NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में साढ़े तीन सौ से ज़्यादा मरीज़ों की मौत, एक्टिव केस साढ़े पांच लाख के पार हुए
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 53,480 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 5 लाख 52 हज़ार 566 हुई।
न्यूज़क्लिक टीम
31 Mar 2021
कोरोना अपडेट: देश में साढ़े तीन सौ से ज़्यादा मरीज़ों की मौत, एक्टिव केस साढ़े पांच लाख के पार हुए

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 31 मार्च को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 53,480 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से आज करीब साढ़े तीन महीने बाद साढ़े तीन सौ से ज़्यादा यानी 354 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 41,280 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 11,846 मामलो की बढ़ोतरी हुई है।

देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 21 लाख 49 हज़ार 335 हो गयी है। जिनमें से संक्रमण के कारण अब तक 1 लाख 62 हज़ार 468 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 94.11 फ़ीसदी यानी 1 करोड़ 14 लाख 34 हज़ार 301 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 4.54 फ़ीसदी यानी 5 लाख 52 हज़ार 566 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 6 करोड़ 30 लाख 54 हज़ार 353 डोज दी जा चुकी है। जिनमें से 19 लाख 40 हज़ार 999 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना की पहचान के लिए अब तक 24 करोड़ 36 लाख 72 हज़ार 940 सैंपलों की जांच की गयी है। जिनमें से 10 लाख 22 हज़ार 915 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 53,480 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 27,918 मामले, छत्तीसगढ़ से 3,108 मामले, कर्नाटक से 2,975 मामले, केरल से 2,389 मामले, तमिलनाडु से 2,342 मामले, गुजरात से 2,220 मामले, पंजाब से 2,188 मामले, मध्य प्रदेश से 2,173 मामले, दिल्ली से 995 मामले, आंध्र प्रदेश से 993 मामले, हरियाणा से 980 मामले, उत्तर प्रदेश से 918 मामले, तेलंगाना से 684 मामले, राजस्थान से 665 मामले, पश्चिम बंगाल से 628 मामले, झारखंड से 418 मामले, जम्मू और कश्मीर 359 से मामले, हिमाचल प्रदेश से 339 मामले, चंडीगढ़ से 265 मामले, ओडिशा से 218 मामले, उत्तराखंड से 128 मामले, गोवा से 127 मामले, पुडुचेरी से 115 मामले और लद्दाख से 112 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही बिहार से 74 मामले, असम से 53 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 29 मामले, मेघालय से 22 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 19 मामले, त्रिपुरा से 10 मामले, सिक्किम से 6 मामले, मिज़ोरम से 5 मामले, लक्षद्वीप से 3 मामले और दो नए मामले मणिपुर से सामने आए है। बीते दिन अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड से कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 354 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें - महाराष्ट्र में 139 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 64 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 35 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 21 मरीज़ों की मौत हुई, केरल और तमिलनाडु में 16-16 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात में 10-10 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 6 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली और हरियाणा में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, तीन-तीन मरीज़ों की मौत आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और झारखंड में हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत जम्मू कश्मीर, गोवा, पुडुचेरी और बिहार में हुई है।

 

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    यूपी: सत्ता के ख़िलाफ़ मोर्चा खोलने वाली महिलाओं का संघर्ष हार-जीत से कहीं आगे है
    12 Mar 2022
    इन महिला उम्मीदवारों की पहचान हार-जीत से अलग इनका संघर्ष है, जो हमेशा याद रखा जाएगा। बीते पांच सालों में सीएम योगी आदित्यनाथ की छवि में भले ही कोई खासा बदलाव नहीं आया हो, लेकिन उनके ख़िलाफ़ आवाज़…
  •  Ukraine Crisis
    प्रभात पटनायक
    यूक्रेन के संकट का आईएमएफ कनेक्शन
    12 Mar 2022
    जिस आईएमएफ ने नियंत्रणात्मक व्यवस्था के लिए सुगमताकारक के रूप में अपनी शुरूआत की थी, वह उसी नियंत्रणात्मक व्यवस्था का विनाशक बन गया है और नवउदारवादी व्यवस्था को लाने का हथियार बन गया है।
  • एजाज़ अशरफ़
    धांधली जब लोगों के दिमाग़ के साथ हो जाती है, तभी उत्तर प्रदेश के नतीजे इस तरह आते हैं
    12 Mar 2022
    विपक्ष साल के सातों दिन और चौबीसो घंटे के लिए वैचारिक लड़ाई में लगे संघ को भारत के दिमाग़ी हेरफेर करने से रोक पाने में नाकाम रहा है। धांधली कभी उत्तर प्रदेश के किसी ईवीएम में नहीं हुई है,बल्कि धांधली…
  • covid
    दित्सा भट्टाचार्य
    भारत में 4 नहीं 40 लाख से अधिक कोविड मौतें हुईं हैं- लैंसेट स्टडी
    12 Mar 2022
    अध्ययन में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि भारत में दुनिया भर में कोविड के कारण सबसे अधिक मौतें हुई हैं, जो वैश्विक मौतों का 22 प्रतिशत है। 
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,614 नए मामले, 89 मरीज़ों की मौत
    12 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.09 फ़ीसदी यानी 40 हज़ार 559 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License