Pulse of India/ जनता की नब्ज़ को टटोलने वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह पहुँचीं लखनऊ जो बीजेपी और संघ का गढ़ माना जाता है। पर साथ ही अवध के विद्रोही तेवर का परचम लिए हुए है। यहां 6 मई को मतदान होना है।
Pulse of India/ जनता की नब्ज़ को टटोलने वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह पहुँचीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जो बीजेपी और संघ का गढ़ माना जाता है। पर साथ ही अवध के विद्रोही तेवर का परचम लिए हुए है। लखनऊ ज़िले में दो लोकसभा सीटें लखनऊ और मोहनलालगंज आती हैं। वर्तमान में लखनऊ से बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और गृहमंत्री राजनाथ सिंह सांसद हैं, जबकि मोहनलालगंज सीट से बीजेपी के ही कौशल किशोर सांसद हैं। यहां दोनों सीटों पर पांचवें चरण में 6 मई को मतदान होगा। यहां जनता के बीच नोटबंदी और आवारा पशुओं को लेकर ख़ासा गुस्सा है।
VIDEO