NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,897 नए मामले, 54 मरीज़ों की मौत
कोरोना के साथ-साथ दुनियाभर में एक ओर ख़तरनाक वायरस की एंट्री बताई जा रही है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि यह वायरस लोगों के बीच आसानी से नहीं फैलता है और आम जनता को इसका ख़तरा बहुत कम है।

न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
09 May 2022
covid

दिल्ली: देश में आज फिर कोरोना के मामलो में इजाफ़ा हुआ है। वहीं कोरोना के साथ-साथ दुनियाभर में एक ओर खतरनाक वायरस ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। जिसका नाम मंकीपॉक्स है। जानकारी के मुताबित मंकीपॉक्स वायरस बंदरों और चूहों से मनुष्य में फैलता है। दावा है कि हाल ही में इसका एक केस नाइजीरिया से ब्रिटेन पहुंचे एक यात्री में पाया गया है। मंकीपॉक्स आसानी से फैलता नहीं है, लेकिन फिर भी इसे लेकर अलर्ट रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मंकीपॉक्स वायरस के फैलने से व्यक्ति में स्मॉल पॉक्स और चेचक जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। व्यक्ति को बुखार और सिरदर्द होना इस वायरस का पहला लक्षण है।  और शरीर पर गहरे लाल रंग के दाने देखें जा सकते हैं। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबित स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है की मंकीपॉक्स लोगों के बीच आसानी से नहीं फैलता है। आम जनता के लिए इसका ख़तरा बहुत कम है। स्वास्थ्य एजंसी इस पर काम कर रही है ताकि उन व्यक्तियों से संपर्क किया जा सके, जिनके संक्रमण की पुष्टि से पहले मामले के साथ निकट संपर्क था, ताकि उनका आकलन किया जा सके और सलाह दी जा सके। यूकेएचएसए और एनएचएस ने आयातित संक्रामक रोग के मामलों से निपटने के लिए अच्छी तरह से स्थापित और मजबूत संक्रमण नियंत्रण प्रक्रिया की हैं और इनका सख्ती से पालन किया जाएगा।

अगर हम देश में कोरोना के मामलों की बात करे तो, देश में आज फिर कोरोना के मामलो में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 11 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में  24 घंटों में कोरोना के 2,897 नए मामले सामने आए हैं। जबकि कल 10 मई को कोरोना के 2,288 मामले सामने आए थे। वहीं देशभर में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले दिल्ली से सामने आ रहे है। दिल्ली में आज फिर कोरोना के एक हज़ार से ज़्यादा मामले दर्ज़ किए गए है। जबकि कल 10 मई को क़रीब 800 मामले सामने आए थे। 

इसके अलावा बीते दिन देश भर में कोरोना से 54 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से 48 मरीज़ों की मौत केरल में हुई, महाराष्ट्र में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में हुई है। हालांकि इस बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 2,986 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में आज 143 मामले कम हुए हैं।

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 10 हज़ार 586 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 24 हज़ार 157 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.74 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 25 लाख 66 हजार 935 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.05 फ़ीसदी यानी 19 हज़ार 494 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 90 करोड़ 67 लाख 50 हज़ार 631 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 14 लाख 83 हज़ार 878 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 84 करोड़ 19 लाख 86 हज़ार 891 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 4 लाख 72 हज़ार 190 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,897 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें दिल्ली से 1,118 मामले, हरियाणा से 401 मामले, केरल से 346 मामले, उत्तर प्रदेश से 278 मामले, महाराष्ट्र से 223 मामले, कर्नाटक से 129 मामले, राजस्थान से 74 मामले, पश्चिम बंगाल से 46 मामले, तमिलनाडु से 40 मामले, गुजरात और मिज़ोरम से 33-33 मामले, मध्य प्रदेश से 30 मामले, तेलंगाना और पंजाब से 28-28 मामले और उत्तराखंड से 18 मामले सामने आए हैं। 

साथ ही, ओडिशा और चंडीगढ़ से 12-12 मामले, गोवा से 11 मामले, हिमाचल प्रदेश से 10 मामले, बिहार से 6 मामले, आंध्र प्रदेश और जम्मू कश्मीर से 5-5 मामले, छत्तीसगढ़ से 3 मामले, पुडुचेरी और नागालैंड से 2-2 मामले और एक-एक मामला झारखण्ड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख से सामने आया है। बीते दिन असम, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

#Coronavirus
COVID19 Crisis India
COVID Deaths
India COVID Data

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी

कोरोना अपडेट: देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब स्ट्रेन BA.4 और BA.5 का एक-एक मामला सामने आया

WHO की कोविड-19 मृत्यु दर पर भारत की आपत्तियां, कितनी तार्किक हैं? 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,067 नए मामले, 40 मरीज़ों की मौत

भारत में 4 नहीं 40 लाख से अधिक कोविड मौतें हुईं हैं- लैंसेट स्टडी

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 4,194 नए मामले, 255 मरीज़ों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 27,409 नए मामले, 347 मरीज़ों की मौत

भारत की कोविड-19 मौतें आधिकारिक आंकड़ों से 6-7 गुना अधिक हैं: विश्लेषण

2021ः कोरोना का तांडव, किसानों ने थमाई मशाल, नफ़रत ने किया लहूलुहान


बाकी खबरें

  • Modi
    न्यूज़क्लिक टीम
    मोदीजी, विदेश से क्या नज़र आती है भारत में पसरती नफ़रत, ये सुलगते सवाल
    02 May 2022
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने आसमान छूती नफ़रती लपटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा, साथ ही गुजरात के युवा-दलित विधायक जिग्नेश मेवानी द्वारा उठाये गये मुद्दों पर चर्चा को…
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    राजस्थान में मस्जिद पर भगवा, सांप्रदायिक तनाव की साज़िश!
    02 May 2022
    न्यूज़चक्र के इस एपिसोड में अभिसार बात कर रहे हैं Eid से पहले सांप्रदायिक तनाव बनाने की कोशिश की। साथ ही वे बात कर रहे हैं कि क्यों न हमें एक अच्छा नागरिक बनने की कोशिश करनी चाहिए।
  • श्रिया सिंह
    आइएमएफ की मौजूदगी में श्रीलंका के सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र को ख़तरा 
    02 May 2022
    जहाँ एक ओर मौजूदा आर्थिक संकट के कारण स्वास्थ्य क्षेत्र पर विनाशकारी प्रभाव पड़ा है, वहीं दूसरी ओर संभावित आईएमएफ सौदे के हिस्से के तौर पर जिन शर्तों को लागू किया जायेगा उसके चलते दीर्घकालीन ढांचागत…
  • विजय विनीत
    चंदौली: कोतवाल पर युवती का क़त्ल कर सुसाइड केस बनाने का आरोप
    02 May 2022
    "यूपी में पुलिस हत्यारी बन चुकी है। निरंतर निर्दोष नागरिकों की बीजेपी सरकार द्वारा प्रायोजित हत्या हो रही है। चंदौली में घर में घुसकर पुलिसकर्मियों द्वारा दो बेटियों की बर्बर पिटाई में एक बेटी की…
  • निखिल करिअप्पा
    कर्नाटक : कच्चे माल की बढ़ती क़ीमतों से प्लास्टिक उत्पादक इकाईयों को करना पड़ रहा है दिक़्क़तों का सामना
    02 May 2022
    गलाकाट प्रतियोगिता और कच्चे माल की क़ीमतों में बढ़ोत्तरी ने लघु औद्योगिक इकाईयों को बहुत ज़्यादा दबाव में डाल दिया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License