NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 47,262 नए मामले, 275 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 47,262 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 3 लाख 68 हज़ार 457 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
24 Mar 2021
corona

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 24 मार्च को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 47,262 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 275 मरीज़ों की मौत हुई है। हालांकि इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 23,907 मरीज़ों को ठीक किया गया है। लेकिन एक्टिव मामलों में 23,080 मामलो की और बढ़ोतरी हुई है।

देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 17 लाख 34 हज़ार 58 हो गयी है। जिनमें से संक्रमण के कारण अब तक 1 लाख 60 हज़ार 441 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 95.49 फीसदी यानी 1 करोड़ 12 लाख 5 हज़ार 160 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 3.14 फ़ीसदी यानी 3 लाख 68 हज़ार 457 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 5 करोड़ 8 लाख 41 हज़ार 286 डोज दी जा चुकी है। जिनमें से 23 लाख 46 हज़ार 692 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना की पहचान के लिए अब तक 23 करोड़ 64 लाख 38 हज़ार 861 सैंपलों की जांच की गयी है। जिनमें से 10 लाख 25 हज़ार 628 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 47,262 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 28,699 मामले, पंजाब से 2,254 मामले, कर्नाटक से 2,010 मामले, केरल से 1,985 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,910 मामले, गुजरात से 1,730 मामले, मध्य प्रदेश से 1,502 मामले, तमिलनाडु से 1,437 मामले, दिल्ली से 1,101 मामले, हरियाणा से 895 मामले, उत्तर प्रदेश से 633 मामले, आंध्र प्रदेश से 492 मामले, राजस्थान से 480 मामले, तेलंगाना से 431 मामले, पश्चिम बंगाल से 404 मामले, चंडीगढ़ से 214 मामले, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से 157-157 मामले, गोवा से 133 मामले, झारखंड से 130 मामले, ओडिशा से 113 मामले और बिहार से 111 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही उत्तराखंड से 94 मामले, पुडुचेरी से 87 मामले, असम से 52 मामले, मणिपुर से 13 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 10 मामले, लद्दाख और त्रिपुरा से 9-9 मामले, लक्षद्वीप से 6 मामले, सिक्किम से 2 मामले और एक-एक नया मामला मेघालय और मिज़ोरम से सामने आया है | बीते दिन अंडमान निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 275 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 132 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 53 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 20 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 10 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 9 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 5 मरीज़ों की मौत हुई, चार-चार मरीज़ों की मौत गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में हुई, तीन-तीन मरीज़ों की मौत हरियाणा और गोवा में हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, बिहार और उत्तराखंड में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत चंडीगढ़, झारखंड, पुडुचेरी और असम में हुई है।

 

 

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    रेज़िडेंट डॉक्टर्स पर पुलिस की हिंसा, दलित पत्रकार झेल रहीं ऑनलाइन हेट और अन्य ख़बरें
    28 Dec 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी रेज़िडेंट डॉक्टर्स के आंदोलन पर पुलिसिया हिंसा, मीना कोटवाल झेल रहीं ऑनलाइन नफ़रत और अन्य ख़बरों पर।
  • Pondicherry University
    श्रुति एमडी
    पुडुचेरी विवि में 2 साल पहले के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए 11 छात्रों को सज़ा
    28 Dec 2021
    11 छात्रों में से अधिकांश ने अपना कोर्स पूरा कर लिया है, लेकिन इस सज़ा को पूरे छात्र समुदाय को धमकाने के लिए लिए गए एक कदम के बतौर देखा जा रहा है।
  • James Webb Telescope
    संदीपन तालुकदार
    ब्रह्मांड के स्त्रोत का पता लगाने के लिए पृथ्वी से निकला जेम्स वेब टेलिस्कोप
    28 Dec 2021
    यह मिशन नासा, ईएसए (यूरोपियन स्पेस एजेंसी) और कनाडा की स्पेस एजेंसी का संयुक्त मिशन है। इसमें सौर मंडलों और सूर्य के अलावा दूसरे तारों के चक्कर लगाने वाले ग्रहों की खोज कर, शुरुआती ब्रह्मांड की पहली…
  • govt hospital
    अजय कुमार
    नीति आयोग का स्वास्थ्य सूचकांक: नहीं काम आ रहा 'डबल इंजन’, यूपी-बिहार सबसे नीचे
    28 Dec 2021
    नीति आयोग के ग़रीबी सूचकांक की तरह स्वास्थ्य सूचकांक भी यही इशारा करता है कि भारत के तकरीबन सभी राज्यों को दुनिया के दूसरे मुल्कों की बजाय भारत के ही केरल से बहुत कुछ सीखने की ज़रूरत है।
  • RIGHT-WINGS
    मौहम्मद अली
    मध्यप्रदेश: हिंदुत्ववादी संगठनों की शौर्य यात्रा को लेकर तनाव, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
    28 Dec 2021
    मध्यप्रदेश में कुछ हिंदुत्ववादी संगठनों ने शौर्य यात्रा के नाम पर जमकर उत्पात मचाया। जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस उपद्रवियों पर कार्रवाई की जगह पीड़ितों पर ही डंडा तानने लगी...
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License