NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
विज्ञान
चीन के वैज्ञानिकों ने कोरोनावायरस की दो नस्लों को खोज निकाला
इन दो नस्लों का नाम S टाइप और L टाइप है। दोनों के फैलाव की दर अलग-अलग है।
संदीपन तालुकदार
07 Mar 2020
coronavirus
Image Courtesy: New Scientist

चीन की अलग-अलग यूनिवर्सिटीज़ के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए एक साझा अध्ययन में पता चला है कि नोवेल कोरोनावायरस दो तरह की नस्लों में पाया जा सकता है। दोनों की जेनेटिक बनावट भी अलग है। इस अध्ययन का नेतृत्व ज़ियाओलु तांग कर रहे थे। तीन मार्च को नेशनल साइंस रिव्यू में इस अध्ययन में सामने आए तथ्य प्रकाशित हुए हैं।

103 मरीज़ों से इकट्ठा किए गए नमूनों की जांच से पता चला है कि SARS- CoV-2, S और L, दो नस्लों में पाया जाता है। S नस्ल थोड़ी कोमल और कम (करीब 30 फ़ीसदी) पाई जाने वाली होती है। वहीं L नस्ल ज्यादा विषैला है और अधिक मात्रा (70 फ़ीसदी) में पाया जाता है। यह S किस्म की नस्ल, जो पुरानी है, उससे ज़्यादा तेजी से भी फैलता है। इसका मतलब यह हुआ कि L किस्म की नस्ल विकसित होकर सामने आई है।

दिलचस्प है कि L नस्ल, चीन के वुहान में फैले शुरूआती संक्रमण में ज़्यादा पाई जाती थी। लेकिन इस साल जनवरी के बाद इसकी मात्रा गिरने लगी। इसका मतलब हुआ कि इंसानी दखल ने इस प्रजाति पर चुनिंदा दबाव डाला। लेकिन S नस्ल के संबंध में ऐसा नहीं हो पाया और इसकी मात्रा शुरूआत की तुलना में बढ़ी है।

ग़ौर करने वाली बात है कि चीन में संक्रमण दर लगातार कम हो रही है। मरीजों के ठीक होने की दर भी बढ़ रही है। इसकी एक संभावना  वायरल स्ट्रेन में L नस्ल की कमी हो सकती है। चीन द्वारा वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जो आक्रामक तरीके अपनाए गए, इससे ज़्यादा जहरीली नस्ल पर दबाव बना।

वायरस में लगातार परिवर्तन होता है। SARS-CoV -2 जैसे वायरस के मामले में तो ऐसा ख़ासतौर पर होता है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति की श्वांस नली में अपना फैलाव करता है। इस प्रक्रिया के दौरान श्वासनली के भीतर यह वायरस खुद की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी भी करता है। जब भी यह बढ़ोत्तरी होती है, तो साथ में परिवर्तन (म्यूटेशन) भी होता है।

लंदन में इंपीरियल कॉलेज के एरिक वोल्ज ने बताया, ''यह तथ्य है कि कोरोनावायरस की दो नस्लें हैं। जब वायरस किसी नए शरीर में जाते हैं तो उनमें परिवर्तन होना बहुत सामान्य है।''

तांग और उनके सहयोगियों ने जिन दो अलग जेनेटिक प्रकारों की खोज की है, उनपर कोई सवाल नहीं है।  यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग के इयान जोन्स कहते हैं, ‘सभी तरह के व्यवहारिक तरीकों से देखा जाए तो वायरस अब भी वही है, जो इसके पैदा होने के वक्त था।इस बात के कोई संकेत नहीं हैं कि यह आगे और ख़तरनाक होगा।’ दोनों नई नस्लों के बीच बिलकुल थोड़ा ही अंतर है। जोन्स का कहना है कि उन्हें अलग-अलग नस्ल नहीं माना जा सकता।

एक दूसरा तथ्य अध्ययन में शामिल कम संख्या के नमूनों  का भी है। अभी तक 166 से ज़्यादा नतीज़े इकट्ठे किए गए हैं। ऐसा भी संभव है कि नोवेल कोरोनावायरस की कई दूसरी नस्लें भी मौजूद हों।

फिर भी जेनेटिक अंतर वाली नस्लों की खोज इसके वैक्सीन बनाने की दिशा में जरूरी है। इस अध्ययन से वायरस के विकास के बारे में अहम जानकारी मिली है। कितनी भी सवाल उठाए जाएं, पर यह सच है कि वाकई यह दो नस्लें मौजूद हैं। अध्ययन दोनों की मौजूदगी के बारे में पुख़्ता सबूत देता है। अध्ययन कहता है कि  कोरोनावायरस का दो नस्लों में विकास, दो SNP (अलग-अलग बिंदुओं पर जेनेटिक विकास) के ज़रिए दिखाई देता है। जो इन नस्लों में संबंध को पूरी तरह पुख़्ता भी करते हैं।

अंग्रेजी में लिखा मूल आलेख आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

Chinese Scientists May Have Found Two Strains of Coronavirus

SARS-CoV-2
Coronavirus strains
S type and L type Strains of Novel Coronavirus
Viral Evolution
Xiaolu Tang
Chinese Scientists found Two Strains of Coronavirus

Related Stories

कोविड: प्रोटीन आधारित वैक्सीन से पैदा हुई नई उम्मीद

ओमिक्रोन के नए संस्करण का पता चला, यह टीके की सुरक्षा को दे सकता है मात

SARS-CoV-2 के क़रीबी वायरस लाओस में पाए गए

कोरोना के बदलते हुए चेहरे कितने खतरनाक? 

कोविड-19: वायरस में उत्परिवर्तन क्षमता मौजूदा टीकों से बचाव में सक्षम है

कोविड-19: हालिया अध्ययन के मुताबिक वायरस के खिलाफ प्रतिरक्षा स्मृति आठ महीनों तक कायम रहती है

कार्टून क्लिक: नए स्ट्रेन के लिए नए साल में कोई नया टास्क साहेब!

उत्तरी गोलार्ध में सर्दी की दस्तक के साथ ही क्या कोविड-19 के मामले बढ़ सकते हैं?

कोविड-19: जब खंडन-मंडन की कला विज्ञान का विकल्प बन जाए

मनुष्यों में पक्षियों और पशुओं से वायरस कैसे फैलता है?


बाकी खबरें

  • CDSCO
    भाषा
    CDSCO ने कोवोवैक्स, कोर्बेवैक्स और मोलनुपिराविर के आपात इस्तेमाल को स्वीकृति दी
    28 Dec 2021
    सीडीएससीओ की कोविड-19 संबंधी विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने ‘कोवोवैक्स’ और ‘कोर्बेवैक्स’ को कुछ शर्तों के साथ आपात स्थिति में उपयोग की अनुमति देने की सिफारिश की है। कोविड-19 रोधी दवा ‘मोलनुपिराविर’ (…
  • sunil
    भाषा
    पेले से आगे निकले छेत्री, भारत ने आठवां सैफ ख़िताब जीता, महिला टीम भी चमकी
    28 Dec 2021
    भारतीय फुटबॉल को वर्ष 2021 में कोई बड़ी सफलता नहीं मिली । पचास और साठ के दशक का अपना खोया गौरव लौटाने की कोशिश में जुटी टीम उस पल का इंतजार ही करती रही जो देश में इस खेल की दशा और दिशा बदल सके।
  • UP Elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव: किसानों की आय दोगुनी होने का टूटता वादा, आत्महत्या का सिलसिला जारी
    28 Dec 2021
    बुंदेलखंड के बाँदा ज़िले में युवा किसान राम रुचि और प्रमोद पटेल ने इसी साल क़र्ज़ के दबाव में आत्महत्या कर ली। न्यूज़क्लिक ने दोनों परिवारों से मिल कर बात की और जानने की कोशिश की कि सरकार का किसानों…
  • officers of Edu dept eating MDM with students
    राजेश डोबरियाल
    उत्तराखंड: 'अपने हक़ की' लड़ाई अंजाम तक पहुंचाने को तैयार हैं दलित भोजन माता सुनीता देवी
    28 Dec 2021
    “...चूंकि क्रिसमस की बैठक में सभी पक्ष अभी क्षेत्र का माहौल सौहार्दपूर्ण बनाए रखने पर सहमत हुए हैं इसलिए वे जांच कमेटी की रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रहे हैं। नियमानुसार तो सुनीता देवी की ही भोजनमाता…
  • UP Election 2022
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव 2022: बेरोज़गार युवा इस चुनाव में गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं
    28 Dec 2021
    मोदी-योगी से नाउम्मीद युवाओं को विपक्ष से चाहिए रोजगार का भरोसा
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License