NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
चुनाव 2019 ; दिल्ली : लड़ाई तीन पार्टियों के बीच नहीं ‘दो दिल्ली’ के बीच है
‘आप’ को गरीब वर्गों और निम्न मध्यम वर्ग का बड़ा समर्थन हासिल है, जबकि भाजपा और कांग्रेस मध्यम वर्ग के वोटों को पाने के लिए जूझ रहे हैं।
सुबोध वर्मा
11 May 2019
Translated by महेश कुमार
सांकेतिक तस्वीर
Image Courtesy: NDTV

दिल्ली वास्तव में एक नहीं बल्कि दो शहर हैं। एक कामकाजी लोगों से बना है – जिसमें औद्योगिक मज़दूर, असंगठित क्षेत्र के मज़दूर, छोटे दुकानदार और व्यापारी, दफ्तरों और दुकान के कर्मचारी, सभी प्रकार के सेवा प्रदाता और मैनुअल मज़दूर शामिल हैं। इस आबादी का विशाल हिस्सा ज्यादातर उन कॉलोनियों की परिधि मे रहता हैं जो अधिकृत या नियमित नहीं हो सकती हैं। वे हमेशा पीने के पानी और बिजली के लिए संघर्ष करते रहते हैं, वे काम पर जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल या साइकिल पर लंबी दूरी तय करते हैं; वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजते हैं और चरमराती हुई सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में शरण लेते हैं। यह दिल्ली का विशाल लेकिन 'छिपा हुआ पेट' है, जो पर्यटकों या यहां तक कि अधिक समृद्ध निवासियों के लिए हमेशा उनकी आँखों से ओझल रहता है।

फिर दिल्ली में एक आकांक्षी मध्यम और उच्च वर्ग भी मौजूद हैं, जो अधिकृत कॉलोनियों में रहते हैं, इनका बड़ा हिस्सा सेवा क्षेत्र में काम करता है, ये अपने बच्चों को निजी स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ाई के लिए भेजते हैं, उनके पास अपने वाहन हैं, और स्वास्थ्य के लिए निजी अस्पतालों का उपयोग करते हैं और मौज मस्ती के लिए रेस्तरां, मल्टीप्लेक्स और मॉल का इस्तेमाल करते हैं। यह साफ़ तौर पर नज़र आने वाला, जोर से सुनाई देने वाला तबका है जिसे गलती से पूरी दिल्ली मान लिया जाता है।

दिल्ली की सात संसदीय सीटों पर चुनावी लड़ाई में, शहर में इस विभाजन के साथ राजनीतिक लड़ाई की रेखाएँ खींची जाती हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) राज्य सरकार चलाती है, हालांकि कानूनी विलक्षणता के कारण उसकी ताकत गंभीर रूप से सीमित है, इसने सार्वजनिक क्षेत्र में पानी और बिजली की लागत को कम करने, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में सुधार करने के लिए तथा बेहतर सुविधाएं प्रदान करने जैसे बुनियादी मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया है। ऐसा नहीं है कि इसने हर समस्या को संबोधित किया है। लेकिन इसने इस ‘अदृश्य’ शहर के साथ स्पष्ट रूप से गठबंधन कर लिया है।

बंटा हुआ महानगर

2011 में, लगभग 1.7 करोड़ की अनुमानित आबादी में से, करीब 60 प्रतिशत लोग 2011-12 की राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ) की रिपोर्ट के अनुसार 13,500 रुपये की अल्प आय पर गुजर बसर करते थे। उसके बाद इस बाबत कोई सर्वे नहीं हुआ है। वर्तमान जनसंख्या लगभग 2 करोड़ (मतदाता 1.43 करोड़) है और उनका 60 प्रतिशत यानी लगभग 1.2 करोड़ (और इनमें लगभग 85 लाख मतदाता होंगे) होंगे।

2013 में की गई 6वीं आर्थिक जनगणना से पता चलता है कि दिल्ली में, विनिर्माण और अन्य गैर-सेवा क्षेत्रों में लगभग 10.68 लाख कर्मचारी और सेवा क्षेत्र में लगभग 19.34 लाख कर्मचारी काम करते हैं। चूंकि वर्तमान में दिल्ली में न्यूनतम मज़दूरी 1,3,000 रुपये प्रति माह है, और इन सभी 30 लाख श्रमिकों/कर्मचारियों को कम या ज्यादा मिल रहा है, ऐसा लगता है कि एनएसएसओ द्वारा पहले वर्णित तथ्य का अनुपात आज भी वैध है।

इसी रिपोर्ट से पता चलता है कि दिल्ली की लगभग 30 प्रतिशत आबादी प्रति माह 15,000 से 30,000 रुपये तक कमाती हैं और केवल 7 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो प्रति माह 30,000 से 1.2 लाख रुपये के बीच कमाते हैं। पिछले आठ वर्षों में आय की राशि में वृद्धि हुई होगी, लेकिन मुद्रास्फीति को समायोजित करने से आय का स्तर स्थिर है और ये अनुपात मोटे तौर पर 2011 की तरह ही होगा।

ध्यान दें कि यहां सेवा क्षेत्र का मतलब सिर्फ बिक्री अधिकारी और कंप्यूटर प्रोग्रामर नहीं है। वास्तव में, इस क्षेत्र के दुकानों और मॉल, या स्कूलों और अस्पतालों में काम कर रहे कर्मचारी हैं, या बहुत से लोग घर में नौकरानियों, सुरक्षा गार्ड, रसोइया और वॉशरमैन/कपड़े प्रेस वाला आदि के रूप में काम कर रहे हैं, फिर निर्माण श्रमिक हैं, रिक्शा चालक और ऑटो चालक आदि भी इसमें शामिल हैं।

यह वह जन समुदाय है जो न्यूनतम मजदूरी को लेकर संघर्ष करता है, तंग घरों/झोपड़ी में रहता है, पानी और बिजली के लिए संघर्ष करता है और नौकरशाही और पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया जाता है, यह वह तबका है जिसे ‘आप’ पार्टी को समर्थन मिलने की उम्मीद है।

भाजपा और कांग्रेस दिल्ली के दूसरे हिस्से यानी सभ्रांत हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी दृष्टि विभिन्न घोषणापत्रों में प्रकट होती है, और जब वे सत्ता में आते हैं, तो अधिक फ्लाईओवर का निर्माण होता है, मुफ्त वाई-फाई प्रदान किया जाता है, अधिक कॉलेज खोलना और देश के ग्रामीण हिस्सों से महानगर में गरीब प्रवासियों की बाढ़ को रोकना है।

एक समय था जब कांग्रेस इन दोनों शहरों में राज करती थी, उसे अमीर और गरीब दोनों का समर्थन प्राप्त प्राप्त था। वह युग अब समाप्त हो गया है। 2015 के विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस केवल 10 प्रतिशत वोट शेयर के साथ समाप्त हो गई थी, यह उसका अब तक का सबसे निराशाजनक प्रदर्शन है। भाजपा ने कुछ उतार-चढ़ाव के साथ औसतन लगभग 33-36 प्रतिशत मत हासिल किए थे। 2014 की मोदी लहर में भी, वह करीब 33 प्रतिशत वोट पाने में सफल रही थी, लेकिन कांग्रेस और ‘आप’ के बीच वोटों के बंटवारे के कारण उसने सभी सात सीटें जीत ली थीं।

2019 की दिशा

‘आप’ संभवतः 2015 के विधानसभा चुनावों के अपने अभूतपूर्व 54 प्रतिशत वोट शेयर को दोहरा नहीं सकती है। जैसा कि पिछले चुनावों में दिखाई दिया था, कि दिल्ली के मतदाता स्थानीय निकाय, विधानसभा और लोकसभा चुनावों में अंतर करते हैं। यह इस वास्तविकता को स्वीकार करना है कि ‘आप’ पूर्ण राज्य की मांग को लेकर आगे बढ़ रही है जो एक संसदीय मुद्दा है, जिसमें कानूनों में बदलाव की आवश्यकता है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही इस पर रक्षात्मक हैं क्योंकि दोनों का कई दशकों तक इस पर फ़्लॉप होने का रिकॉर्ड है। जबकि ‘आप’ उक्त मुद्दों पर लोकसभा उम्मीदवारों के समर्थन के लिए गरीब वर्गों से समर्थन और सद्भावना हासिल करने की उम्मीद कर रही है।

भाजपा केवल एक चीज पर भरोसा करके चल रही है – केवल मोदी। उनका अभियान मुख्य रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा, अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा आदि - के साथ-साथ विभिन्न नीतियों और योजनाओं पर उनकी उपलब्धियों के बारे में है। हालांकि, कुछ प्रमुख मुद्दे हैं, भाजपा जिन्हे लोगों को समझा नहीं पाएगी। इनमें दो चीजें शामिल हैं जिनका व्यापारिक समुदाय की पूंजी पर हानिकारक प्रभाव पड़ा, जो संख्या में कम नहीं है। ये मुद्दे हैं: मास्टर प्लान कोड का उल्लंघन करने वाले वाणिज्यिक परिसरों को सील करना, जो सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर किया गया और जीएसटी को लागू करना। दोनों ने व्यापारियों में बहुत गुस्सा पैदा किया है और भाजपा के समर्थन इनमें पहले के मुकाबले घटा हो सकता है।

यह कांग्रेस ही है जो शायद नतीजों को प्रभावित कर सकती है, हालांकि इसके किसी भी सीट पर जीतने की संभावना नहीं है। यदि यह ‘आप’ के आधार में सफलतापूर्वक कटौती करती है, तो भाजपा सभी सीटों पर आसानी से जीत जाएगी। दूसरी ओर, जहाँ भी इसके उम्मीदवार लोगों को आकर्षित करने में असमर्थ हैं, ‘आप’  भाजपा के साथ कडी टक्कर में रहेगी। अंततः, यह चुनाव बीजेपी और ‘आप’ के बीच की करीबी दौड़ है।

2019 आम चुनाव
General elections2019
2019 Lok Sabha elections
Delhi
delhi election
bjp-congress-aap

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

धनशोधन क़ानून के तहत ईडी ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार किया

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

मुंडका अग्निकांड के लिए क्या भाजपा और आप दोनों ज़िम्मेदार नहीं?

मुंडका अग्निकांड: लापता लोगों के परिजन अनिश्चतता से व्याकुल, अपनों की तलाश में भटक रहे हैं दर-बदर

मुंडका अग्निकांड : 27 लोगों की मौत, लेकिन सवाल यही इसका ज़िम्मेदार कौन?

दिल्ली : फ़िलिस्तीनी पत्रकार शिरीन की हत्या के ख़िलाफ़ ऑल इंडिया पीस एंड सॉलिडेरिटी ऑर्गेनाइज़ेशन का प्रदर्शन

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

दिल्ली: केंद्र प्रशासनिक सेवा विवाद : न्यायालय ने मामला पांच सदस्यीय पीठ को सौंपा


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में आज फिर एक हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 71 मरीज़ों की मौत
    06 Apr 2022
    देश में कोरोना के आज 1,086 नए मामले सामने आए हैं। वही देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.03 फ़ीसदी यानी 11 हज़ार 871 रह गयी है।
  • khoj khabar
    न्यूज़क्लिक टीम
    मुसलमानों के ख़िलाफ़ नहीं, देश के ख़िलाफ़ है ये षडयंत्र
    05 Apr 2022
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने दिल्ली की (अ)धर्म संसद से लेकर कर्नाटक-मध्य प्रदेश तक में नफ़रत के कारोबारियों-उनकी राजनीति को देश के ख़िलाफ़ किये जा रहे षडयंत्र की संज्ञा दी। साथ ही उनसे…
  • मुकुंद झा
    बुराड़ी हिन्दू महापंचायत: चार FIR दर्ज लेकिन कोई ग़िरफ़्तारी नहीं, पुलिस पर उठे सवाल
    05 Apr 2022
    सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि बिना अनुमति के इतना भव्य मंच लगाकर कई घंटो तक यह कार्यक्रम कैसे चला? दूसरा हेट स्पीच के कई पुराने आरोपी यहाँ आए और एकबार फिर यहां धार्मिक उन्माद की बात करके कैसे आसानी से…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एमपी : डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे 490 सरकारी अस्पताल
    05 Apr 2022
    फ़िलहाल भारत में प्रति 1404 लोगों पर 1 डॉक्टर है। जबकि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मानक के मुताबिक प्रति 1100 लोगों पर 1 डॉक्टर होना चाहिए।
  • एम. के. भद्रकुमार
    कीव में झूठी खबरों का अंबार
    05 Apr 2022
    प्रथमदृष्टया, रूस के द्वारा अपने सैनिकों के द्वारा कथित अत्याचारों पर यूएनएससी की बैठक की मांग करने की खबर फर्जी है, लेकिन जब तक इसका दुष्प्रचार के तौर पर खुलासा होता है, तब तक यह भ्रामक धारणाओं अपना…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License