NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में आए क़रीब 41 हज़ार नए मामले
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 40,953 नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में फिर 25 हज़ार से ज्यादा नए मामले दर्ज किये गए। देश में एक्टिव मामले बढ़कर 2.49 फ़ीसदी यानी 2 लाख 88 हज़ार 394 हुए।
न्यूज़क्लिक टीम
20 Mar 2021
कोरोना
Image courtesy : Pharmaceutical Technology

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शनिवार, 20 मार्च को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 40,953 नए मामले सामने आए हैं, और 188 मरीज़ों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में फिर 25 हज़ार से ज्यादा यानी 25,681 नए मामले दर्ज किये गए हैं। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 23,653 मरीज़ों को ठीक किया गया है और एक्टिव मामलों में 17,112 मामलो की बढ़ोतरी हुई है।

देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 15 लाख 55 हज़ार 284 हो गयी है। जिनमें से संक्रमण के कारण अब तक 1 लाख 59 हज़ार 558 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 96.12 फीसदी यानी 1 करोड़ 11 लाख 7 हज़ार 332 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 2.49 फ़ीसदी यानी 2 लाख 88 हज़ार 394 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 4 करोड़ 20 लाख 63 हज़ार 392 डोज दी जा चुकी है। जिनमें से 27 लाख 23 हज़ार 575 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना की पहचान के लिए अब तक 23 करोड़ 24 लाख 31 हज़ार 517 सैंपलों की जांच की गयी है। जिनमें से 10 लाख 60 हज़ार 971 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 40,953 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 25,681 मामले, पंजाब से 2,470 मामले, केरल से 1,984 मामले, कर्नाटक से 1,587 मामले, गुजरात से 1,415 मामले, मध्य प्रदेश से 1,140 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,097 मामले, तमिलनाडु से 1,087 मामले, हरियाणा से 872 मामले, दिल्ली से 716 मामले, राजस्थान से 402 मामले, उत्तर प्रदेश से 380 मामले, तेलंगाना से 364 मामले, पश्चिम बंगाल से 347 मामले, आंध्र प्रदेश से 246 मामले, चंडीगढ़ से 214 मामले, हिमाचल प्रदेश से 182 मामले, जम्मू और कश्मीर से 152 मामले, ओडिशा से 110 मामले, झारखंड से 105 मामले और गोवा से 100 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही उत्तराखंड से 99 मामले, बिहार से 90 मामले, पुडुचेरी से 61 मामले, असम से 19 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 10 मामले, त्रिपुरा और लद्दाख से 5-5 मामले, मेघालय, सिक्किम और लक्षद्वीप से 3-3 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 2 मामले और एक-एक नया मामला मणिपुर और मिज़ोरम से सामने आया है। बीते दिन अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 188 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 70 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 38 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 17 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 10 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में 9-9 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 7 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 3 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत राजस्थान, तेलंगाना और गोवा में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत हरियाणा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, झारखंड और बिहार में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • नाइश हसन
    मेरे मुसलमान होने की पीड़ा...!
    18 Apr 2022
    जब तक आप कोई घाव न दिखा पाएं तब तक आप की पीड़ा को बहुत कम आंकता है ये समाज, लेकिन कुछ तकलीफ़ों में हम आप कोई घाव नहीं दिखा सकते फिर भी भीतर की दुनिया के हज़ार टुकड़े हो चुके होते हैं।
  • लाल बहादुर सिंह
    किसान-आंदोलन के पुनर्जीवन की तैयारियां तेज़
    18 Apr 2022
    किसानों पर कारपोरेटपरस्त  'सुधारों ' के अगले डोज़ की तलवार लटक रही है। जाहिर है, हाल ही में हुए UP व अन्य विधानसभा चुनावों की तरह आने वाले चुनाव भी भाजपा अगर जीती तो कृषि के कारपोरेटीकरण को रोकना…
  • सुबोध वर्मा
    भारत की राष्ट्रीय संपत्तियों का अधिग्रहण कौन कर रहा है?
    18 Apr 2022
    कुछ वैश्विक पेंशन फंड़, जिनका मक़सद जल्द और स्थिर लाभ कमाना है,  ने कथित तौर पर लगभग 1 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति को लीज़ पर ले लिया है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,183 नए मामले, 214 मरीज़ों की मौत हुई
    18 Apr 2022
    देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 517 नए मामले सामने आए है |
  • भाषा
    दिल्ली में सीएनजी में सब्सिडी की मांग को लेकर ऑटो, टैक्सी संगठनों की हड़ताल
    18 Apr 2022
    दिल्ली में ऑटो, टैक्सी और कैब चालकों के विभिन्न संगठन ईंधन की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर सीएनजी में सब्सिडी और भाढ़े की दरों में बदलाव की मांग को लेकर सोमवार को हड़ताल पर हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License