NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: दिसंबर महीने में रोज़ाना औसतन 26,577 मामले आए और 366 मरीज़ों की मौत हुई
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20,035 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से 256 मरीज़ों की मौत हुई है। देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 2 लाख 86 हज़ार 709 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
01 Jan 2021
कोरोना वायरस

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शुक्रवार, 1 जनवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20,035 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से 256 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 23,181 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और कुल एक्टिव मामलों में 3,402 मामले कम हुए हैं।

अगर हम दिसंबर महीने के औसतन आकड़ों की बात करें तो, दिसंबर महीने में कोरोना के रोज़ाना औसतन 26,577 मामले सामने आए और 366 मरीज़ों की मौत हुई है। हालांकि रोज़ाना औसतन 32,060 मरीज़ों को ठीक भी किया गया है और एक्टिव मामले रोज़ाना 5,849 मामलो की दर से कम हुए हैं।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 2 लाख 86 हज़ार 709 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 48 हज़ार 994 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश में रिकवरी रेट बढ़कर 96.07 फीसदी हो गया है यानी कुल मरीज़ों में से अब तक 98 लाख 83 हज़ार 461 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 2.47 फ़ीसदी यानी 2 लाख 54 हज़ार 254 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 17 करोड़ 31 लाख 11 हज़ार 694 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 10 लाख 62 हज़ार 420 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20,035 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- केरल से 5,215 मामले, महाराष्ट्र से 3,509 मामले, पश्चिम बंगाल से 1,170 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,035 मामले, कर्नाटक से 952 मामले, तमिलनाडु से 937 मामले, उत्तर प्रदेश से 936 मामले, मध्य प्रदेश से 844 मामले, गुजरात से 780 मामले, राजस्थान से 689 मामले और दिल्ली से 574 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही तेलंगाना से 461 मामले, बिहार से 395 मामले, आंध्र प्रदेश से 338 मामले, ओडिशा से 315 मामले, उत्तराखंड से 304 मामले, पंजाब से 283 मामले, हरियाणा से 271 मामले, झारखंड से 240 मामले, जम्मू और कश्मीर से 227 मामले, हिमाचल प्रदेश से 163 मामले, गोवा से 85 मामले, असम से 72 मामले, चंडीगढ़ से 66 मामले, मणिपुर से 51 मामले, पुडुचेरी से 36 मामले, मेघालय और लद्दाख से 19-19 मामले, सिक्किम और मिज़ोरम से 12-12 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 8 मामले, नागालैंड से 6 मामले, त्रिपुरा और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 4-4 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 3 नए मामले सामने आए है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 256 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 58 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 30 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 29 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 21 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली और तमिलनाडु में 13-13 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 12 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 11 मरीज़ों की मौत हुई और पंजाब में 10 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही कर्नाटक में 9 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 7 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 6 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 5 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात, बिहार और आंध्र प्रदेश में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना, झारखंड, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत ओडिशा, असम और गोवा में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत चंडीगढ़ और मणिपुर में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World   

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • ali javed
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    नहीं रहे अली जावेद: तरक़्क़ीपसंद-जम्हूरियतपसंद तहरीक के लिए बड़ा सदमा
    01 Sep 2021
    प्रगतिशील लेखक संघ के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और उर्दू के प्रसिद्ध लेखक अली जावेद के आकस्मिक निधन से साहित्यिक-सांस्कृतिक जगत में शोक व्याप्त हो गया है।
  • cast census
    राज वाल्मीकि
    जाति-जनगणना : क्यों और कौन कर रहा है विरोध?
    01 Sep 2021
    यदि जातिगत जनगणना होती है तो सत्ता के समीकरण बदलेंगे। यथास्थिति बदलेगी। समाज में एक बड़ी हलचल होगी। यही कारण है कि भाजपा इस विषय में बहुत बचकर चल रही है। वह न विरोध कर पा रही है न खुलकर समर्थन।
  •    India Corona Update
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में फिर 41,965 नए मामले, 460 मरीज़ों की मौत
    01 Sep 2021
    देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 28 लाख 10 हज़ार 845 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 39 हज़ार 20 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • Jallianwala bagh
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जलियांवाला बाग़ परिसर पुनर्निर्माण पर विपक्ष, इतिहासकार उठा रहे सवाल, कहा शहीदों का अपमान
    01 Sep 2021
    ‘‘जलियांवाला बाग़ के शहीदों का ऐसा अपमान वही कर सकता है जो शहादत का मतलब नहीं जानता। मैं एक शहीद का बेटा हूं। शहीदों का अपमान किसी कीमत पर सहन नहीं करूंगा। हम इस अभद्र क्रूरता के ख़िलाफ़ हैं।’’
  • DU
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    डीयू: एनईपी लागू करने के ख़िलाफ़ शिक्षक, छात्रों का विरोध
    01 Sep 2021
    ‘रिजेक्ट एनईपी’ हैशटैग का इस्तेमाल कर शिक्षक और छात्र संगठनों ने ट्विटर पर शिक्षा नीति के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद की। इससे पहले 24 अगस्त को डूटा आह्वान पर डीयू के शिक्षक और छात्रों ने उपकुलपति के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License