NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
'चित भी मेरी पट भी मेरी और सिक्का अडानी अम्बानी का !'
मोदी जी ने छोटे शहरों में उड़ान योजना के अंतर्गत हवाई सेवा के जो लाइसेंस बांटे हैं वह पवनहंस के नाम हैं, अब वह सीधे-सीधे उस कम्पनी को मिल जाएंगे जो पवनहंस खरीदने वाला है।
गिरीश मालवीय
06 Nov 2018
pawan hans
Image Courtesy: Indian Express

सरकारी हेलीकॉप्टर सेवा पवनहंस लिमिटेड के कर्मचारियों के संगठन ने कंपनी की विनिवेश प्रक्रिया में कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुये नागर विमानन मंत्रालय से बोली के नियमों/ पात्रता की शर्तों को फिर से तय करने का आग्रह किया है।

आपको शायद याद होगा कि कुछ महीने पहले पवनहंस को किस तरह से निजी क्षेत्र को सौंपने की साजिश की जा रही है। इस पर एक पोस्ट लिखी थी। आज उस पोस्ट के निष्कर्ष पर मुहर लग गयी है।

दरअसल पवन हंस में नागर विमानन मंत्रालय के जरिये सरकार की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बाकी 49 प्रतिशत हिस्सेदारी ओएनजीसी की है। सरकार द्वारा लंबे समय से इसे बेचने की कोशिश की जा रही है लेकिन निजी क्षेत्र से कोई भी इस 51 फीसदी हिस्सेदारी को खरीदने को तैयार नहीं हुआ। मोदी सरकार में ONGC में संबित पात्रा जैसे आदमी निदेशक पद पर बिठाया गया और उसके बाद ONGC भी पवनहंस में अपनी हिस्सेदारी बेचने को राजी हो गया। सरकार ने अगस्त में साफ किया कि पवनहंस में उसकी 51 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए बोली लगाने वालों को कंपनी में ओएनजीसी की शेष 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का भी विकल्प होगा।

लेकिन कल पवन हंस संयुक्त कर्मचारी फोरम ने विभाग के मंत्री को चिट्ठी लिख कर साफ कह दिया कि "हम कंपनी की विनिवेश प्रक्रिया में दोष पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हैं... बोली लगाने वाली जो इकाइयां कंपनी की आधी हिस्सेदारी के लिये ही पात्र हैं, उन्हें पूरी हिस्सेदारी देने का प्रस्ताव किया जा रहा है। यह सिर्फ न सिर्फ इन इकाइयों को अनुचित लाभ पहुंचाने के सामान है बल्कि कंपनी को अक्षम और अयोग्य खरीदार के हाथों में सौंपने जैसा काम होगा।"

पहले भी पवन हंस लिमिटेड कर्मचारी संघ ने सरकार से इस कंपनी निजीकरण नहीं करने का आग्रह किया था। उनका सुझाव था कि लाभ में चल रही इस कंपनी का सरकारी क्षेत्र के हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ विलय कर दिया जाना चाहिए लेकिन सरकार ने इसमे भी रुचि नही ली।

वैसे पवन हंस में सरकार जो हिस्सेदारी बेच रही है, इसकी रकम 500 करोड़ रुपये के आसपास है इसके लिए ऑल इंडिया सिविल एविएशन एंप्लॉयीज यूनियन ने ऑनरशिप ट्रांजेक्शन के लिए दुबई की मार्टिन कंसल्टिंग से सलाह ली थी और उसने यह रास्ता सुझाया कि एंप्लॉयीज किसी प्राइवेट इक्विटी या वेंचर कैपिटल फंड के साथ समझौता करेंगे जो उनकी तरफ से सरकारे के शेयर खरीदेगा। इसके लिए उन्हें 10 प्रतिशत तक का स्टॉक ऑप्शन दिया जाएगा। लेकिन यदि ऐसा हो जाता तो यह वाकई ऐतिहासिक कदम होता लेकिन मोदी सरकार को तो येन केन प्रकारेण इस सौदे को निजी क्षेत्र को ही सौंपना है। उसने ऐसी शर्ते लाद दीं कि पवनहंस कर्मचारियों के पास न जाने पाए।

वैसे इस वक्त पवन हंस के बेड़े में 42 हेलीकाप्टर हैं। पवनहंस अपने तरह की सेवा में एशिया में आज भी पहले नंबर पर है। पवनहंस 1992 से लाभ अर्जित कर रही है और 2014-15 के संदर्भ में कंपनी ने 223.69 करोड़ रुपये का लाभांश भी सरकार को चुकाया है।

मोदी जी ने छोटे शहरों में उड़ान योजना के अंतर्गत हवाई सेवा के जो लाइसेंस बांटे हैं वह पवनहंस के नाम हैं, अब वह सीधे-सीधे उस कम्पनी को मिल जाएंगे जो पवनहंस खरीदने वाला है। दरअसल पवनहंस को 7 लाख घंटे की उड़ान का अनुभव प्राप्त हैं जिसका मुकाबला अन्य कोई नयी कम्पनी नहीं कर सकती।

यह सारा खेल इसीलिए रचा गया थाली पूरी तरह से भरकर अपने मित्र उद्योगपतियों को सौंप दी जाएगी और साथ ही साथ विनिवेश का लक्ष्य हासिल हो जाने पर खुद की पीठ भी ठोक ली जाएगी। इसे कहते है 'चित भी मेरी पट भी मेरी और सिक्का अडानी अम्बानी का !'

 

(लेखक आर्थिक मामलों के जानकार हैं। उनका ये लेख उनके फेसबुक पेज से साभार लिया गया है।)

pawan hans choppers
privatization
ambani adani
Narendra modi
Modi Govt
ONGC

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

सरकारी एजेंसियाँ सिर्फ विपक्ष पर हमलावर क्यों, मोदी जी?

भाजपा के लिए सिर्फ़ वोट बैंक है मुसलमान?... संसद भेजने से करती है परहेज़


बाकी खबरें

  • Women Hold Up More Than Half the Sky
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    महिलाएँ आधे से ज़्यादा आसमान की मालिक हैं
    19 Oct 2021
    हाल ही में जारी हुए श्रम बल सर्वेक्षण पर एक नज़र डालने से पता चलता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली 73.2% महिला श्रमिक कृषि क्षेत्र में काम करती हैं; वे किसान हैं, खेत मज़दूर हैं और कारीगर हैं।
  • Vinayak Damodar Savarkar
    डॉ. राजू पाण्डेय
    बहस: क्या स्वाधीनता संग्राम को गति देने के लिए सावरकर जेल से बाहर आना चाहते थे?
    19 Oct 2021
    बार-बार यह संकेत मिलता है कि क्षमादान हेतु लिखी गई याचिकाओं में जो कुछ सावरकर ने लिखा था वह शायद किसी रणनीति का हिस्सा नहीं था अपितु इन माफ़ीनामों में लिखी बातों पर उन्होंने लगभग अक्षरशः अमल भी किया।
  • Pulses
    शंभूनाथ शुक्ल
    ‘अच्छे दिन’ की तलाश में, थाली से लापता हुई ‘दाल’
    19 Oct 2021
    बारिश के चलते अचानक सब्ज़ियों के दाम बढ़ गए हैं। हर वर्ष जाड़ा शुरू होते ही सब्ज़ियों के दाम गिरने लगते थे किंतु इस वर्ष प्याज़ और टमाटर अस्सी रुपए पार कर गए हैं। खाने के तेल और दालें पहले से ही…
  • migrant worker
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कश्मीर में प्रवासी मज़दूरों की हत्या के ख़िलाफ़ 20 अक्टूबर को बिहार में विरोध प्रदर्शन
    19 Oct 2021
    "अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद घाटी की स्थिति और खराब हुई है। इससे अविश्वास का माहौल कायम हुआ है, इसलिए इन हत्याओं की जिम्मेवारी सीधे केंद्र सरकार की बनती है।”
  • Non local laborers waiting for train inside railwaysation Nowgam
    अनीस ज़रगर
    कश्मीर में हुई हत्याओं की वजह से दहशत का माहौल, प्रवासी श्रमिक कर रहे हैं पलायन
    19 Oct 2021
    30 से अधिक हत्याओं की रिपोर्ट के चलते अक्टूबर का महीना सबसे ख़राब गुज़रा है, जिसमें 12 नागरिकों की हत्या शामिल हैं, जिनमें से कम से कम 11 को आतंकवादियों ने क़रीबी टारगेट के तौर पर मारा है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License