NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
समाज
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश के 14 राज्यों में ओमिक्रॉन फैला, अब तक 220 लोग संक्रमित
देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है | देश के दो ओर नए राज्य ओडिशा और जम्मू कश्मीर में ओमिक्रॉन के मामले सामने आए है।

न्यूज़क्लिक टीम
22 Dec 2021
रफ़्तार पकड़ रहा है ओमीक्रॉन

दिल्ली: देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है |  देश के दो ओर नए राज्य ओडिशा और जम्मू कश्मीर में ओमिक्रॉन के मामले सामने आए हैं। इसी के साथ ओमिक्रॉन देश के 14 राज्यों में फैल चुका है, और अब तक 220 लोग संक्रमित हो गए हैं। 

ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मामले दिल्ली और महाराष्ट्र से सामने आए है, महाराष्ट्र से अब तक ओमिक्रॉन के 65 मामले सामने आ चुके है, वही दिल्ली में 54 मामले, तेलंगाना से 20 मामले, कर्नाटक से 19, राजस्थान से 18, केरल से 15, गुजरात से 14, जम्मू कश्मीर से 3, ओडिशा और उत्तर प्रदेश से 2-2 मामले और एक-एक मामला आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और चंडीगढ़ से सामने आ चुका है | 

साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 22 दिसम्बर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटो में कोरोना के 6,317 नए मामले दर्ज किये गए और 318 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 6,906 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 907 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 47 लाख 58 हज़ार 481 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 78 हज़ार 325 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 98.40 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 42 लाख 1 हज़ार 966 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.22 फ़ीसदी यानी 78 हज़ार 190 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 38 करोड़ 95 लाख 90 हज़ार 670 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 57 लाख 5 हज़ार 39 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 66 करोड़ 73 लाख 56 हज़ार 171 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 12 लाख 29 हज़ार 512 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,317 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 2,748 मामले, महाराष्ट्र से 825 मामले, तमिलनाडु से 602 मामले, पश्चिम बंगाल से 440 मामले, कर्नाटक से 295 मामले, मिज़ोरम से 197 मामले, तेलंगाना से 172 मामले, ओडिशा से 146 मामले, असम से 114 मामले, जम्मू और कश्मीर से 104 मामले, दिल्ली से 102 मामले, आंध्र प्रदेश से 95 मामले, गुजरात से 87 मामले, हरियाणा से 43 मामले, हिमाचल प्रदेश से 42 मामले, छत्तीसगढ़ से 34 मामले, गोवा से 32 मामले और लद्दाख से 31 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, उत्तराखंड से 29 मामले, झारखण्ड से 26 मामले, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से 23-23 मामले, पंजाब से 22 मामले, राजस्थान से 21 मामले, पुडुचेरी से 20 मामले, मणिपुर से 11 मामले, त्रिपुरा से 10 मामले, चंडीगढ़ से 9 मामले, मेघालय से 6 मामले, बिहार से 3 मामले, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 2-2 मामले और एक मामला अरुणाचल प्रदेश से सामने आया है | बीते दिन नागालैंड, लक्ष्द्वीप और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 318 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 233 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 30 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 14 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 12 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु और कर्नाटक में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 3 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और मेघालय में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत तेलंगाना, ओडिशा, असम, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान और बिहार में हुई है।

Coronavirus
Omicron
India
Lockdown
Chrono virus in India

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के घटते मामलों के बीच बढ़ रहा ओमिक्रॉन के सब स्ट्रेन BA.4, BA.5 का ख़तरा 

कोरोना अपडेट: देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब स्ट्रेन BA.4 और BA.5 का एक-एक मामला सामने आया

कोरोना अपडेट: देश में ओमिक्रॉन के स्ट्रेन BA.4 का पहला मामला सामने आया 

कोरोना अपडेट: देश में फिर से हो रही कोरोना के मामले बढ़ोतरी 

कोविड-19 महामारी स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में दुनिया का नज़रिया नहीं बदल पाई

कोरोना अपडेट: अभी नहीं चौथी लहर की संभावना, फिर भी सावधानी बरतने की ज़रूरत

कोरोना अपडेट: दुनियाभर के कई देशों में अब भी क़हर बरपा रहा कोरोना 

कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की संख्या 20 हज़ार के क़रीब पहुंची 


बाकी खबरें

  • Ukraine
    स्टुअर्ट ब्राउन
    यूक्रेन: एक परमाणु संपन्न राज्य में युद्ध के खतरे
    03 Mar 2022
    यूक्रेन के ऊपर रूस के आक्रमण से परमाणु युद्ध का खतरा वास्तविक बन गया है। लेकिन क्या होगा यदि देश के 15 परमाणु उर्जा रिएक्टरों में से एक भी यदि गोलीबारी की चपेट में आ जाए?
  • banaras
    विजय विनीत
    यूपी का रणः मोदी के खिलाफ बगावत पर उतरे बनारस के अधिवक्ता, किसानों ने भी खोल दिया मोर्चा
    03 Mar 2022
    बनारस में ऐन चुनाव के वक्त पर मोदी के खिलाफ आंदोलन खड़ा होना भाजपा के लिए शुभ संकेत नहीं है। इसके तात्कालिक और दीर्घकालिक नतीजे देखने को मिल सकते हैं। तात्कालिक तो यह कि भाजपा के खिलाफ मतदान को बल…
  • Varanasi District
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव : बनारस की मशहूर और अनोखी पीतल पिचकारी का कारोबार पड़ रहा है फीका
    03 Mar 2022
    बढ़ती लागत और कारीगरों की घटती संख्या के कारण पिचकारी बनाने की पारंपरिक कला मर रही है, जिसके चलते यह छोटा उद्योग ज़िंदा रहने के लिए संघर्ष रहा है।
  • migrants
    एपी
    एक सप्ताह में 10 लाख लोगों ने किया यूक्रेन से पलायन: संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी
    03 Mar 2022
    संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग (यूएनएचसीआर) के आंकड़ों के अनुसार, पलायन करने वाले लोगों की संख्या यूक्रेन की आबादी के दो प्रतिशत से अधिक है। विश्व बैंक के अनुसार 2020 के अंत में यूक्रेन की आबादी…
  • medical student
    एम.ओबैद
    सीटों की कमी और मोटी फीस के कारण मेडिकल की पढ़ाई के लिए विदेश जाते हैं छात्र !
    03 Mar 2022
    विशेषज्ञों की मानें तो विदेशों में मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए जाने की दो मुख्य वजहें हैं। पहली वजह है यहां के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में सीटों की संख्या में कमी और दूसरी वजह है प्राइवेट कॉलेजों…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License