NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
चक्रवाती तूफान वायु ने बदला अपना रास्ता लेकिन अभी भी खतरा बरक़रार
"चक्रवाती तूफान वायु गुजरात तट पर दस्तक नहीं देगा। यह वेरावल, द्वारका, पोरबंदर के पास से होकर गुजरेगा।"
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
13 Jun 2019
चक्रवाती तूफान वायु ने बदला अपना रास्ता लेकिन अभी भी खतरा बरक़रार

‘वायु’ के 13 जून को तड़के गुजरात तट पर पहुंचने की आशंका थी । इससे गुजरात के तटीय जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। चक्रवाती तूफान 'वायु' बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान है । लेकिन अब  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान 'वायु' गुरुवार को गुजरात के तटीय क्षेत्र से नहीं टकराएगा। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि तूफान गुजरात तट से टकराएगा, लेकिन अब यह दिन में दोपहर बाद सौराष्ट्र क्षेत्र से होकर गुजरेगा।
हालांकि, नौसेना ने खुद को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा है।  बताया जा रहा है कि क्षेत्र में तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं अगले 24-48 घंटे समुद्र भी उग्र रह सकता है। 
आईएमडी की वैज्ञानिक मनोरमा मोहंती ने यहां मीडिया से कहा, "चक्रवाती तूफान वायु गुजरात तट पर दस्तक नहीं देगा। यह वेरावल, द्वारका, पोरबंदर के पास से होकर गुजरेगा।"

#CycloneVayu likely to move NNW for sometime and then NW skirting the Saurashtra coast affecting Gir Somnath, Diu,Junagarh, Porbandar DevbhoomiDwarka with wind speed 135-145kmph gusting to 160kmph afternoon 3 Jun.Response teams on high alert. Safety measures not relaxed. pic.twitter.com/4t5Dz5U3hj

— NDMA India (@ndmaindia) June 13, 2019

इसको लेकर आईएमडी ने ट्वीटर पर भी जानकारी दी है। 

मोहंती ने आगे कहा, "ऐसी संभावना है कि यह सौराष्ट्र तट के पास से उत्तर-उत्तर पश्चिमी और उसके बाद उत्तर-पश्चिम की ओर से गुजरेगा।" चक्रवाती तूफान ने अपना रास्ता बदल दिया है। हालांकि यह अभी भी तेज वायु और भारी वर्षा का कारण बन सकता है, इसलिए हम अभी भी हर परिस्थिति के लिए तैयार हैं। खतरा बना हुआ है। 
स्काईमेट वेदर ने कहा कि 'बेहद तीव्र चक्रवात' का यह तूफान वर्ग 2 के चक्रवाती तूफान से वर्ग 1 के चक्रवाती तूफान में बदल सकता है, वहीं वायुगति की रफ्तार 135 से 145 प्रतिघंटा हो सकती है, जिसके 175 प्रतिघंटा तक होने की संभावना है।
सरकार ने एतियातन कई ट्रेनों के रद्द कर दिया हैइसके साथ ही लाखो लोगो को भी सुरक्षति स्थानों पर पहुंचा दिया गया है 
 गुजरात सरकार ने करीब 3 लाख लोगों और सौराष्ट्र से लगे हुए केंद्र शासित प्रदेश दीव से 10 हजार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। मुख्यमंत्री ने स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर में राज्य प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक की है. रूपाणी ने कहा, "हमने पहले केवल कच्चे घरों में रहने वालों को स्थानांतरित करने की योजना बनाई थी, लेकिन चक्रवात के गंभीर होने की आशंका के कारण तटीय गांवों में सभी लोगों को स्थानांतरित करने का फैसला किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार की सफलता तभी होगी, जब कोई जान नहीं जाए. 
 पश्चिम रेलवे ने वायु चक्रवात से होने वाली संभावित आपदा को देखते हुये 40 रेलगाड़ियों को निरस्त और 16 ट्रेनों को आंशिक रूप से समाप्त कर दिया है।
पश्चिम रेलवे ने बुधवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि इसके अलावा सुरक्षा के कई इंतजाम किए गए हैं। वेरावल, ओखा, पोरबंदर, भावनगर, भुज और गांधीधाम में यात्रियों की सुरक्षा के लिए कदम उठाये गए हैं।
पश्चिम रेलवे ने विशेष राहत ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ऐसी दो विशेष ट्रेनें राजकोट डिवीजन से एक ट्रेन भावनगर डिवीजन से चलना निर्धारित किया गया है। वेरावल-अमरेली पैसेंजर, अमरेली-जूनागढ़, देलवाड़ा-वेरावल 12 और 13 जून को रद्द रहेंगी। राज्य सरकार ने सौराष्ट्र, कच्छ के निचले इलाकों को खाली कराने के लिए विशाल पैमाने पर काम शुरू कर दिया है।

Fishermen are advised not to venture into the north Arabian Sea & along & off #Gujarat coast and into the east-central Arabian Sea and along & off #Maharashtra
coast.

IMD

— NDMA India (@ndmaindia) June 13, 2019

इसके आलावा आईएमडी ने मछुवारो को भी समुद्र में न जाने को कहा है। 

 

Cyclone
Cyclone Vayu
Maharashtra
Gujrat
HIGH ALERT
Heavy rain and storm
STORM VAYU

Related Stories

गुजरात : दवाई बनाने वाली कंपनी में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा, चपेट में आए आसपास घर बनाकर रह रहे श्रमिक

अहमदनगर के सरकारी अस्पताल में आग लगने से कोविड के 10 मरीज़ों की मौत

गुजरात में किसानों की करंट लगने से मौत

महाराष्ट्र में भूस्खलन और बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 149 हुई

मुंबई : चार मंजिला इमारत ढही, आठ बच्चों सहित 11 की मौत,सात लोग घायल, मकान मालिक व ठेकेदार पर दर्ज हुआ केस

पुणे रासायनिक संयंत्र अग्निकांड : कंपनी के मालिक के ख़िलाफ़ ग़ैर-इरादतन हत्या का मुक़दमा दर्ज

गुजरात : अस्पताल में आग लगने से कोविड-19 के 16 मरीजों सहित दो नर्सिंग स्टाफ की मौत

नासिक के अस्पताल में आंखों में आंसू लिए जवाब मांग रहे हैं परिजन, मामले में प्राथमिकी दर्ज

गुजरात में सड़क किनारे सो रहे 15 प्रवासी मज़दूरों को ट्रक ने कुचला, सभी की मौत

महाराष्ट्र: इमारत ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई


बाकी खबरें

  • yogi
    अजय कुमार
    “कहां तो तय था चराग़ाँ….” CM योगी के वायदे और प्रति व्यक्ति आय में पिछड़ता यूपी
    22 Sep 2021
    अगर योगी सरकार अपने राजकाज में लोगों की भलाई का दावा कर रही है इसे परखने का सबसे शानदार तरीका ये है कि ये जाना जाए कि क्या वाकई लोगों की आमदनी बढ़ी है या नहीं?
  • अमय तिरोदकर
    महाराष्ट्र : किसानों के बढ़े बिजली बिलों से आती 'घोटाले' की बू
    22 Sep 2021
    न्यूज़क्लिक द्वारा महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड(एमएसईडीसीएल) की आर्थिक गड़बड़ी पर की गई एक विस्तृत ख़बर में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, ख़ास तौर कृषि पम्प द्वारा की गई
  • 27 सितंबर को भारत बंद का समर्थन करने के लिए महाराष्ट्र में 200 संगठन एक साथ आए
    अमेय तिरोदकर
    27 सितंबर को भारत बंद का समर्थन करने के लिए महाराष्ट्र में 200 संगठन एक साथ आए
    22 Sep 2021
    इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए राज्य में किसानों, मज़दूरों और समाज के अन्य वर्गों के संगठन और बीजेपी-विरोधी दल एक साथ आ रहे हैं।
  •  corona update
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 26,964 नए मामले, 383 मरीज़ों की मौत
    22 Sep 2021
    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 35 लाख 31 हज़ार 498 हो गयी है।
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    सीतापुर में किसान महापंचायत, यूपी जलनिगम, खोरी गांव और अन्य खबरें
    21 Sep 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंड अप में आज हमारी नज़र होगी सीतापुर किसान महापंचायत पर, यूपी जलनिगम कर्मियों के अनिश्चितकालीन धरने पर, तमिलनाडु सरकार के स्पेशल कोटा पर, खोरी गांव को लेकर दिए सुप्रीम कोर्ट के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License