NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
ख़तरे में लोकतंत्र : दिल्ली में दिसंबर से अब तक 32 पत्रकारों पर हमला
CAAJ की ओर से 'रिपब्लिक इन पेरल' (Republic In Peril) नाम से जारी इस रिपोर्ट में दिल्ली के उन 32 पत्रकारों का विवरण दिया गया है, जिन पर सीएए मसले से लेकर दिल्ली हिंसा की रिपोर्टिंग के दौरान हमला किया गया।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
11 Mar 2020
dv

सीएए पास होने के बाद उसके खिलाफ शुरू हुए प्रदर्शन, उसके समर्थन में निकाली गई रैलियों और बीते दिनों दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान 32 ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें पत्रकारों के साथ मारपीट या उन्हें उनके काम करने से रोकने की कोशिश हुई है। यह खुलासा सोमवार को 'कमेटी अगेन्स्ट एसॉल्ट ऑन जर्नलिस्ट' (CAAJ) द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट से हुआ है।

CAAJ की ओर से 9 मार्च को दिल्ली में प्रेस क्लब में 'रिपब्लिक इन पेरल' (Republic In Peril) नाम से जारी इस रिपोर्ट में दिल्ली के उन 32 पत्रकारों का विवरण दिया गया है, जिन पर हमला किया गया था।

रिपोर्ट में हमलों को तीन चरणों में विभाजित किया गया है - पहला जब दिसंबर में एंटी-सीएए आंदोलन यानी सीएए के विरोध में प्रदर्शन शुरू हुआ, उसके बाद जनवरी में दूसरे चरण की शुरुआत हुई और जेएनयू कैंपस के आसपास के पत्रकारों पर हमले की शुरुआत हुई और तीसरा चरण, दिल्ली की हिंसा के दौरान।

रिपोर्ट में सात मामलों का दस्तावेजीकरण किया गया है जिसमें जामिया को कवर करने गए पत्रकारों पर शारीरिक हमला किया गया था। इस हमले के शिकार होने वाले पत्रकार मुख्यधारा के समाचार चैनलों, समाचार एजेंसियों, अंतर्राष्ट्रीय मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों से थे। हमलावरों में भीड़ और पुलिस दोनों शामिल थे।

यह पहला चरण 15 दिसंबर से 20 दिसंबर, 2019 तक पांच दिनों तक चला था, हालांकि 2019 के अंत तक पूरे महीने तक हमले देश भर में जारी रहे। सीएए के विरोध प्रदर्शनों को कवर करने वाले पत्रकारों में राष्ट्रव्यापी हमले के इन 16 मामलों का दस्तावेजीकरण किया गया और उसे सीएएजे द्वारा जारी किया गया था ।

रिपोर्ट में इन तीन चरणों को निरंतरता में देखा गया है। इसमें सरकारी और गैर सरकारी दोनों हमलों ने ज़मीन तैयार की जो फरवरी के अंतिम सप्ताह में दिल्ली हिंसा के दौरान प्रेस पर एक पूर्ण समेकित हमले का निर्माण किया।

रिपोर्ट को जारी करते हुए कारवां पत्रिका के राजनीतिक संपादक हरतोष सिंह बल ने कहा, ‘‘ये रिपोर्ट काफी विस्तृत रूप में लिखी गई है जो पिछले तीन-चार महीने की घटनाओं से जुड़ी है। पर इन घटनाओं की शुरुआत पिछले तीन-चार महीने नहीं बल्कि पांच से छह साल पहले हुई थी। मीडिया के प्रति एक जो अविश्वास है और मीडिया के अंदर जो दरार पैदा हुई है, वह अपने आप नहीं हुई है इस पर काफी काम किया गया है।’’

ऑल इंडिया विमेंस प्रेस कॉर्प्स की पूर्व अध्यक्ष टीके राजलक्ष्मी ने कहा, ‘‘पत्रकारों पर हो रहे हमले के पीछे पांच छह सालों से इस सरकार द्वारा की जा रही ध्रुवीकरण की राजनीति है। घृणा और नफ़रत की जो राजनीति लिंचिंग के साथ शुरू हुई। जिन लोगों ने सरकार का विरोध किया उनको देशद्रोही बोला गया। एक पूरे विश्वविद्यालय को देशद्रोही बताया गया। पटियाला कोर्ट में वकीलों ने पत्रकारों पर हमले किए। उसके बाद से जो दौर शुरू हुआ वो अभी तक जारी है। इस सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता कि इस ध्रुवीकरण की राजनीति का असर पत्रकारों पर भी हो रहा है।’’

यह रिपोर्ट बताती है कि दिसंबर और जनवरी की ये घटनाएं ही मिलकर फरवरी में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई व्यापक हिंसा में तब्दील हो गई, जब खुलेआम पत्रकारों को उनकी धार्मिक पहचान साबित करने तक को बाध्य किया गया। दो दिनों 24 और 25 फरवरी के बीच ही कम से कम 18 रिपोर्टरों को कवरेज के दौरान हमलों का सामना करना पड़ा। जेके न्यूज़ 24 के आकाश नापा को तो सीधे गोली ही मार दी गयी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दिल्ली की इस हिंसा के दौरान पीड़ित राष्ट्रीय मीडिया के पत्रकारों ने अपनी आपबीती अलग अलग मंचों और सोशल मीडिया पर बताई है। समिति की यह रिपोर्ट इन्हीं आपबीतियों और रिपोर्टों पर आधारित है।

यह पूरी रिपोर्ट आप यहां पढ़ सकते हैं।

Republic in Peril_report by Newsclick on Scribd

Delhi Violence
CAA
Delhi riots 2020
journalist attacked
Delhi

बाकी खबरें

  • yogi bulldozer
    सत्यम श्रीवास्तव
    यूपी चुनाव: भाजपा को अब 'बाबा के बुलडोज़र' का ही सहारा!
    26 Feb 2022
    “इस मशीन का ज़िक्र जिस तरह से उत्तर प्रदेश के चुनावी अभियानों में हो रहा है उसे देखकर लगता है कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से इसे स्टार प्रचारक के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।”
  • Nagaland
    अजय सिंह
    नगालैंडः “…हमें चाहिए आज़ादी”
    26 Feb 2022
    आफ़्सपा और कोरोना टीकाकरण को नगालैंड के लिए बाध्यकारी बना दिया गया है, जिसके ख़िलाफ़ लोगों में गहरा आक्रोश है।
  • women in politics
    नाइश हसन
    पैसे के दम पर चल रही चुनावी राजनीति में महिलाओं की भागीदारी नामुमकिन
    26 Feb 2022
    चुनावी राजनीति में झोंका जा रहा अकूत पैसा हर तरह की वंचना से पीड़ित समुदायों के प्रतिनिधित्व को कम कर देता है। महिलाओं का प्रतिनिधित्व नामुमकिन बन जाता है।
  • Volodymyr Zelensky
    एम. के. भद्रकुमार
    रंग बदलती रूस-यूक्रेन की हाइब्रिड जंग
    26 Feb 2022
    दिलचस्प पहलू यह है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने ख़ुद भी फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से सीधे पुतिन को संदेश देने का अनुरोध किया है।
  • UNI
    रवि कौशल
    UNI कर्मचारियों का प्रदर्शन: “लंबित वेतन का भुगतान कर आप कई 'कुमारों' को बचा सकते हैं”
    26 Feb 2022
    यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया ने अपने फोटोग्राफर टी कुमार को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कई पत्रकार संगठनों के कर्मचारी भी मौजूद थे। कुमार ने चेन्नई में अपने दफ्तर में ही वर्षों से वेतन न मिलने से तंग आकर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License