NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में क़रीब सात महीने बाद 15 हजार से कम नए मामले 
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12,584 नए मामले सामने आए | इसके अलावा कोरोना से 167 मरीज़ों की मौत हुई | देश में कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ 4 लाख 79 हज़ार 179 हुए।
न्यूज़क्लिक टीम
12 Jan 2021
कोरोना वायरस

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 12 जनवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में आज तक़रीबन सात महीने बाद कोरोना के 15 हजार से कम यानि 12,584 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से 167 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 18,385 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और कुल एक्टिव मामलों में 5,968 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 4 लाख 79 हज़ार 179 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 51 हज़ार 327 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश में रिकवरी रेट बढ़कर 96.48 फीसदी हो गया है यानी कुल मरीज़ों में से अब तक 1 करोड़ 1 लाख 11 हज़ार 294 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 2.06 फ़ीसदी यानी 2 लाख 16 हज़ार 558 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 18 करोड़ 26 लाख 52 हज़ार 887 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 8 लाख 97 हज़ार 56 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12,584 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- केरल से 3,110 मामले, महाराष्ट्र से 2,438 मामले, छत्तीसगढ़ से 853 मामले, तमिलनाडु से 682 मामले, गुजरात से 615 मामले, पश्चिम बंगाल से 612 मामले, उत्तर प्रदेश से 509 मामले, कर्नाटक से 496 मामले, मध्य प्रदेश से 485 मामले, राजस्थान से 429 मामले, दिल्ली से 306 मामले, तेलंगाना से 301 मामले, ओडिशा और हरियाणा से 244-244 मामले और बिहार से 232 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही पंजाब से 192 मामले, उत्तराखंड से 156 मामले, झारखंड से 144 मामले, आंध्र प्रदेश से 121 मामले, जम्मू और कश्मीर से 113 मामले, हिमाचल प्रदेश से 69 मामले, चंडीगढ़ से 47 मामले, असम से 45 मामले, गोवा से 35 मामले, मणिपुर से 33 मामले, पुडुचेरी से 22 मामले, मेघालय से 20 मामले, नागालैंड से 9 मामले, मिज़ोरम से 6 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 5 मामले, लद्दाख और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 3-3 मामले, त्रिपुरा और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 2-2 मामले और एक नया मामला सिक्किम से सामने आया है |  

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 167 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 40 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 20 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 16 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 15 मरीज़ों की मौत हुई और दिल्ली में 13 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही उत्तर प्रदेश में 9 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 7 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु और हरियाणा में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार और उत्तराखंड में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 4 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात और असम में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत राजस्थान, तेलंगाना, पंजाब, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और गोवा में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत ओड़िशा, झारखंड और जम्मू कश्मीर में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World   

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • kandyadan
    रवि शंकर दुबे
    ''मैं दान की चीज़ नहीं आपकी बेटी हूं'’ कहकर IAS ने नकारी कन्यादान की रस्म
    18 Dec 2021
    समाज में समानता और सुधार के लिए एक IAS तपस्या ने अपनी शादी में कन्यादान की रस्म नहीं निभाकर एक सोशल मैसेज देने की कोशिश की है।
  • SP and PSP alliance
    असद रिज़वी
    यूपी चुनाव 2022 : सपा और प्रसपा गठबंधन के मायने
    18 Dec 2021
    आज के हालत में अखिलेश और शिवपाल दोनों के पास साथ आने के सिवा कोई विकल्प नहीं था। जिसके के लिए दो रस्ते थे, या तो शिवपाल की पार्टी का सपा में विलय हो जाये या दोनों का चुनाव पूर्व गठबंधन हो, ताकि कम से…
  • KR-Ramesh
    सोनिया यादव
    कर्नाटक: रेप जैसे गंभीर मामले को लेकर भद्दे मज़ाक के लिए क्या छह मिनट का माफ़ीनामा काफ़ी है?
    18 Dec 2021
    महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करने वाले ये नेता आए दिन अपनी अपनी फूहड़ बातों से महिलाओं की अस्मिता, मान-सम्मान को ठेस पहुंचा रहे हैं और दुख इस बात का है कि सब चुप-चाप तमाशा देख रहे हैं, हंस रहे हैं।
  • gig workers
    बी. सिवरामन
    गिग वर्कर्स के क़ानूनी सशक्तिकरण का वक़्त आ गया है
    18 Dec 2021
    गिग वर्कर ओला (OLA) या उबर (Uber) जैसी एग्रीगेटर फर्मों के लिए काम करने वाले टैक्सी ड्राइवर हैं। ज़ोमैटो (Zomato) या स्विगी (Swiggy) जैसी फूड होम डिलीवरी चेन के डिलीवरी वर्कर हैं।
  • army
    भाषा
    बुमला : हिमाचल के ऊंचे इलाकों में भारत-चीन आमने-सामने
    18 Dec 2021
    भारत और चीन के बीच बर्फ से ढकी सीमा, दो विशाल एशियाई पड़ोसियों के बीच बेहद कम प्रचलित सीमाओं में से एक, बुमला दर्रा सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण क्षेत्र है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License