NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कटाक्ष : अब तो मान लो कि हम हैं नंबर वन!
...बिना पूरे परीक्षण के पब्लिक को टीका लगाने में तो हमारा नंबर वन कहीं नहीं गया है। है दुनिया में कोई और जो बिना पूरे परीक्षण के टीके लगवा रहा हो और परीक्षण की जगह देशभक्ति से काम चला रहा हो।
राजेंद्र शर्मा
19 Jan 2021
कोरोना वायरस

देखी, देखी, विरोधियों की, दुष्टता देखी! सारी दुनिया मान रही है कि हम नंबर वन हैं। बेशक, नंबर वन हम भारत वाले कोई अपने आप नहीं हो गए हैं। पहले वालों ने हमें पीछे रखने में कोई कसर छोड़ी थी? वह तो मोदी जी ने ही हमें नंबर वन बनाया है। बंदा अठारह-अठारह घंटे लगा भी तो रहा है; बिना किसी ब्रेक के, बिना किसी छुट्टी के। उसी की तपस्या का तो फल है, जो भारत नंबर वन पर पहुंच गया है। उसी की दूरदर्शिता का और बेशक वैज्ञानिकों की मेहनत का भी फल, कोरोना के टीके के रूप में सामने आया है। टीका भी एक नहीं दो-दो। पुणे से भी और हैदराबाद से भी। और वह भी शुद्ध स्वदेशी। और अब तो बटन दबाकर और मंत्र पाठ के साथ, दुनिया के सबसे बड़े  टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ भी हो चुका है। फिर भी पट्ठे विरोधी हैं कि मोदी जी के कमाए नंबर वन को, नंबर वन मानने को ही तैयार नहीं हैं। उल्टे भारत के नंबर वन बनने का मजाक  बना रहे हैं--ये नंबर वन भी कोई नंबर वन है, लल्लू!

कह रहे हैं कि टीकाकरण शुरू होने तक तो ठीक है। बहुत बड़ा टीकाकरण शुरू होने तक भी ठीक है। दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरणों में से एक होने तक भी ठीक है। पर हमारा टीकाकरण कार्यक्रम दुनिया में सबसे बड़ा होने का क्या सबूत है? चीन की तो आबादी भी हमसे ज्यादा है, हो सकता है वह हमसे ज्यादा टीके लगवाए। अमरीका की भी आबादी कम से कम हमारे 30 करोड़ टीके लगाने के लक्ष्य से तो ज्यादा है ही, क्या पता वह कितने टीके लगवाए। तब साइज में हमारे ही टीकाकरण के नंबर वन होने का सबूत क्या है? अब इन्हें इंडिया के नंबर वन होने का सबूत चाहिए? सत्तर साल इंडिया पीछे से पीछे रहा, तब तो इन्हें कोई सबूत नहीं चाहिए था। अब मोदी जी नंबर वन पर ले जा रहे हैं, तो ये नाप-जोख की बातें कर रहे हैं। बाहर वाला कोई मांगे तो मांगे, ये तो देशवाले होकर भी सबूत मांग रहे हैं। हद तो ये है कि वो लोग सबूत मांग रहे हैं, जो एनआरसी-सीएए के टैम पर, पेपर नहीं दिखाएंगे के नारे लगाते थे!

टीकाकरण के साइज में हम दुनियाभर में नंबर वन नहीं भी हुए तो क्या हुआ, पहले तीन में तो हैं ही। फिर हम दो-दो टीके वाले भी तो हैं और वह भी शुद्ध स्वदेशी। क्या? सीरम इंस्टीट्ïयूट वाला टीका शुद्ध स्वदेशी न सही, पर बना तो हमारे यहां ही है। ऐसी दो-दो टीकों वाली आत्मनिर्भरता तो इंग्लेंड-अमरीका तक में नहीं मिलेगी। फिर, कोवैक्सीन टीका तो एकदम स्वदेशी है। कंपनी तक के नाम में हिंदुस्तान है। हां मामूली सी मिलावट और वह भी अमरीकी मिलावट है भी तो, वह तो टिकाऊपन के लिए ही है। थोड़ा खोट मिलाए बिना तो, सोने के भी जेवर नहीं बनते हैं। माना कि इस टीके के थोड़े-बहुत टैस्ट बाकी हैं, पर  टैस्ट भी होते रहेंगे टीके लगते-लगाते। देसी टीका, अपने देश की पब्लिक को नुकसान थोड़े ही पहुंचाएगा! देसी टीके के लिए भारत के लोग क्या इतनी सी कुर्बानी नहीं दे सकते हैं कि बिना पूरी परीक्षा के टीका लगवा लें! नंबर वन बनाना क्या अकेले मोदी जी की ही जिम्मेदारी है या पब्लिक भी कुछ करेगी?

फिर टीकाकरण के साइज में न सही, दो-दो देसी टीकों में न सही, शुद्ध देसी टीके में भी न सही, बिना पूरे परीक्षण के पब्लिक को टीका लगाने में तो हमारा नंबर वन कहीं नहीं गया है। है दुनिया में कोई और जो बिना पूरे परीक्षण के टीके लगवा रहा हो और परीक्षण की जगह देशभक्ति से काम चला रहा हो। भारत-भक्त तो हैं ही नंबर वन। और देशभक्ति के टीके में भी न सही, पर टीके के उद्घाटन में तो हमारा नंबर वन बिल्कुल-बिल्कुल कहीं गया ही नहीं है। बाकी दुनिया भर में राजा/ राष्ट्रपति / प्रधानमंत्री टीका लगवाकर उद्घाटन करते रहे हैं, हमारी तरह बटन दबाकर और मंत्र के साथ भाषण सुनाकर, किसी ने उद्घाटन किया हो तो हमें बताए! मोदी जी के विरोधियो अब तो मान लो--हम ही हैं नंबर वन!  

(लेखक वरिष्ठ पत्रकार और ‘लोकलहर’ के संपादक हैं।)

इसे भी पढ़ें : व्यंग्य: रे किसान! तू तो बड़ा चीटर निकला 

2021 :  एक मांगपत्र, अगर मान लिया जाए तो साल नया हो जाए

COVID-19
Coronavirus
Covid Vaccine
Covid-19 Vaccination

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • ramnavami
    संदीप चक्रवर्ती
    पश्चिम बंगाल: विहिप की रामनवमी रैलियों के उकसावे के बाद हावड़ा और बांकुरा में तनाव
    12 Apr 2022
    हावड़ा में बहुसंख्यक मुस्लिम रिहाइश वाले इलाकों से गुजरते रामनवमी जुलूस ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और उन पर पथराव किया।
  • NOIDA
    श्याम मीरा सिंह
    देर रात डीजे बजाने को लेकर न्यूज-18 के पत्रकार और जागरण आयोजकों के बीच क्या हुआ? जानिये पूरा घटनाक्रम
    12 Apr 2022
    पत्रकार सौरभ ने आयोजकों को डीजे बंद करने के लिए कहा, लेकिन ये बात आयोजकों को इतनी नागवार गुज़री कि वे सौरभ शर्मा को मौके पर ही सबक़ सिखाने के लिए दौड़ पड़े। आयोजकों ने उन्हें पाकिस्तानी कहते हुए परिवार…
  • उपेंद्र स्वामी
    दुनिया भर की: सोमालिया पर मानवीय संवेदनाओं की अकाल मौत
    12 Apr 2022
    यह अप्रैल का महीना चल रहा है। कई लोगों का कहना है कि सोमालिया के लिए जीवन या विनाश का विकल्प देने वाला महीना साबित हो सकता है। यह महीना सोमालिया और मध्य-पूर्वी अफ्रीकी देशों में बारिश शुरू होने का…
  • भाषा
    सीबीआई को आकार पटेल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मिली अनुमति
    12 Apr 2022
    केंद्र ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया’ और उसके पूर्व प्रमुख आकार पटेल के खिलाफ विदेशी चंदा विनियमन कानून (एफसीआरए) के कथित उल्लंघन के मामले में मुकदमा चलाने की…
  • भाषा
    ओडिशा के क्योंझर जिले में रामनवमी रैली को लेकर झड़प के बाद इंटरनेट सेवाएं निलंबित
    12 Apr 2022
    ओडिशा के क्योंझर जिले में एक दिन पहले राम नवमी की रैली को लेकर दो समुदायों के बीच संघर्ष के बाद मंगलवार को इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License