NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 18,552 नए मामले, कुल मामलों की संख्या 5 लाख के पार
देश भर में कोरोना संक्रमण के लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी सबसे ज्यादा नए मामले सामने आये हैं, बीते दिन 5 हज़ार से अधिक नए मामले अकेले महाराष्ट्र से सामने आये है।
न्यूज़क्लिक टीम
27 Jun 2020
corona Update

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के सबसे ज़्यादा यानी 18,552 नए मामले दर्ज किये गए हैं। इससे पहले 25 और 26 जून को भी रिकॉर्ड नए मामले दर्ज किये गए थे। इसके अलावा बीते दिन कोरोना संक्रमण के कारण 384 मरीज़ों की मौत हो चुकी है, साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 10,244 मरीज़ों को स्वस्थ भी किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 5,08,953 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार अभी तक 58.13 फीसदी यानी 2,95,881 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण 15,685 मरीज़ों की मौत भी हो चुकी है। इसी के साथ देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 1,97,387 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 79,96,707 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 2,20,479 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 18,552 नए मामले सामने आये हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 5,024 मामले, तमिलनाडु से 3,645 मामले, दिल्ली से 3,460 मामले, तेलंगाना से 985 मामले, उत्तर प्रदेश से 750 मामले, आंध्र प्रदेश से 605 मामले, गुजरात से 575 मामले, पश्चिम बंगाल से 542 मामले, कर्नाटक से 445 मामले, हरियाणा से 421 मामले, राजस्थान से 364 मामले, असम से 286 मामले, बिहार से 243 मामले, ओडिशा से 218 मामले, जम्मू और कश्मीर से 213 मामले, मध्य प्रदेश से 202 मामले, पंजाब से 188 मामले और केरल से 150 नए मामले सामने आये हैं।

साथ ही छत्तीसगढ़ से 93 मामले, गोवा से 44 मामले, त्रिपुरा से 35 मामले, उत्तराखंड से 34 मामले, झारखंड से 28 मामले, हिमाचल प्रदेश से 25 मामले, मणिपुर से 19 मामले, नागालैंड से 16 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 13 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 12 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 8 मामले, लद्दाख से 5 मामले, चंडीगढ़ से 2 मामले और एक-एक नया मामला सिक्किम और मेघालय से सामने आये हैं।

बीते दिन देश के दो राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश से कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिनमे - पुडुचेरी और मिज़ोरम शामिल हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 384 मरीज़ों की मौत के मामले दर्ज किये गये हैं। जिनमे से सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत के मामले महाराष्ट्र, दिल्ली, और तमिलनाडु में दर्ज किये गये हैं। बीते दिन महाराष्ट्र में 175 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 63 मरीज़ों की मौत हुई और तमिलनाडु में 46 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही उत्तर प्रदेश में 19 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 18 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 13 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 12 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में 10-10 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 7 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 4 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ों की मौत राजस्थान, बिहार, जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • BJP
    भाषा
    आपत्तिजनक भाषण देने के आरोप में भाजपा उम्मीदवार के ख़िलाफ़ मामला दर्ज
    24 Jan 2022
    एक वीडियो क्लिप में गुज्जर चौरावाला गांव के लोगों से उन्हें समर्थन देने की अपील करते दिख रहे हैं। गुज्जर वीडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं कि भाजपा हिंदुओं की और विपक्षी समाजवादी पार्टी मुस्लिम पार्टी…
  • BA.2
    भाषा
    मध्यप्रदेश में ओमीक्रोन के ‘बीए.2’ उप-वंश की दस्तक, इंदौर में 21 मामले मिले
    24 Jan 2022
    ओमीक्रोन स्वरूप के "बीए.2" उप-वंश के 21 मामलों में से छह मरीजों के फेफड़ों पर एक प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक असर देखने को मिला है।
  • video van
    भाषा
    विधानसभा चुनाव: वीडियो वैन के इस्तेमाल पर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश जारी
    24 Jan 2022
    निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि वीडियो वैन किसी भी प्रचार स्थल पर 30 मिनट से अधिक समय तक नहीं रुके, यह सुनिश्चित करना संबंधित राजनीतिक दल की जिम्मेदारी होगी।
  • PUNJAB
    शिव इंदर सिंह
    पंजाब में नेताओं का दल-बदली अभियान जारी, आप, अकाली, भाजपा, कांग्रेस सबके नेता हुए इधर-उधर
    24 Jan 2022
    पंजाब विधान सभा के इस चुनाव में 100 के करीब ऐसे उम्मीदवार मैदान में हैं जिनको दल-बदली के बाद टिकट दी गई है। जिन नेताओं को अपनी पुरानी पार्टी में टिकट नहीं मिली उन्हें नई पार्टी में जाते ही टिकट मिल…
  • yogi
    ज़ाकिर अली त्यागी
    योगी सरकार के दावे की पड़ताल: क्या सच में यूपी में नहीं हुआ है एक भी दंगा?
    24 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का हमेशा दावा रहा है कि उनके कार्यकाल के दौरान एक भी दंगा नहीं हुआ है। जब हमने इस मामले की पड़ताल की तो कुछ और ही तस्वीर सामने आई। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License