NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
चुनाव 2019; पहले 3 चरणों का विश्लेषण : एनडीए के 134 सीटों से घटकर सीधे 66 सीटों पर पहुंचने की संभावना
पिछले तीन चरणों में 303 सीटों के लिए मतदान पूरा हो चुका है और सत्ता-विरोधी गठजोड़ नए गठबंधनों के साथ सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के लिए इस दर्ज़ गिरावट का कारण बनने की संभावना है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
29 Apr 2019
Translated by महेश कुमार
सांकेतिक तस्वीर

पिछले पांच वर्षों में नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ उमड़े असंतोष की मजबूत भावना, विपक्षी दलों के बीच नए गठबंधन और कुछ सहयोगियों के टूटने से भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को भारी नुकसान होने की संभावना बन गई है। पिछले तीन चरणों में जिन 303 सीटों के लिए मतदान समाप्त हो चुका है, उसमें एनडीए की 2014 में 134 सीटें थी जो अब घटकर 66 के आंकडे पर आने की संभावना बन गयी है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की सीटें जो पिछले समय 49 थी से बढ़कर 137 तक जाने की संभावना बन गई है।

ये अनुमान निम्नलिखित पर आधारित हैं: पिछले विधानसभा चुनाव परिणामों में जो वोट मिले (पश्चिम बंगाल को छोड़कर, यहां 2014 के आम चुनाव परिणामों का इस्तेमाल किया गया है) उन संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों को इसके लिए विश्लेषित किया गया है जिसमें; वर्तमान गठबंधन; और राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी से दूर होते वोट और स्विंग को राज्य में प्रतिद्वंद्वी दलों के प्रति बढ़ते असंतोष/समर्थन के संतुलन के रूप में पेश किया गया है। सामान्य तौर पर, केंद्र में मोदी सरकार के खिलाफ असंतोष को स्थानीय कारकों के आधार पर विभिन्न डिग्री की स्विंग के रूप में पेश किया गया है। विश्लेषण और प्रक्षेपण न्यूजक्लिक की डेटा एनालिटिक्स टीम द्वारा किया गया है।

MAP1.jpg

MAP2.jpg

नीचे दी गई तालिका में, 2014 में विपक्षी दलों का बिखराव दूसरों की बड़ी सूची से स्पष्ट है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि उनमें से कई दल पिछले पांच वर्षों में एनडीए के साथ रहे थे, लेकिन अब उन्होंने सत्तारूढ़ गठबंधन से नाता तोड़ लिया है। ऐसे दलों के उदाहरण के लिए आंध्र की तेलुगु देशम पार्टी और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के अलावा विभिन्न क्षेत्रीय या यहाँ तक कि उप-क्षेत्रीय दल मौजूद हैं। पूर्वोत्तर में कई दल स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रहे है, हालांकि वे पहले एनडीए का हिस्सा थे।

TABLE1.jpg

TABLE2.jpg

भाजपा को कड़ी टक्कर देने वाले सबसे बड़े नए गठबंधन का सबसे बड़ा परिणाम उत्तर प्रदेश में सामने आ रहा है, जहाँ सत्तारूढ़ भाजपा को समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के गठबन्धन के द्वारा पराजित किया जा रहा है। 2014 में, भाजपा ने यहां तीन चरणों में हुए मतदान की 26 में से 25 सीटें जीती थीं, लेकिन इस बार इसके सिर्फ पांच सीटों तक सिमटने की संभावना बन गई है।

एनडीए को एक और बड़ी हार का इंतजार तमिलनाडु से है, जहां अन्नाद्रमुक ने पिछले चुनावों में जीत हासिल की थी और बाद में एनडीए को समर्थन दिया था, लेकिन इस बार डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन (जिसमें कांग्रेस और वाम दलों के अलावा अन्य भी शामिल हैं) को महत्वपूर्ण जीत मिल रही है। इसमें डीएमके गठबंधन को 38 में से 28 सीटें मिलने की संभावना बन गयी है और एक सीट पर चुनाव स्थगित हो गया है।

दिलचस्प बात यह है कि नक्शे और तालिका में दर्ज़, ‘अन्य’ के रूप में सूचीबद्ध कई पार्टियों के चुनाव के बाद के परिदृश्य में एनडीए से नाता तोड़ने की संभावना है। इसमें यूपी का गठबंधन, जिसे अब तक 21 सीटें मिलने का अनुमान है और आंध्र प्रदेश में टीडीपी को आठ सीटों का अनुमान है शामिल है। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को नौ में से सिर्फ एक सीट मिल रही है जिसके लिए अब चुनाव हुए हैं। बाद के चरणों में, शेष 33 सीटों के इस पार्टी की ओर अधिक झुकाव की उम्मीद है और मौजूदा रुख के अनुसार है, यह भी एनडीए के विरोध में खड़ी होगी।

पिछले पाँच वर्षों में विशेष रूप से किसानों के संकट को दूर करने, नौकरियों के मोर्चे पर, अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए, राष्ट्रवाद और सुरक्षा के सिंथेटिक संस्करण का उपयोग करने और भ्रष्टाचार और काले धन पर अंकुश लगाने और राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी मोदी-नीत भाजपा के प्रयास की बड़ी विफलता के संकेत देते हैं। इसकी अधिक संभावना है कि मतदान के आगामी चरण (अभी भी चार चरणों में जाने बाकी हैं) यही प्रवृत्ति जारी रहेगी। इसके आधार पर कहा जा सकता है कि  एनडीए के बहुमत पाने की बहुत कम संभावना है और एनडीए लोकसभा में 272 के बहुमत के निशान से बहुत दूर जाकर रुकेगा।

[डेटा विश्लेषण पीयूष शर्मा और मैपिंग ग्लेनिसा परेरा द्वारा ]

2019 आम चुनाव
General elections2019
2019 Lok Sabha elections
NDA
UPA
BJP
Narendra modi
Amit Shah
Congress
Gathbandhan
mahagathbandhan
left parties

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति


बाकी खबरें

  • Mirganj Redlight Area
    विजय विनीत
    मीरगंज रेडलाइट एरियाः देह व्यापार में धकेली गईं 200 से ज़्यादा महिलाओं को आख़िर कैसे मिला इंसाफ़?
    31 Jan 2022
    EXCUSIVE:  यह दुनिया में सबसे बड़ा मामला है,  जिसमें एक साथ 41 मानव तस्करों को कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई गई है। इसी प्रकरण में आगरा के राजकीय नारी संरक्षण गृह की अधीक्षक गीता राकेश को…
  • Hum Bharat Ke Log
    कुमुदिनी पति
    विशेष: लड़ेगी आधी आबादी, लड़ेंगे हम भारत के लोग!
    31 Jan 2022
    सचमुच हम भारत के लोग.....हम देश की आधी आबादी आज इतिहास के किस मोड़ पर खड़े हैं? जो हो रहा है वह अप्रत्याशित है!
  • akhilesh
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    बहस: अखिलेश यादव अभिमन्यु बनेंगे या अर्जुन!
    31 Jan 2022
    अगर भाजपा और संघ के प्रचारकों के दावों पर जाएं तो उन्हें यकीन है कि अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह की तरह राजनीति के सभी दांव जानने वाले ज़मीनी नेता नहीं हैं। सात चरणों में होने वाले यूपी के…
  •  Julian Assange
    अब्दुल रहमान
    पत्रकारिता एवं जन-आंदोलनों के पक्ष में विकीलीक्स का अतुलनीय योगदान 
    31 Jan 2022
    विकीलीक्स द्वारा साझा की गई जानकारी ने दमनकारी सरकारों की कथनी और करनी के बीच अंतर और उनके सावधानीपूर्वक तैयार किये गये आख्यानों का भंडाफोड़ कर उनके खिलाफ प्रतिरोध को सशक्त बनाने का काम किया है। 
  • reclaim republic
    लाल बहादुर सिंह
    देश बड़े छात्र-युवा उभार और राष्ट्रीय आंदोलन की ओर बढ़ रहा है
    31 Jan 2022
    अभी जो युवाओं के आक्रोश का विस्फोट हुआ उसके पीछे मामला तो रेलवे की कुछ परीक्षाओं का था, लेकिन आंदोलन का विस्तार और आवेग यह बता रहा है कि यह महज़ एक परीक्षा नहीं वरन रोज़गार व नौकरियों को लेकर युवाओं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License