NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: संक्रमण के मामलों में महज़ चार दिन में 1 लाख की बढ़ोतरी, कुल मामले 8 लाख के पार पहुंचे
देश में फिर से रिकॉर्ड 27,114 नए मामले सामने आए हैं। और अभी तक 22 हज़ार से ज़्यादा मरीज़ों की मौत हो गई है।
न्यूज़क्लिक टीम
11 Jul 2020
corona Update

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज, शनिवार, 11 जुलाई की सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के फिर से रिकार्ड 27,114 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले भी कल 10 जुलाई को सबसे ज़्यादा 26,506 मामले दर्ज किये गए थे। साथ ही बीते दिन कोरोना संक्रमण के कारण 519 मरीज़ों की मौत हो चुकी है, इनमे से 43 फ़ीसदी से ज्यादा मरीज़ों की मौत अकेले महाराष्ट्र में हुई है। हालांकि इसी बीच कोरोना से पीड़ित 19,873 मरीज़ों को स्वस्थ भी किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 8,20,916 हो गयी है। इससे ठीक 4 दिन पहले 7 जुलाई को ये संख्या 719,665 थी। इस तरह केवल चार दिन में संक्रमण के मामलों में एक लाख की बढ़ोतरी हुई है।

देखें 7 जुलाई का आंकड़ा

update india (2).jpgपहली जुलाई को संक्रमित मरीज़ों की कुल संख्या 6 लाख से कम यानी 585,493 थी। इस तरह देखें तो पहली जुलाई से 11 जुलाई के बीच 2 लाख से ज़्यादा का इज़ाफ़ा हो गया।

देखें 1 जुलाई का आंकड़ा

1st july.png

आज 11 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार अभी तक 62.78 फीसदी यानी 5,15,386 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण 22,123 मरीज़ों की मौत भी हो चुकी है। इसी के साथ देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 2,83,407 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 1,13,07,002 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 2,82,511 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 27,114 नए मामले सामने आये हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 7,862 मामले, तमिलनाडु से 3,680 मामले, कर्नाटक से 2,313 मामले, दिल्ली से 2,089 मामले, आंध्र प्रदेश से 1,608 मामले, उत्तर प्रदेश से 1,338 मामले, तेलंगाना से 1,278 मामले, पश्चिम बंगाल से 1,198 मामले, गुजरात से 875 मामले, ओडिशा से 755 मामले, बिहार से 631 मामले, राजस्थान से 611 मामले, असम से 568 मामले, हरियाणा से 565 मामले, केरल से 416 मामले, जम्मू और कश्मीर से 387 मामले, मध्य प्रदेश से 316 मामले, पंजाब से 217 मामले, झारखंड से 173 मामले, त्रिपुरा से 142 मामले, मणिपुर से 132 मामले, पुडुचेरी से 121 मामले और गोवा से 100 नए मामले सामने आये हैं।

साथ ही मेघालय से 94 मामले, छत्तीसगढ़ से 92 मामले, उत्तराखंड से 68 मामले, नागालैंड से 59 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 48 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 33 मामले, हिमाचल प्रदेश से 31 मामले, मिज़ोरम से 29 मामले, चंडीगढ़ से 16 मामले, लद्दाख से 9 मामले और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 5 नए मामले सामने आये हैं। बीते दिन सिक्किम से कोई नया मामला सामने नहीं आया है |

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 519 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक और दिल्ली में हुई हैं। महाराष्ट्र में 226 मरीज़ों की मौत हुई है, तमिलनाडु में 64 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 57 मरीज़ों की मौत हुई और दिल्ली में 42 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही उत्तर प्रदेश में 27 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 26 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 15 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 14 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 8 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 6 मरीज़ों की मौत हुई, असम और जम्मू कश्मीर में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, 4-4 मरीज़ों की मौत ओडिशा, बिहार, मध्य प्रदेश और पंजाब में हुई, 3-3 मरीज़ों की मौत हरियाणा और पुडुचेरी में हुई और दो मरीज़ों की मौत छत्तीसगढ़ में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • इक्कीसवीं सदी में अठारहवीं सदी का जीवन जी रहे कारगिल शहीद के गांव वासी
    अजीत सिंह
    इक्कीसवीं सदी में अठारहवीं सदी का जीवन जी रहे कारगिल शहीद के गांव वासी
    27 Aug 2021
    आज भी कारगिल शहीद अनिल रावत के गाँव कुंडयू वासी बिना सड़क और मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जी रहे हैं।
  • एमनेस्टी ने हज़ारों श्रमिकों की मौतों की पर्याप्त जांच करने में कतर की विफलता को उजागर किया
    पीपल्स डिस्पैच
    एमनेस्टी ने हज़ारों श्रमिकों की मौतों की पर्याप्त जांच करने में कतर की विफलता को उजागर किया
    27 Aug 2021
    संगठन ने 2022 विश्व कप के इस मेजबान देश से विदेशी श्रमिकों की मौतों की सटीक और अंतर्निहित कारणों की जांच करने और पहचान करने का आह्वान किया है।
  • काबुल हवाई अड्डे के पास दो विस्फोटों में 100 से अधिक लोगों की मौत
    पीपल्स डिस्पैच
    काबुल हवाई अड्डे के पास दो विस्फोटों में 100 से अधिक लोगों की मौत
    27 Aug 2021
    इन धमाकों के कुछ घंटे पहले अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने चेतावनी जारी कर लोगों को 'आईएसआईएस-के' के ख़तरे के चलते हवाईअड्डे से दूर रहने को कहा। इसने बाद में इन विस्फोटों की जिम्मेदारी ली।
  • काबुल हवाई अड्डे पर धमाकों में कम से कम 95 अफ़ग़ानों की मौत : अधिकारी
    एपी/भाषा
    काबुल हवाई अड्डे पर धमाकों में कम से कम 95 अफ़ग़ानों की मौत : अधिकारी
    27 Aug 2021
    ‘इस्लामिक स्टेट-खुरासान प्रांत’ (आईएसकेपी) ने काबुल हवाईअड्डे के बाहर हुए हमलों की जिम्मेदारी ली है।
  • विशेष: गिनने और न गिनने के बीच जीती जागती जाति
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    विशेष: गिनने और न गिनने के बीच जीती जागती जाति
    27 Aug 2021
    हम सब जाति के पाखंड के शिकार हैं। अगर उसे समाज के स्तर पर तोड़ते हैं तो राजनीति के स्तर पर अपना लेते हैं और अगर राजनीति के स्तर पर तोड़ते हैं तो समाज के स्तर पर बना रहने देते हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License