NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 20 दिन बाद 9 हज़ार से ज़्यादा मामले दर्ज, ओमीक्रॉन के मामले बढ़कर 781 हुए
देश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है | देश में 20 दिन बाद कोरोना के 9 हज़ार से ज़्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं मंगलवार को ओमीक्रॉन के सबसे ज्यादा यानी 128 नए मामले सामने आए हैं।
न्यूज़क्लिक टीम
29 Dec 2021
कोरोना अपडेट: देश में 20 दिन बाद 9 हज़ार से ज़्यादा मामले दर्ज, ओमीक्रॉन के मामले बढ़कर 781 हुए
कोरोना अपडेट: देश में 20 दिन बाद 9 हज़ार से ज़्यादा मामले दर्ज, ओमीक्रॉन के मामले बढ़कर 781 हुए

दिल्ली: देश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 29 दिसम्बर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 20 दिन बाद कोरोना के 9 हज़ार से ज़्यादा यानी 9,195 नए मामले दर्ज किये गए है | जिनमे से महाराष्ट्र में 2 महीने बाद कोरोना के 2 हज़ार से ज्यादा यानी 2,172 मामले सामने आए हैं | वहीं दिल्ली में 6 महीने बाद कोरोना के 496 नए मामले सामने आए हैं, और अन्य राज्यों में भी इसी तरह से बढ़ोतरी हो रही है। इसके अलावा कोरोना से 24 घंटों में 302 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 7,347 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 1,546 मामलों की बढ़ोत्तरी हुई हैं।

साथ ही देश में ओमीक्रॉन तेज़ी से अपने पैर पसार रहा है | कल मंगलवार को ओमीक्रॉन के सबसे ज्यादा यानी 128 नए मामले सामने आए हैं और कुल मामलो की संख्या बढ़कर 781 हो गयी है। वही ओमीक्रॉन देश के 21 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में फ़ैल चुका है | देश में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले दिल्ली से सामने आए हैं। दिल्ली में 73 नए मामलो के साथ कुल संक्रमित लोगों की संख्या 238 हो गयी है। वहीं महाराष्ट्र में ओमीक्रॉन से अब तक 167 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 48 लाख 8 हज़ार 886 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 80 हज़ार 592 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 98.40 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 42 लाख 51 हज़ार 292 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.22 फ़ीसदी यानी 77 हज़ार 2 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 43 करोड़ 15 लाख 35 हज़ार 641 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 64 लाख 61 हज़ार 321 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 67 करोड़ 52 लाख 46 हज़ार 143 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 11 लाख 67 हज़ार 612 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9,195 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 2,474 मामले, महाराष्ट्र से 2,172 मामले, पश्चिम बंगाल से 752 मामले, तमिलनाडु से 619 मामले, दिल्ली से 496 मामले, गुजरात से 394 मामले, कर्नाटक से 356 मामले, तेलंगाना से 228 मामले, मिज़ोरम से 207 मामले, ओडिशा से 156 मामले, झारखण्ड से 155 मामले, आंध्र प्रदेश से 141 मामले, हरियाणा से 126 मामले, असम से 120 मामले, गोवा से 112 मामले, राजस्थान से 97 मामले, जम्मू और कश्मीर से 91 मामले और उत्तर प्रदेश से 79 मामले सामने आए हैं।

साथ ही हिमाचल प्रदेश से 73 मामले, छत्तीसगढ़ से 69 मामले, पंजाब से 43 मामले, बिहार से 26 मामले, उत्तराखंड से 20 मामले, मध्य प्रदेश से 30 मामले, लद्दाख से 14 मामले, मणिपुर और चंडीगढ़ से 7 मामले, त्रिपुरा से 23 मामले, पुडुचेरी से मामले, मेघालय से 6 मामले, सिक्किम से 2 मामले और एक मामला नागालैंड से सामने आया है। बीते दिन अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 302 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 244 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 22 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 7 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 6 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक, मिज़ोरम, ओड़िशा, आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़ और पंजाब में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत दिल्ली, गुजरात, तेलंगाना, हरियाणा, गोवा, जम्मू कश्मीर, बिहार, मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ में हुई है।

COVID-19
Coronavirus
Vaccination
Hospitals

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • International
    न्यूज़क्लिक टीम
    2021: अफ़ग़ानिस्तान का अमेरिका को सबक़, ईरान और युद्ध की आशंका
    30 Dec 2021
    'पड़ताल दुनिया भर' की के इस एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने न्यूज़क्लिक के मुख्य संपादक प्रबीर पुरकायस्थ से बात की कि 2021 में अफ़ग़ानिस्तान ने किस तरह एक ध्रुवी अमेरिकी परस्त कूटनीति को…
  • Deen Dayal Upadhyaya Gorakhpur University
    सत्येन्द्र सार्थक
    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति पर गंभीर आरोप, शिक्षक और छात्र कर रहे प्रदर्शन
    30 Dec 2021
    गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति पर कुछ प्रोफेसर और छात्रों ने आरोप लगाया है कि “कुलपति तानाशाही स्वभाव के हैं और मनमाने ढंग से फ़ैसले लेते हैं। आर्थिक अनियमितताओं के संदर्भ में भी उनकी जाँच होनी…
  • MGNREGA
    सुचारिता सेन
    उत्तर प्रदेश में ग्रामीण तनाव और कोविड संकट में सरकार से छूटा मौका, कमज़ोर रही मनरेगा की प्रतिक्रिया
    30 Dec 2021
    उत्तर प्रदेश में देश की तुलना में ग्रामीण आबादी की हिस्सेदारी थोड़ी ज़्यादा है। सबसे अहम, यहां गरीब़ी रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों की संख्या देश की तुलना में कहीं ज़्यादा है। इस स्थिति में कोविड…
  • delhi
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना पाबंदियों के कारण मेट्रो में लंबी लाइन बसों में नहीं मिल रही जगह, लोगों ने बसों पर फेंके पत्थर
    30 Dec 2021
    दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों के बाहर गुरुवार सुबह लगातार दूसरे दिन यात्रियों की लंबी-लंबी कतारें देखी गईं।
  • AFSHPA
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    नगा संगठनों ने अफस्पा की अवधि बढ़ाये जाने की निंदा की
    30 Dec 2021
    केंद्र ने बृहस्पतिवार को नगालैंड की स्थिति को ‘‘अशांत और खतरनाक’’ करार दिया तथा अफस्पा के तहत 30 दिसंबर से छह और महीने के लिए पूरे राज्य को ‘‘अशांत क्षेत्र’’ घोषित कर दिया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License