NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
अरुणाचल प्रदेश के राजधानी परिसर में छह जुलाई से एक सप्ताह तक रहेगा पूर्ण लॉकडाउन
राजधानी परिसर में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और अभी तक आए 89 मामलों से राज्य प्रशासन चिंतित है। राजधानी परिसर (कैपिटल कॉम्प्लेक्स) में ईटानगर और नगरलागुन क्षेत्र आता है।
भाषा
04 Jul 2020
lockdown

ईटानगर : अरुणाचल प्रदेश सरकार ने शनिवार को कहा कि राजधानी परिसर में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर छह जुलाई से 12 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा।

राजधानी परिसर (कैपिटल कॉम्प्लेक्स) में ईटानगर और नगरलागुन क्षेत्र आता है।

मुख्य सचिव नरेश कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पूर्ण लॉकडाउन छह जुलाई सुबह पांच बजे से लागू होगा और 12 जुलाई शाम पांच बजे तक प्रभावी होगा।

संवाददाता सम्मेलन में स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर पी. पार्थिबन, राज्य निगरानी अधिकारी डॉ एल. जम्पा और राजधानी परिसर के उपायुक्त कोम्कार डोलुम भी उपस्थित थे।

कुमार ने बताया कि कुछ छूट भी होगी जिनकी घोषणा पांच जुलाई को की जाएगी।

मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ट्वीट किया, ‘‘राजधानी परिसर छह जुलाई (सोमवार) से 12 जुलाई (रविवार) तक पूर्ण लॉकडाउन में रहेगा। विस्तृत दिशा-निर्देश और मानक संचालन प्रक्रिया जल्दी ही जारी की जाएगी।’’

राजधानी परिसर में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और अभी तक आए 89 मामलों से राज्य प्रशासन चिंतित है। कुमार ने बताया कि यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 89 में से 81 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि आठ लोग संक्रमण मुक्त हो गए हैं।

डॉ जम्पा ने बताया कि राज्य में शनिवार को 20 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 252 हो गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में फिलहाल 176 लोग का इलाज चल रहा है जबकि 75 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमण से राज्य में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Arunachal Pradesh
Itanagar
Lockdown in Arunachal Pradesh
Search Results Web results Pema Khandu

Related Stories


बाकी खबरें

  • अनिंदा डे
    मैक्रों की जीत ‘जोशीली’ नहीं रही, क्योंकि धुर-दक्षिणपंथियों ने की थी मज़बूत मोर्चाबंदी
    28 Apr 2022
    मरीन ले पेन को 2017 के चुनावों में मिले मतों में तीन मिलियन मत और जुड़ गए हैं, जो  दर्शाता है कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद धुर-दक्षिणपंथी फिर से सत्ता के कितने क़रीब आ गए थे।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली : नौकरी से निकाले गए कोरोना योद्धाओं ने किया प्रदर्शन, सरकार से कहा अपने बरसाये फूल वापस ले और उनकी नौकरी वापस दे
    28 Apr 2022
    महामारी के भयंकर प्रकोप के दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक सर्कुलर जारी कर 100 दिन की 'कोविड ड्यूटी' पूरा करने वाले कर्मचारियों को 'पक्की नौकरी' की बात कही थी। आज के प्रदर्शन में मौजूद सभी कर्मचारियों…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में आज 3 हज़ार से भी ज्यादा नए मामले सामने आए 
    28 Apr 2022
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,303 नए मामले सामने आए हैं | देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.04 फ़ीसदी यानी 16 हज़ार 980 हो गयी है।
  • aaj hi baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    न्यायिक हस्तक्षेप से रुड़की में धर्म संसद रद्द और जिग्नेश मेवानी पर केस दर केस
    28 Apr 2022
    न्यायपालिका संविधान और लोकतंत्र के पक्ष में जरूरी हस्तक्षेप करे तो लोकतंत्र पर मंडराते गंभीर खतरों से देश और उसके संविधान को बचाना कठिन नही है. माननीय सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कथित धर्म-संसदो के…
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    जुलूस, लाउडस्पीकर और बुलडोज़र: एक कवि का बयान
    28 Apr 2022
    आजकल भारत की राजनीति में तीन ही विषय महत्वपूर्ण हैं, या कहें कि महत्वपूर्ण बना दिए गए हैं- जुलूस, लाउडस्पीकर और बुलडोज़र। रात-दिन इन्हीं की चर्चा है, प्राइम टाइम बहस है। इन तीनों पर ही मुकुल सरल ने…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License