NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
राजनीति
चिन्मयानंद प्रकरण: छात्रा ने कहा- एक साल से किया जा रहा था शारीरिक शोषण, मेरे पास सारे सबूत
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर उन्हीं के कालेज में पढ़ने वाली एलएलएम की एक छात्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है।  
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
10 Sep 2019
चिन्मयानंद के खिलाफ शिकायत करने वाली छात्रा राजस्थान में मिली

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली छात्रा ने अब उन पर बलात्कार का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि चिन्मयानंद पिछले एक साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहे थे। छात्रा के मुताबिक यह रिपोर्ट दिल्ली के लोधी रोड थाने में जीरो क्राइम नंबर पर दर्ज करके शाहजहांपुर भेज दी गई है, मगर स्थानीय पुलिस बलात्कार और शारीरिक शोषण की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।

पीटीआई के मुताबिक सोमवार को छात्रा ने मीडिया के सामने आकर ये आरोप लगाये हैं। उसका कहना है कि उसने एसआईटी को बताया था कि स्वामी चिन्मयानंद ने उसके साथ बलात्कार और एक वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण किया।

पीड़िता ने आगे कहा कि जांच दल को सारी बातें बताने के बाद भी चिन्मयानंद को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उसके मुताबिक इससे पहले जब उसके पिता ने चिन्मयानंद के खिलाफ शारीरिक शोषण के आरोप में मुकदमे की तहरीर दी थी, तब शाहजहांपुर के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने उसके पिता को धमकी देते हुए चिन्मयानंद के रसूख का हवाला दिया था। तब उन्होंने पुलिस से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा था।

छात्रा ने आगे कहा कि उसके पास सारे साक्ष्य मौजूद हैं। वह कॉलेज हॉस्टल के जिस कमरे में रहती थी उसे सील कर दिया गया है, उसे मीडिया के सामने खोला जाए। सही समय आने पर साक्ष्य (वीडियो क्लिप) भी पेश किया जाएगा।

आपको बता दें कि स्वामी चिन्मयानंद के अधिवक्ता ओम सिंह की ओर से दर्ज कराए गए पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने के मामले में कथित पीड़िता ने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए। चिन्मयानंद ने जो आरोप लगाया है वह फर्जी है। एक सवाल के जवाब में छात्रा ने बताया कि उसके साथ दिल्ली के होटल में देखा गया संजय सिंह नामक युवक उसका भाई है।

आपको बता दें कि इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद पर लगे आरोपों की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआइटी) ने पीड़ित छात्रा और उसके पिता ने घंटों पूछताछ की थी। दोनों को अलग-अलग बुलाया गया। पहले पिता पुलिस लाइंस पहुंचे, बाद में बेटी को बुलाया गया। टीम ने दोनों से पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली।

रविवार दोपहर करीब 12 बजे एसआइटी के बुलावे पर छात्रा के पिता पुलिस लाइंस पहुंचे। वहां एसआइटी का अस्थाई कार्यालय बनाया गया है। ढाई बजे तक बंद कमरे में उनसे अब तक हुए घटनाक्रम के बारे में पूछा गया। करीब ढाई बजे एक टीम पुलिस छात्रा के घर पहुंची और उसे पुलिसलाइंस ले आई। साथ में छात्रा की अधिवक्ता भी थीं। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट की हैं।

उल्लेखनीय है कि चिन्मयानंद पर उन्हीं के कालेज में पढ़ने वाली एलएलएम की एक छात्रा ने शोषण का आरोप लगाया था। फेसबुक लाइव वीडियो में आरोप लगाने के बाद वह लापता हो गई थी। इस मामले में कुछ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट से स्वत: संज्ञान लेने का अनुरोध किया था।

उन्होंने कहा था कि आरोप लगाने वाली छात्रा तीन दिनों से गायब है लिहाजा शीर्ष अदालत दखल दे। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में संज्ञान लिया था। सात दिन बाद छात्रा राजस्थान के टोंक में मिली जिसके बाद उसे बीते शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर न्यायाधीशों के समक्ष पेश किया गया। उच्चतम न्यायालय के आदेश पर राज्य सरकार ने मामले की पड़ताल के लिये विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है, जो मामले की तफ्तीश कर रहा है।

sexual violence
violence against women
BJP
Swami Chinmayananda
UttarPradesh
Yogi Adityanath
UP Government
UP police
Law student goes missing

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी तो सुलझ गई लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

चंदौली पहुंचे अखिलेश, बोले- निशा यादव का क़त्ल करने वाले ख़ाकी वालों पर कब चलेगा बुलडोज़र?

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

2023 विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र तेज़ हुए सांप्रदायिक हमले, लाउडस्पीकर विवाद पर दिल्ली सरकार ने किए हाथ खड़े

चंदौली: कोतवाल पर युवती का क़त्ल कर सुसाइड केस बनाने का आरोप

प्रयागराज में फिर एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या, दो साल की बच्ची को भी मौत के घाट उतारा

रुड़की से ग्राउंड रिपोर्ट : डाडा जलालपुर में अभी भी तनाव, कई मुस्लिम परिवारों ने किया पलायन

हिमाचल प्रदेश के ऊना में 'धर्म संसद', यति नरसिंहानंद सहित हरिद्वार धर्म संसद के मुख्य आरोपी शामिल 


बाकी खबरें

  • brooklyn
    एपी
    ब्रुकलिन में हुई गोलीबारी से जुड़ी वैन मिली : सूत्र
    13 Apr 2022
    गौरतलब है कि गैस मास्क पहने एक बंदूकधारी ने मंगलवार को ब्रुकलिन में एक सबवे ट्रेन में धुआं छोड़ने के बाद कम से कम 10 लोगों को गोली मार दी थी। पुलिस हमलावर और किराये की एक वैन की तलाश में शहर का चप्पा…
  • non veg
    अजय कुमार
    क्या सच में हिंदू धर्म के ख़िलाफ़ है मांसाहार?
    13 Apr 2022
    इतिहास कहता है कि इंसानों के भोजन की शुरुआत मांसाहार से हुई। किसी भी दौर का कोई भी ऐसा होमो सेपियंस नही है, जिसने बिना मांस के खुद को जीवित रखा हो। जब इंसानों ने अनाज, सब्जी और फलों को अपने खाने में…
  • चमन लाल
    'द इम्मोर्टल': भगत सिंह के जीवन और रूढ़ियों से परे उनके विचारों को सामने लाती कला
    13 Apr 2022
    कई कलाकृतियों में भगत सिंह को एक घिसे-पिटे रूप में पेश किया जाता रहा है। लेकिन, एक नयी पेंटिंग इस मशहूर क्रांतिकारी के कई दुर्लभ पहलुओं पर अनूठी रोशनी डालती है।
  • एम.के. भद्रकुमार
    रूस पर बाइडेन के युद्ध की एशियाई दोष रेखाएं
    13 Apr 2022
    यह दोष रेखाएं, कज़ाकिस्तान से म्यांमार तक, सोलोमन द्वीप से कुरील द्वीप समूह तक, उत्तर कोरिया से कंबोडिया तक, चीन से भारत, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान तक नज़र आ रही हैं।
  • ज़ाहिद खान
    बलराज साहनी: 'एक अपरिभाषित किस्म के कम्युनिस्ट'
    13 Apr 2022
    ‘‘अगर भारत में कोई ऐसा कलाकार हुआ है, जो ‘जन कलाकार’ का ख़िताब का हक़दार है, तो वह बलराज साहनी ही हैं। उन्होंने अपनी ज़िंदगी के बेहतरीन साल, भारतीय रंगमंच तथा सिनेमा को घनघोर व्यापारिकता के दमघोंटू…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License