NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,778 नए मामले, 62 मरीज़ों की मौत
देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.05 फ़ीसदी यानी 23 हज़ार 87 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
23 Mar 2022
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,778 नए मामले, 62 मरीज़ों की मौत

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 23 मार्च को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,778 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा बीते दिन कोरोना से 62 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से 52 मरीज़ों की मौत केरल में हुई, वहीं कर्नाटक, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में 2-2 और एक-एक मरीज़ की मौत मिज़ोरम, दिल्ली, गुजरात और सिक्किम में हुई है। हालांकि इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 2,542 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 826 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 12 हज़ार 749 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 16 हज़ार 605 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.75 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 24 लाख 73 हज़ार 57 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.05 फ़ीसदी यानी 23 हज़ार 87 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 81 करोड़ 89 लाख 15 हज़ार 234 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 30 लाख 53 हज़ार 897 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 78 करोड़ 42 लाख 90 हज़ार 846 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 6 लाख 77 हज़ार 218 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,778 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 702 मामले, मिज़ोरम से 159 मामले, महाराष्ट्र से 156 मामले, दिल्ली से 104 मामले, कर्नाटक से 92 मामले, हरियाणा से 78 मामले, पश्चिम बंगाल से 75 मामले, तेलंगाना से 53 मामले, तमिलनाडु से 48 मामले, उत्तर प्रदेश से 41 मामले, राजस्थान से 33 मामले, ओडिशा से 32 मामले, आंध्र प्रदेश से 30 मामले और छत्तीसगढ़ से 26 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से 22-22 मामले, पंजाब से 21 मामले, झारखण्ड से 16 मामले, मध्य प्रदेश से 13 मामले, गुजरात से 10 मामले, बिहार से 9 मामले, जम्मू और कश्मीर से 7 मामले, सिक्किम और मणिपुर से 6-6 मामले, गोवा और लद्दाख से 5-5 मामले, मेघालय और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 2-2 मामले और एक-एक मामला असम, त्रिपुरा और नागालैंड से सामने आया है | बीते दिन पुडुचेरी, चंडीगढ़, अरुणाचल प्रदेश, लक्ष्द्वीप और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।


बाकी खबरें

  • POLICE
    भाषा
    वाराणसी: सुप्रीम कोर्ट के सामने आत्मदाह के मामले में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
    18 Aug 2021
    पुलिस की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि इस मामले में कैंट थाना प्रभारी राकेश सिंह और विवेचक गिरिजा शंकर को निलंबित कर दिया गया है।
  • पीपल्स डिस्पैच
    इज़रायल की क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में फ़िलिस्तीनी घरों और अन्य ढांचों पर अवैध कार्रवाई
    18 Aug 2021
    इजरायली नगरपालिका अधिकारियों ने मंगलवार 17 अगस्त को कब्जे वाले वेस्ट बैंक में पूर्वी येरुशेलम शहर के दक्षिण पश्चिम में स्थित
  • पीपल्स डिस्पैच
    उरुग्वे के विपक्ष और ट्रेड यूनियनों ने सरकार के 'अकाउंटेबिलिटी एंड बजट बिल' को ख़ारिज किया
    18 Aug 2021
    अकाउंटेबिलिटी एंड बजट बिल को राष्ट्रपति लुइस लैकले पोउ की दक्षिणपंथी सरकार द्वारा पेश किया गया जो सरकार की बचत के नाम पर विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्रों के बजट में और कटौती करना चाहता है।
  • Muharram
    भाषा
    मुहर्रम का जुलूस कवर कर रहे पत्रकारों की पिटाई करने वाले पुलिस अधिकारी के ख़िलाफ़ कार्रवाई का आदेश
    18 Aug 2021
    पुलिस ने यहां मुहर्रम जुलूस की रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकारों के एक समूह पर मंगलवार को लाठियां चलाई और उन्हें मारा-पीटा था। विभिन्न वर्गों द्वारा उसकी आलोचना की जा रही है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 35,178 नए मामले, 440 मरीज़ों की मौत
    18 Aug 2021
    राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 97.52 प्रतिशत दर्ज की गई, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License