI कर्मचारियों का प्रदर्शन: “लंबित वेतन का भुगतान कर आप कई 'कुमारों' को बचा सकते हैं”
    26 Feb 2022
    यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया ने अपने फोटोग्राफर टी कुमार को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कई पत्रकार संगठनों के कर्मचारी भी मौजूद थे। कुमार ने चेन्नई में अपने दफ्तर में ही वर्षों से वेतन न मिलने से तंग आकर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License