NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में एक दिन में रिकॉर्ड क़रीब 8 हज़ार नये मामले, 265 लोगों की मौत
बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के फिर से रिकॉर्ड नये 7,964 मामले सामने आये हैं। देश भर में अब कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 1 लाख 73 हज़ार के पार पहुंच गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
30 May 2020
कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में यानी कल, 29 मई सुबह 8 बजे से लेकर आज 30 मई सुबह 8 बजे तक, फिर से रिकॉर्ड 7,964 नये मामले दर्ज किये गए हैं और 24 घंटों में कोरोना से मरने वालो आंकड़ा 265 पहुंच गया है। इसी बीच राहत की बात यह सामने आ रही है कि एक दिन में कोरोना से पीड़ित 11,264 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 1,73,763 हो गयी है, जिसमें से 47.40 फ़ीसदी यानी 82,370 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, और कोरोना संक्रमण के कारण अभी तक कुल 4,971 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में अब कुल सक्रिय मामलों की संख्या कल से घट कर 86,422 रह गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज सुबह 9 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 36,11,599 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 1,27,761 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

COVID19 India Updates as on 30 May.jpg

राज्यवार कोरोना के नये मामले

कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले 15 राज्यों से सामने आये हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 2,682 मामले सामने आये, दिल्ली से 1,105 मामले, तमिलनाडु से 874 मामले, गुजरात से 372 मामले, राजस्थान से 298 मामले, पश्चिम बंगाल से 277 मामले, कर्नाटक से 248 मामले, हरियाणा से 217 मामले, उत्तराखंड से 216 मामले, मध्य प्रदेश से 192 मामले, आंध्र प्रदेश से 185 मामले, तेलंगाना से 169 मामले, असम से 168 मामले, जम्मू और कश्मीर से 128 मामले और उत्तर प्रदेश से 114 नये मामले सामने आये हैं।

साथ ही बिहार से 80 मामले सामने आये, ओडिशा से 63 मामले, केरल से 62 मामले, झारखंड से 42 मामले, पंजाब से 39 मामले, हिमाचल प्रदेश से 19 मामले, छत्तीसगढ़ से 16 मामले, त्रिपुरा से 9 मामले, नागालैंड से 7 मामले, मेघालय से 6 मामले, मणिपुर से 4 मामले और एक-एक नया मामला चंडीगढ़ और लद्दाख से सामने आया है।

बीते दिन देश के 7 राज्य व केन्द्र शासित प्रदेश से कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिनमें- गोवा, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, दादरा और नगर हवेली, मिज़ोरम और सिक्किम शामिल हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 265 मरीज़ों की मौत हो चुकी है, सबसे अधिक मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र और दिल्ली में हुई हैं। बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में 116 मरीज़ों की मौत हुई और दिल्ली में 82 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही 24 घंटों में गुजरात में 20 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 13 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 9 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 7 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान और तेलंगाना में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 2 मरीज़ों की मौत हुई, और एक-एक मरीज़ की मौत कर्नाटक, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, झारखंड और छत्तीसगढ़ में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Health Ministry

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • cartoon
    आज का कार्टून
    सरकार की क़ानून वापस न लेने की ज़िद्द बरक़रार, फिर किस पर बातचीत के लिए किसानों को आमंत्रण? 
    09 Jul 2021
    एक बार फिर उत्तर प्रदेश चुनाव को मद्देनजर रखते हुए सरकार ने किसानों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। लेकिन किसानों ने एक बार फिर दोहराया कि बातचीत बिना किसी पूर्व शर्त के होगी।
  • आसमान छू रहीं ईंधन क़ीमतों के ख़िलाफ़ हुए अखिल भारतीय प्रदर्शन में शामिल हुए किसान संगठन
    रवि कौशल
    आसमान छू रहीं ईंधन क़ीमतों के ख़िलाफ़ हुए अखिल भारतीय प्रदर्शन में शामिल हुए किसान संगठन
    09 Jul 2021
    एक किसान नेता ने कहा, "अगर हमें अंतरिम राहत नहीं पहुंचाई गई, तो हम हर गांव से लोगों को इकट्ठा करेंगे और बीजेपी विधायकों के कार्यालयों को घेरेंगे।"
  • दिल्ली उच्च न्यायालय
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली : वेतन, पेंशन से वंचित एमसीडी कर्मचारियों की स्थिति पर उच्च न्यायालय ने जताया दुख  
    09 Jul 2021
    ‘जब लोग अपने वेतन के भुगतान के लिए हमारे पास आते हैं तो हमें दुख होता है, उनकी दुर्दशा की कल्पना कीजिए...हमें समूची स्थिति और अधिकारियों की निष्ठुरता को देखकर कष्ट होता है। जब हम कुछ करते हैं तो आप…
  • उत्तर प्रदेश : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बाद ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी धांधली के लग रहे आरोप, नामांकन के दौरान कई जिलों में झड़प
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    उत्तर प्रदेश : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बाद ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी धांधली के लग रहे आरोप, नामांकन के दौरान कई जिलों में झड़प
    09 Jul 2021
    ‘‘उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को भाजपा ने बंधक बना लिया है। ब्लॉक प्रमुख (क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष) चुनाव में नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं द्वारा अराजकता और हिंसा किया जाना…
  • खोरी गांव विस्थापन संकट : घरों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू, निवासियों ने जंतर मंतर पर किया प्रदर्शन
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    खोरी गांव विस्थापन संकट : घरों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू, निवासियों ने जंतर मंतर पर किया प्रदर्शन
    09 Jul 2021
    फरीदाबाद के खोरी गांव में भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन ने बृहस्पतिवार को घरों को तोडने की कार्रवाई शुरू कर दी। जबकि दूसरी तरफ़ बृहस्पतिवार को  ही गांव को तोड़ने के फैसले के खिलाफ़ खोरी गांव से…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License