NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: नहीं थम रही रफ़्तार, देश में कोरोना के 34,884 नए मामले
देश भर में आज फिर 35 हज़ार के क़रीब नए मामले दर्ज किये गए हैं। इसके अलावा बीते दिन कोरोना से पीड़ित 671 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में अब कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 10.38 लाख हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
18 Jul 2020
corona Update

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार, 18 जुलाई की सुबह आठ बजे जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 34,884 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से पीड़ित 671 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। साथ ही इसी बीच कोरोना से जूझ रहे 17,994 मरीज़ों को स्वस्थ भी किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 10,38,716 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार अभी तक 62.94 फीसदी यानी 6,53,751 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण 26,273 मरीज़ों की मौत भी हो चुकी है। इसी के साथ देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 3,58,692 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज 18 जुलाई को जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 1,34,33,742 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 3,61,024 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 34,884 नए मामले सामने आये हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 8,308 मामले, तमिलनाडु से 4,538 मामले, कर्नाटक से 3,693 मामले, आंध्र प्रदेश से 2,602 मामले, पश्चिम बंगाल से 1,894 मामले, बिहार से 1,825 मामले, उत्तर प्रदेश से 1,722 मामले, तेलंगाना से 1,478 मामले, दिल्ली से 1,462 मामले, गुजरात से 949 मामले, असम से 892 मामले, हरियाणा से 795 मामले, केरल से 791 मामले, ओडिशा से 718 मामले, मध्य प्रदेश से 703 मामले, राजस्थान से 615 मामले, जम्मू और कश्मीर से 601 मामले, पंजाब से 348 मामले, झारखंड से 297 मामले, छत्तीसगढ़ से 232 मामले, गोवा से 196 मामले और उत्तराखंड से 120 नए मामले सामने आये हैं।

साथ ही पुडुचेरी से 89 मामले, त्रिपुरा से 83 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 66 मामले, हिमाचल प्रदेश से 40 मामले, नागालैंड से भी 40 मामले, मणिपुर से 36 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 33 मामले, मेघालय से 26 मामले, सिक्किम से 23 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 14 मामले, मिज़ोरम से 10 मामले, चंडीगढ़ से 9 मामले और 4 नए मामले लद्दाख से सामने आये हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 671 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में हुई है। महाराष्ट्र में 258 मरीज़ों की मौत हुई है, कर्नाटक में 115 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 79 मरीज़ों की मौत हुई और आंध्र प्रदेश में 42 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही उत्तर प्रदेश में 38 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में 26-26 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 17 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू कश्मीर और पंजाब में 9-9 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश और राजस्थान में 8-8 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 7 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 5 मरीज़ों की मौत हुई, चार-चार मरीज़ों की मौत बिहार, ओड़िशा और झारखंड में हुई, तीन-तीन मरीज़ों की मौत असम और पुडुचेरी में हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत छत्तीसगढ़ और गोवा में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत केरल और उत्तराखंड में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    जम्मू-कश्मीर परिसीमन से नाराज़गी, प्रशांत की राजनीतिक आकांक्षा, चंदौली मे दमन
    07 May 2022
    हफ़्ते की बात के इस अंक में वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश बात कर रहे हैं जम्मू-कश्मीर के परिसीमन की। साथ ही वे नज़र डाल रहे हैं प्रशांत किशोर की राजनीतिक सियासत की।
  • रवि शंकर दुबे
    तीन राज्यों में उपचुनाव 31 मई को: उत्तराखंड में तय होगा मुख्यमंत्री धामी का भविष्य!
    07 May 2022
    चुनाव आयोग ने तीन राज्यों की तीन सीटों पर विधानसभा चुनावों की तारीख घोषित कर दी है, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण उत्तराखंड की चंपावत सीट को माना जा रहा है। क्योंकि यहां से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
  • पीपुल्स डिस्पैच
    पाकिस्तान में बलूच छात्रों पर बढ़ता उत्पीड़न, बार-बार जबरिया अपहरण के विरोध में हुआ प्रदर्शन
    07 May 2022
    राष्ट्रीय राजधानी इस्लामाबाद में पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) के परिसर से दिन दहाड़े एक बलूच छात्र बेबाग इमदाद को उठाए जाने के बाद कई छात्र समूहों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया।
  • राहुल कुमार गौरव
    पिता के यौन शोषण का शिकार हुई बिटिया, शुरुआत में पुलिस ने नहीं की कोई मदद, ख़ुद बनाना पड़ा वीडियो
    07 May 2022
    पीड़ित बेटी ने खुद अपने पिता की गंदी करतूत का वीडियो बनाया और फिर उसे लेकर थाने पहुंची। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने गुरुवार को 50 वर्षीय आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन पीड़िता को अपने…
  • सुबोध वर्मा
    ओडिशा: अयोग्य शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित होंगे शिक्षक
    07 May 2022
    शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध 8 कॉलेजों में 62 फैकल्टी हैं, जिनमें से सिर्फ 20 रेगुलेटरी बॉडी की योग्यता के मानदंडों को पूरा करते हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License