NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
उत्पीड़न
भारत
राजनीति
कथित 'माओवादी' लड़की को मुठभेड़ में मारने के आरोप को परिजनों ने बताया फ़र्ज़ी, कहा रेप कर हत्या की
कांग्रेस-शासित छत्तीसगढ़ में एक कथित माओवादी लड़की को उसके घर से ले जाकर बलात्कार और उसके बाद उसकी हत्या कर देने का आरोप सुरक्षा बलों पर लग रहा है। दांतेवाड़ा के डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गार्ड ने बलात्कार से इनकार किया है और कहा है कि वह लड़की मुठभेड़ में मारी गई है।
सबरंग इंडिया
10 Jun 2021
कथित 'माओवादी' लड़की को मुठभेड़ में मारने के आरोप को परिजनों ने बताया फर्जी, कहा- रेप कर मार डाला

कांग्रेस-शासित छत्तीसगढ़ में एक कथित माओवादी लड़की को उसके घर से ले जाकर बलात्कार और उसके बाद उसकी हत्या कर देने का आरोप सुरक्षा बलों पर लग रहा है। दांतेवाड़ा के डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गार्ड ने बलात्कार से इनकार किया है और कहा है कि वह लड़की मुठभेड़ में मारी गई है। पायके वेको के माता-पिता का कहना है कि डिस्ट्रिाक्ट रिज़र्व गार्ड के लोग 31 मई की रात को उसके घर आए, नींद में सो रही पायके को उठाया और अपने साथ ले गए, बाद में उसका शव मिला। 

परिजनों का कहना है कि सुरक्षा बल के लोगों ने पेयको के साथ बलात्कार किया और उसे गोली मार कर उसके शव को फेंक दिया और मुठभेड़ का दावा किया। पायके की माँ सुक्की वेको ने 6 जून को डीआरजी को लिखी एक चिट्ठी में कहा कि सुरक्षा बल के लोगों ने पायके को माओवादी क़रार दिया, उसे ज़बरन अपने साथ जंगल ले गए। उन्होंने कहा , 'पायके के शरीर पर नोच-खरोच और चोट के निशान हैं, साफ है कि उसके साथ शारीरिक हिंसा हुई।' परिजनों ने सुरक्षा बल के सात जवानों को पहचानने का दावा भी किया है जो उसके घर में ज़बरन घुस कर पायके को अपने साथ ले गए थे। 

बस्तर रेंज के आईजी सुंदराज पी. ने 'हिन्दुस्तान टाइम्स' से बात करते हुए इन आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पायके को उसके घर से नहीं पकड़ा गया था, न ही उसके साथ बलात्कार हुआ था। उन्होंने कहा कि माओवादियों की सेना पीपल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीजीएलए) के प्लाटून संख्या 16 के कुछ लोगों से पूछताछ के आधार पर गुमलनगर इलाक़े में 31 मई की रात डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गार्ड ने कार्रवाई की। रात भर मुठभेड़ चलती रही, सुबह 6.30 पर गोलीबारी रुकी। एक लड़की का शव मिला, जिसकी पहचान पायके वेको के रूप में की गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह माओवादी काडर थी और इसके ऊपर दो लाख रुपए का ईनाम रखा गया था। उसके पास से देशी हथियार और हथगोले बरामद हुए। उन्होंने यह भी कहा कि पायके 2016 से ही पीजीएलए के प्लाटून 16 में थी। पायके के घर के लोगों ने उसके माओवादी होने से इनकार किया है। उनका कहना है कि पायके बहुत पहले माओवादी संगठन में थी। घर के लोगों का कहना है कि पायके ने बहुत पहले ही संगठन छोड़ दिया था, पिछले सात साल से उनसे अलग होकर घर में माता-पिता के साथ रह रही थी। उसकी शादी 10 जून को होने वाली थी।
 
क्या कहना है स्थानीय लोगों का?

'हिन्दुस्तान टाइम्स' के मुताबिक, सुरक्षा बल जिस जगह मुठभेड़ होने की बात करते हैं, उस गाँन चिनगी के सरपंच ने मुठभेड़ होने से इनकार किया और इसकी पुष्टि की है कि सुरक्षा बल के लोग पायके को उसके घर से ही ले गए। इस नक्सल प्रभावित इलाक़े में पुलिस व सुरक्षा बलों पर इस तरह के आरोप कई बार पहले भी लग चुके हैं।  फरवरी में 20 साल की एक आदिवासी युवती के बारे में पुलिस ने कहा  था कि वह माओवाादी थी, उसने आत्मसमर्पण कर दिया था और उसके बाद उसने आत्महत्या कर ली थी। लेकिन सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरेन ने कहा कि वह युवती माओवादी नहीं थी और पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आत्मसमर्पण दिखाया था। 

साभार : सबरंग 

Chhattisgarh
MAOISTS
Rape and Murder
crimes against women
violence against women
Congress

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी तो सुलझ गई लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

बिहार: 8 साल की मासूम के साथ बलात्कार और हत्या, फिर उठे ‘सुशासन’ पर सवाल

मध्य प्रदेश : मर्दों के झुंड ने खुलेआम आदिवासी लड़कियों के साथ की बदतमीज़ी, क़ानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

बिहार: मुज़फ़्फ़रपुर कांड से लेकर गायघाट शेल्टर होम तक दिखती सिस्टम की 'लापरवाही'

यूपी: बुलंदशहर मामले में फिर पुलिस पर उठे सवाल, मामला दबाने का लगा आरोप!

दिल्ली गैंगरेप: निर्भया कांड के 9 साल बाद भी नहीं बदली राजधानी में महिला सुरक्षा की तस्वीर


बाकी खबरें

  •  भाजपा में भगदड़, क्या योगी-मोदी को हरायेंगे दलित-पिछड़े?
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    भाजपा में भगदड़, क्या योगी-मोदी को हरायेंगे दलित-पिछड़े?
    12 Jan 2022
    क्या यूपी के दलित-पिछड़े भाजपा को हराने पर अमादा हैं? #AajKiBaat में वरिष्ठ पत्रकार Urmilesh का विश्लेषण
  • भाजपा में खलबली ओबीसी नेताओं का पलायन शुरू
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    भाजपा में खलबली ओबीसी नेताओं का पलायन शुरू
    12 Jan 2022
    न्यूज़चक्र में आज वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा चर्चा कर रहे हैं कि जिस तरह बीजेपी के कई नेता अखिलेश यादव के साथ जा रहे हैं, क्या इस से क्या भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें आने वाले चुनाव में और बढ़ने…
  • Bihar
    अनिल अंशुमन
    सड़क पर अस्पताल: बिहार में शुरू हुआ अनोखा जन अभियान, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जनता ने किया चक्का जाम
    12 Jan 2022
    बिहार स्थित भोजपुर जिला के अगीयांव विधान सभा क्षेत्र से माले के युवा विधायक मनोज मंजिल के नेतृत्व में जनता द्वारा ‘सड़क पर अस्पताल’ का जन अभियान चलाना चर्चा का विषय बन रहा है।
  • न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हम बात करेंगे बीजेपी से असंतुष्ट हैं विधायक, हरिद्वार धर्म संसद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई और अन्य ख़बरों के बारे में।
    न्यूज़क्लिक टीम
    बीजेपी से असंतुष्ट विधायक, नफ़रती धर्म संसद पर SC में सुनवाई और अन्य ख़बरें
    12 Jan 2022
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हम बात करेंगे बीजेपी से असंतुष्ट हैं विधायक, हरिद्वार धर्म संसद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • DARA SINGH CHAUHAN
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव से पहले बीजेपी को एक और झटका, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी दिया इस्तीफ़ा
    12 Jan 2022
    यूपी बीजेपी में नेताओं की बग़ावत तेज़ हो गई है। एक के बाद एक बीजेपी के कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य के मंत्री पद से इस्तीफे के बाद कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License