भीम आर्मी के आवाहन पर आज जामा मस्ज़िद से जन्तर मन्तर की ओर बड़ी संख्या में CAA के ख़िलाफ़ लोगों ने मार्च किया। हालाँकि प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने दिल्ली गेट पर ही रोक दिया।
भीम आर्मी के आवाहन पर आज जामा मस्ज़िद से जन्तर मन्तर की ओर बड़ी संख्या में CAA के ख़िलाफ़ लोगों ने मार्च किया। हालाँकि प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने दिल्ली गेट पर ही रोक दिया। पुलिस के रोकने के बाद प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली गेट पर इकट्ठा होकर अपना विरोध दर्ज़ किया।प्रदर्शनकारियों ने शाम तक अपना विरोध जारी रखा। अन्त में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए लाठी और वाटर कैनन का प्रयोग किया जिसमें काफ़ी लोग घायल हुए।