NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
‘चौकीदार’ की नाक के नीचे ‘लुट’ गए बैंक, फर्जीवाड़े से 41,168 करोड़ का नुकसान
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार के तमाम दावों को आरबीआई की वार्षिक रिपोर्ट धूमिल करती है।
नवीन कुमार वर्मा
31 Dec 2018
सांकेतिक तस्वीर
Image Courtesy: ndtv

“सुशासन” और “विकास” का दावा कर देश की सत्ता में आने वाली मोदी सरकार के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की जारी वार्षिक रिपोर्ट 2017-18 मुश्किल बढ़ा सकती हैं। स्वयं को देश का “चौकीदार” कहने वाले प्रधानमंत्री की नाक के नीचे बैंकों के साथ होने वाले फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

आरबीआई की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार बैंकों को फर्जीवाड़े के चलते वर्ष 2017-18  में 41,168 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। पिछले वर्ष की तुलना में यह नुकसान 72 फीसदी बढ़ा है। वर्ष 2017-18 में बैंकों के साथ फर्जीवाड़े की कुल 5,917 घटनाएं हुईं जबकि इससे पहले 2016-17 में कुल 5,096 फर्जीवाड़े हुए थे, जिसमें 23,934 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। 

आरबीआई ने कहा, “राशि के मामले में, बैंकिंग क्षेत्र में धोखाधड़ी 2017-18 में तेजी से बढ़ी, जो मुख्य रूप से जूलरी क्षेत्र में हुई है।”

मोदी सरकार के पिछले चार सालों में बैंकों के साथ फर्जीवाड़े में लगातार बढ़ोतरी हुई है और यह घटनाएँ कांग्रेस की पिछली सरकार की तुलना में चार गुना बढ़ गई है। वर्ष 2013-14 में फर्जीवाड़े के चलते कुल 10,170 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था, जो वर्तमान में बढ़कर 41,168 करोड़ रुपये हो गया है।

रिपोर्ट के अनुसार फर्जीवाड़े द्वारा हुए कुल नुकसान का 80 फीसदी हिस्सा, बड़े फर्जीवाड़े का है यानी 50 करोड़ रुपये और उससे अधिक की रकम की धोखाधड़ी। गौर करने वाली बात है कि एक लाख रुपये या उससे अधिक की धोखाधड़ी के 93 प्रतिशत मामले सरकारी बैंकों के साथ हुए जबकि यह संख्या निजी बैंकों के साथ छह प्रतिशत रही। धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों ने बैड लोन को काफी बढ़ा दिया है। मार्च 2018 में बैड लोन 10,39,700 करोड़ रुपये था। 2017-18 में 13,000 करोड़ रुपये का पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाला सामने आया था, जिसमें कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी शामिल थे।

आरबीआई ने अपनी रिपोर्ट में इस बात को माना है कि  बैंकों के साथ होने वाले फर्जीवाड़े भारतीय अर्थव्यवस्था के एक गंभीर समस्या है। रिजर्व बैंक ने कहा कि “धोखाधड़ी प्रबंधन में सबसे गंभीर चिंता का विषय बन गई है, जिसका 90 प्रतिशत हिस्सा बैंकों के क्रेडिट पोर्टफोलियो में स्थित है”। आरबीआई के अनुसार अधिकतर फर्जीवाड़ा करेंट अकाउंट के जरिये किया गया। 

आरबीआई के अनुसार, धोखाधड़ी के तौर-तरीकों में उधारदाताओं से बिना किसी अनापत्ति प्रमाण पत्र के चालू खाते खोलना,  धोखाधड़ी वाली सेवाएं, विभिन्न माध्यमों से उधारकर्ताओं द्वारा धनराशि का विचलन, शेल कंपनियों के माध्यम से और बैंकों द्वारा शुरुआती संकेतों की पहचान करने में विफलता शामिल है।
फरवरी 2018 में, आरबीआई ने भारतीय बैंक संघ (IBA) को उचित डेटा सुरक्षा और नियंत्रण उपायों के साथ IT- सक्षम,उपयोगकर्ता के अनुकूल, वेब-आधारित TPE रिपोर्टिंग और बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए कार्रवाई शुरू करने की सलाह दी।

देश में विकास और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के बड़े-बड़े दावे करने वाली मोदी सरकार को आरबीआई की यह वार्षिक रिपोर्ट आईना दिखाने के साथ-साथ सरकार पर कई बड़े सवाल भी उठाती है। सवाल उठता है कि कैसे मोदीराज में बैंक घोटालों और फर्जीवाड़े की संख्या में बढ़ोतरी हुई? क्यों मोदी सरकार द्वारा घोटालेबाजों के प्रति कार्रवाही नहीं की गई? घोटालेबाजों और भाजपा सरकार के बीच क्या संबंध हैं? देश की जनता की मेहनत की कमाई को घोटालेबाजों के लालच की बलि चढ़ाना कहां तक उचित है?  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2018 में बैंक कर्मचारियों को संबोधित करते हुए दावा किया था कि मोदीराज में बैंकों की हालत में सुधार हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि, “बैंकों की ख़राब स्थिति के लिए यूपीए सरकार ज़िम्मेदार है, जिन्होंने बैंकों को लूटने का काम किया। भाजपा सरकार के आने के बाद बैंकों की स्थिति में सुधार हुआ है।’’ मगर आरबीआई की वर्तमान वार्षिक रिपोर्ट बैंकों की कुछ और ही कहानी बयां करती है। रिपोर्ट साफ़ दर्शाती है कि मोदीराज में बैंकों के साथ होने वाले घोटालों की संख्या में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हुई है। किसान कर्ज़माफ़ी पर टैक्सपेयर्स के पैसों की बर्बादी का रोना रोने वाले लोगों को आरबीआई की वार्षिक रिपोर्ट पर एक बार नज़र जरुर डालनी चाहिए और खुद से सवाल पूछना चाहिए कि बैंकों का पैसा क्या जनता का पैसा नहीं हैं जिसकी लूट “चौकीदार” की नाक के नीचे हो रही है।

RBI
Bank
scam
Fraud from banks
RBI REPORT
modi sarkar
Modi government
Public Sector Bank
Private Banks

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

आख़िर फ़ायदे में चल रही कंपनियां भी क्यों बेचना चाहती है सरकार?

तिरछी नज़र: ये कहां आ गए हम! यूं ही सिर फिराते फिराते

'KG से लेकर PG तक फ़्री पढ़ाई' : विद्यार्थियों और शिक्षा से जुड़े कार्यकर्ताओं की सभा में उठी मांग

मोदी के आठ साल: सांप्रदायिक नफ़रत और हिंसा पर क्यों नहीं टूटती चुप्पी?

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

किसानों और सत्ता-प्रतिष्ठान के बीच जंग जारी है

ज्ञानवापी विवाद, मोदी सरकार के 8 साल और कांग्रेस का दामन छोड़ते नेता


बाकी खबरें

  • Anganwadi workers
    रौनक छाबड़ा
    हरियाणा: हड़ताली आंगनवाड़ी कार्यकार्ताओं के आंदोलन में अब किसान और छात्र भी जुड़ेंगे 
    08 Mar 2022
    आने वाले दिनों में सभी महिला कार्यबलों से सम्बद्ध यूनियनों की आस ‘संयुक्त महापंचायत’ पर लगी हुई है; इस संबंध में 10 मार्च को रोहतक में एक बैठक आहूत की गई है।
  • refugee crisis
    एपी
    रूस-यूक्रेन युद्ध अपडेट: संयुक्त राष्ट्र ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद इसे यूरोप का सबसे बड़ा शरणार्थी संकट बताया 
    08 Mar 2022
    अमेरीका ने रूस से आयात होने वाले तेल पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानूनी मुहिम शुरू की, तो दूसरी तरफ जेलेंस्की ने रूस को चिकित्सा आपूर्ति मार्ग पर हुआ समझौता याद दिलाया।
  • राज कुमार
    गोवा चुनावः कौन जीतेगा चुनाव और किसकी बनेगी सरकार?
    08 Mar 2022
    इस बार भाजपा के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है क्योंकि तमाम विपक्षी दल भाजपा को हराने के लिए लड़े हैं और ये स्थिति कांग्रेस के पक्ष में जाती है।
  • privatization of railways
    सतीश भारतीय
    निजी ट्रेनें चलने से पहले पार्किंग और किराए में छूट जैसी समस्याएं बढ़ने लगी हैं!
    08 Mar 2022
    रेलवे का निजीकरण गरीब और मध्यम वर्ग की जेब पर वजन लादने जैसा है। क्योंकि यही वर्ग व्यवसाय और आवाजाही के लिए सबसे ज्यादा रेलवे पर आश्रित है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की घटकर 50 हज़ार से कम हुई
    08 Mar 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 3,993 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.12 फ़ीसदी यानी 49 हज़ार 948 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License