NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
अंतरराष्ट्रीय
चीन : 2 महीने से ज़्यादा समय के बाद वुहान से हटा लॉकडाउन
वुहान ने कोविड-19 के क़रीब 95% मरीज़ों को ठीक कर के और डिस्चार्ज करते हुए इस संक्रमण के ख़िलाफ़ एक सफल लड़ाई लड़ी है। यह शहर चीन में इस महामारी का हॉटस्पॉट बना था, यहाँ चीन के कुल 80,000 मामलों के 60% मामले सामने आए थे।
पीपल्स डिस्पैच
08 Apr 2020
वुहान

8 अप्रैल बुधवार को चीन ने वुहान से 76 दिन के बाद लॉकडाउन हटा लिया है। हूबे प्रांत के वुहान में पिछले साल दिसम्बर में दुनिया का पहला कोरोना का मामला सामने आया था, जिसके बाद यह शहर 23 जनवरी से लॉकडाउन में था।

जनवरी में जब मामलों की संख्या तेज़ी से बढ़ी थी तब अधिकारियों ने वायरस को फैलने से रोकने के लिए सख़्त लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया था। सभी कमर्शियल कामों को रोक दिया गया था, सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट बंद कर दिया गया था और सिवाए ज़रूरी सामान लेने के, लोगों को घर से बाहर निकलने की इजाज़त नहीं थी। बाद में, लोगों की आवाजाही को कम करने के लिए ज़रूरत के सामान को भी घर तक पहुंचाने का इंतज़ाम किया गया था।

जब कोविड-19 संक्रमण के मामले नाटकीय तौर से बढ़ने लगे तब चीन ने 10 दिनों के अंदर शहर में दो अस्थायी हॉस्पिटल बना दिये थे। चीन के कुल 80000 मामलों में से अकेले वुहान में 50000 मामले थे। यहाँ अब तक कुल 2500 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चीन में 3212 लोगों की मौत हुई है। शहर में 85% को ठीक कर के डिस्चार्ज कर दिया गया है।

वुहान की आबादी 11 मिलियन से ज़्यादा है। जब चीन ने लॉकडाउन लागू किया था, तब वर्ल्ड हेल्थ ओर्गेनाइज़ेशन ने इसे अभूतपूर्व लेकिन ग़ैर-ज़रूरी बताया था। हालांकि बाद में दुनिया भर में सामाजिक दूरी को बरक़रार रखने और कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए इसी तरह के लॉकडाउन लागू किए गए हैं।

पिछले कुछ दिनों में जब चीन ने इस महामारी पर अपनी जीत घोषित कर दी है, उसके बाद से शहर के अंदर लोगों की आवाजाही पर लगी रोक को हटाया जा रहा है। हालांकि सावधानी अभी भी बरती जा रही है। अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन सहित सभी सार्वजनिक जगहों को ग़ैर संक्रमित कर दिया है, और यात्रियों की स्टेशन के बाहर अभी भी स्क्रीनिंग की जा रही है, उसी के बाद उन्हें सफर करने की इजाज़त दी जा रही है।

Xinhua की रिपोर्ट के अनुसार वुहान का तिहाने अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भी डोमेस्टिक विमानों के लिए खोल दिया गया है और 8 अप्रैल बुधवार को यहाँ 200 विमानों के दिखने की संभावना है।

अधिकारियों को शहर से बाहर जाने वाला ट्रेफिक भारी संख्या में दिखाई दिया क्योंकि लोग देश के अलग-अलग इलाक़ों में अपने घर जा रहे हैं। अधिकारियों का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में यह संख्या और बढ़ेगी।

Wuhan
Corona Virus
China
wuhan lockdown
lockdown lifted
COVID19
covid 19 outbreak

Related Stories

कोविड-19: ओमिक्रॉन की तेज़ लहर ने डेल्टा को पीछे छोड़ा

SARS-CoV-2 के क़रीबी वायरस लाओस में पाए गए

वैक्सीन वितरण में बढ़ती असमानता : क्या विकसित दुनिया परवाह भी करती है?

2018 की बाढ़ के बाद दोबारा बनाया गया, केरल का FHC राज्य के लचीले सरकारी स्वास्थ्य तंत्र का प्रतिनिधित्व करता है

जीटीबी अस्पताल के डॉक्टर की कोरोना से मौत : न मुआवज़ा, न खेद

राहुल गांधी ,मनमोहन सिंह ,और केजरीवाल की पत्नी हुई कोरोना वायरस से संक्रमित

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन कोरोना वायरस से संक्रमित

अर्जेंटीना ने देश भर में कोविड-19 टीकाकरण शुरू किया

कोरोना वायरस से पहले भूख हमें मार देगी

कोविड-19: दिल्ली में गृह-आधारित श्रमिकों पर बुरी मार, प्रतिदिन 10 रुपये से भी कम की कमाई


बाकी खबरें

  • जितेन्द्र कुमार
    मुद्दा: बिखरती हुई सामाजिक न्याय की राजनीति
    11 Apr 2022
    कई टिप्पणीकारों के अनुसार राजनीति का यह ऐसा दौर है जिसमें राष्ट्रवाद, आर्थिकी और देश-समाज की बदहाली पर राज करेगा। लेकिन विभिन्न तरह की टिप्पणियों के बीच इतना तो तय है कि वर्तमान दौर की राजनीति ने…
  • एम.ओबैद
    नक्शे का पेचः भागलपुर कैंसर अस्पताल का सपना अब भी अधूरा, दूर जाने को मजबूर 13 ज़िलों के लोग
    11 Apr 2022
    बिहार के भागलपुर समेत पूर्वी बिहार और कोसी-सीमांचल के 13 ज़िलों के लोग आज भी कैंसर के इलाज के लिए मुज़फ़्फ़रपुर और प्रदेश की राजधानी पटना या देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य बड़े शहरों का चक्कर काट…
  • रवि शंकर दुबे
    दुर्भाग्य! रामनवमी और रमज़ान भी सियासत की ज़द में आ गए
    11 Apr 2022
    रामनवमी और रमज़ान जैसे पर्व को बदनाम करने के लिए अराजक तत्व अपनी पूरी ताक़त झोंक रहे हैं, सियासत के शह में पल रहे कुछ लोग गंगा-जमुनी तहज़ीब को पूरी तरह से ध्वस्त करने में लगे हैं।
  • सुबोध वर्मा
    अमृत काल: बेरोज़गारी और कम भत्ते से परेशान जनता
    11 Apr 2022
    सीएमआईए के मुताबिक़, श्रम भागीदारी में तेज़ गिरावट आई है, बेरोज़गारी दर भी 7 फ़ीसदी या इससे ज़्यादा ही बनी हुई है। साथ ही 2020-21 में औसत वार्षिक आय भी एक लाख सत्तर हजार रुपये के बेहद निचले स्तर पर…
  • JNU
    न्यूज़क्लिक टीम
    JNU: मांस परोसने को लेकर बवाल, ABVP कठघरे में !
    11 Apr 2022
    जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में दो साल बाद फिर हिंसा देखने को मिली जब कथित तौर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से संबद्ध छात्रों ने राम नवमी के अवसर कैम्पस में मांसाहार परोसे जाने का विरोध किया. जब…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License