NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
समाज
भारत
राजनीति
महंत ने भगवानपुर में किया हनुमान चालीसा का पाठ, कहा ‘उत्तराखंड बन रहा कश्मीर’
डाडा जलालपुर हिंसा मामले में एसडीएम, सीईओ, और एसपी की मौजूदगी में भगवानपुर टोल प्लाज़ा पर हनुमान चालीसा का पाठ कर काली सेना ने कहा कि अगर मस्जिद के इमाम की गिरफ़्तारी नहीं हुई तो उनके ‘सैनिक’ उग्र प्रदर्शन करेंगे।
सत्यम् तिवारी
20 Apr 2022
dada jalalpur violence roorkee

16 अप्रैल को डाडा जलालपुर गाँव में हुई हिंसा मामले को हिन्दुत्ववादी संगठन लगातार बढ़ा रहे हैं, और इसका इस्तेमाल हिन्दुत्ववादी नेता मुसलमानों के खिलाफ़ नफ़रत बढ़ाने के लिए कर रहे हैं। 20 अप्रैल को सुबह काली सेना के दिनेशानंद भारती डाडा जलालपुर गाँव पहुंचे और वहाँ से भीड़ जुटा कर भगवानपुर टोल प्लाज़ा गए। एसडीएम, सीईओ, और एसपी की मौजूदगी में भगवानपुर टोल प्लाज़ा पर हनुमान चालीसा का पाठ कर काली सेना ने कहा कि अगर मस्जिद के इमाम की गिरफ़्तारी नहीं हुई तो उनके ‘सैनिक’ उग्र प्रदर्शन करेंगे।

दिनेशानंद ने 2 दिन पहले प्रशासन को इस आयोजन की ‘धमकी’ दी थी। दिनेशानंद ने गाँव की मस्जिद के इमाम की गिरफ़्तारी के साथ अन्य मांगें रखी थीं और उनकी सुनवाई न होने पर एसडीएम दफ्तर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की धमकी दी थी।

“सब हिंदुओं को जगाएंगे, हिन्दू राष्ट्र बनाएंगे”

बुधवार की सुबह अपनी ‘धमकी’ पर अमल करते हुए दिनेशानंद भारती डाडा जलालपुर गाँव पहुंचे। न्यूजक्लिक से बात करते हुए सीओ भगवानपुर ओपी भट्ट ने बताया, “यह लोग एसडीएम दफ़्तर पर प्रदर्शन करना चाह रहे थे, मगर एसडीएम सुबह से गाँव में ही थे, वह उनके साथ ही टोल प्लाज़ा जाएंगे। भीड़ को हनुमान चालीसा का पाठ नहीं करने दिया जाएगा।” पुलिस ने भीड़ को टोल प्लाज़ा पर ही रोक दिया।

मगर दोपहर में जब न्यूजक्लिक ने दिनेशानंद भारती से बात की तो उन्होंने बताया कि काली सेना ने हनुमान चालीसा का पाठ किया, कांग्रेस विधायक ममता राकेश का पुतला फूँका और प्रशासन को एक हफ़्ते का समय दिया गया है। भारती ने बताया कि अगर एक हफ़्ते में प्रशासन ने उनकी मांगों को नहीं माना तो वे गाँव में महापंचायत करेंगे। भारती ने “सब हिंदुओं को जगाएंगे, हिन्दू राष्ट्र बनाएंगे” का नारा भी लगाया।

ग़ौरतलब है कि काली सेना और गाँव के हिंदुओं ने इल्जाम लगाया है कि हिंसा की रात मस्जिद के इमाम ने मस्जिद के लाउडस्पीकर से ऐलान किया था कि सभी मुसलमान हथियार लेकर मस्जिद में या जाएँ। हालांकि जब न्यूजक्लिक ने गाँव का दौरा किया था और वहाँ के हिन्दू समुदाय के लोगों से इसके साक्ष्य के बारे में पूछा तो उनका कहना था कि इसका वीडियो तो नहीं है। पुलिस ने भी यही बताया कि अब तक हिन्दू संगठन के लोग मस्जिद से हुए ऐलान के कोई साक्ष्य जमा नहीं कर पाए हैं।

न्यूजक्लिक ने जब दिनेशानंद से बात की तो उन्होंने कहा, “हमने एसएसपी को वीडियो भेजा है मगर उन्होंने कहा कि उसमें आवाज़ क्लीयर नहीं है।”

आज हुए कार्यक्रम की महंत दिनेशानंद ने न्यूजक्लिक को अपने व्हाट्सएप नंबर से 23 वीडियो और 12 तस्वीरें भेजीं, ऐसे में यह बात कुछ हज़म नहीं होती कि मस्जिद से इतना बड़ा ऐलान हो जाए और किसी के पास उसका कोई वीडियो ना हो।

“बालिग़, नाबालिग़ मुसलमानों पर लगे एनएसए”

एक विवादित बयान देते हुए दिनेशानंद ने कहा था कि मस्जिद के इमाम को गिरफ़्तार किया जाए, पत्थरबाज़ी में कथित तौर पर शामिल सभी मुसलमानों पर, चाहे वे बालिग़ हों या नाबालिग़, उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा ऐक्ट लगाया जाए और बकौल उनके “तमंचा चलाने वाले शख्स, और पत्थरबाज़ी करने वाली लड़कियों पर भी मुकदमा चलाया जाए।”

मंगलवार को एक वीडियो जारी कर दिनेशानंद ने कहा था कि न्याय नहीं मिल तो उत्तराखंड कश्मीर बन जाएगा।

काली सेना ने ममता राकेश का पुतला फूंका और कहा कि ममता राकेश, ममता बैनर्जी की तरह काम कर रही हैं। दिनेशानंद ने कहा, “ममता राकेश सिर्फ़ मुसलमानों से मिलती हैं, उनकी मांगों को लेकर पूरे कांग्रेस पार्टीमण्डल को लेकर राज्यपाल से मिलने जाती हैं। वह ऐसे काम करती हैं जैसे वह मुसलमानों की बेटी हों। 

टोल प्लाज़ा पर भाषण देते हुए काली सेना हरिद्वार लोकसभा के संयोजक राजीव जोशी ने कहा, “काली सेना पूरे भारत में अपने सैनिक बना चुकी है। अगर मांगों को नहीं माना गया तो सभी सैनिक भगवानपुर की सीमा में या जाएंगे और आप हमें रोक नहीं पाएंगे। अगर प्रशासन ने अपराधी मुसलमानों के घरों को ज़मींदोज़ नहीं किया, तो 1 हफ़्ते के बाद हमारा प्रदर्शन इतना उग्र होगा कि आप भी उसे संभाल नहीं पाएंगे।”

मुसलमान ही अपराधी हैं : पुलिस

पुलिस ने 16 अप्रैल हिंसा मामले अब तक 14 लोगों को गिरफ़्तार किया है, जिनमें से सभी मुस्लिम समुदाय के हैं। वे सब न्यायिक हिरासत में भेजे जा चुके हैं। न्यूजक्लिक से बात करते हुए सीओ भगवानपुर ओपी भट्ट ने कहा कि मुसलमान ही अपराधी हैं। उन्होंने कहा, “मुसलमानों की तरफ़ से ही ग़लती हुई है, इसलिए सिर्फ़ उन्हीं को गिरफ़्तार किया गया है। यह एक ट्रेंड बन गया है कि जो अपराधी होता है वही चोरी की शिकायत करने लगता है।” डाडा जलालपुर के मुसलमानों ने भगवानपुर पुलिस को शिकायत की थी कि हिंसा की रात उनके घरों में लूटपात हुई और नकदी की चोरी हुई।

इस बीच पुलिस पर एकतरफ़ा कार्रवाई का इल्जाम लगाते हुए मुस्लिम संगठन एसएसपी हरिद्वार से मिले और उनसे इस मामले की निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की। एआईएमआईएम के उत्तराखंड अध्यक्ष डॉ नय्यर काज़मी ने भी सीएम धामी को पत्र लिख कर इस मामले की निष्पक्ष कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

इधर उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुसकर सिंह धामी ने दिनेशानंद के गुरु आनंद स्वरूप के पत्र का संज्ञान लेते हुए कहा है कि चार धाम यात्रा में अब ‘बाहरी’ लोगों का वेरीफिकेशन किया जाएगा। आपको बता दें कि आनंद स्वरूप हरिद्वार धर्म संसद में मुसलमानों के खिलाफ़ नफ़रती बयान देने और ‘हिन्दू राष्ट्र’ की बात करने में शामिल था। दिनेशानंद ने कहा था कि उन्हें आनंद स्वरूप ने ही डाडा जलालपुर गांव भेजा है।

जनवरी में जब यति नरीसिंहानंद गिरफ़्तार हुआ था तब आनंद स्वरूप ने कहा था कि वह भगत सिंह की तरह बमबारी का रास्ता भी अपना सकते हैं।


यह भी पढ़ें : रुड़की से ग्राउंड रिपोर्ट : डाडा जलालपुर में अभी भी तनाव, कई मुस्लिम परिवारों ने किया पलायन

dada jalalpur
Roorkee
dada jalalpur violence
kali sena
VHP
Pushkar Singh Dhami
char dham yatra
uttarakhand cm
hindu rashtra
Hindutva Politics
dineshanand bharti
anand swaroop

Related Stories

रुड़की से ग्राउंड रिपोर्ट : डाडा जलालपुर में अभी भी तनाव, कई मुस्लिम परिवारों ने किया पलायन

जहांगीरपुरी हिंसा में अभी तक एकतरफ़ा कार्रवाई: 14 लोग गिरफ़्तार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम: हिंदुत्व की लहर या विपक्ष का ढीलापन?

अब लिंचिंग के लिए गाय के बहाने की भी ज़रूरत नहीं रही

उत्तराखंड : अब देवी जागरण से तय होगी हिन्दुत्व की राजनीति !

झारखंड: कुछ इस तरह किया जा रहा है आदिवासियों का भगवाकरण!


बाकी खबरें

  • यूएन ने शेख़ जर्राह से फ़िलिस्तीनी परिवारों के बेदख़ल करने के प्रस्ताव को अवैध बताया
    पीपल्स डिस्पैच
    यूएन ने शेख़ जर्राह से फ़िलिस्तीनी परिवारों के बेदख़ल करने के प्रस्ताव को अवैध बताया
    03 Jun 2021
    यूएनआरडब्ल्यूए के प्रमुख फिलिप लजारिनी बुधवार को क़ब्ज़े वाले पूर्वी येरुशेलम में शेख़ जर्राह का दौरा कर रहे थे जहां फ़िलिस्तीनी पिछले महीने से इज़रायल के फ़ैसले का विरोध कर रहे हैं।
  • हरियाणा: कोविड की दूसरी लहर में सैकड़ों आशा कार्यकर्ता हुईं पोज़िटिव;10 की मौत,लेकिन नहीं मिला मुआवज़ा
    सागरिका किस्सू
    हरियाणा: कोविड की दूसरी लहर में सैकड़ों आशा कार्यकर्ता हुईं पोज़िटिव;10 की मौत,लेकिन नहीं मिला मुआवज़ा
    03 Jun 2021
    हरियाणा में कोविड से मरने वाली दस आशा कार्यकर्ताओं के परिवारों को केंद्र सरकार की घोषित बीमा राशि नहीं मिली है।
  • दिल्ली : लॉकडाउन के 50 दिन बाद जागी सरकार, 5 जून से बिना राशन कार्ड वाले ज़रूरतमंद लोगों को देगी नि:शुल्क राशन
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली : लॉकडाउन के 50 दिन बाद जागी सरकार, 5 जून से बिना राशन कार्ड वाले ज़रूरतमंद लोगों को देगी नि:शुल्क राशन
    03 Jun 2021
    लॉकडाउन के लगभग अब 50 दिन पूरे हो गए हैं तब जाकर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार ज़रूरतमंदों को राशन कार्ड नहीं होने पर भी 5 जून से मुफ्त राशन देना शुरू करेगी।
  •  उच्च न्यायालय
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    केरल :  केंद्र की टीकाकरण नीति काला बाज़ारी को बढ़ावा दे रही है, राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय में कहा 
    03 Jun 2021
    एक तरफ केरल विधानसभा में  सभी राज्यों को निःशुल्क टीके उपलब्ध कराने को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया।  वहीं दूसरी तरफ  केरल की वाम मोर्चे की सरकार ने उच्च न्यायालय में कहा कि केंद्र की…
  •  मोदी
    शुभम शर्मा
    क्यों मोदी को सिर्फ़ समाजवाद ही हरा सकता है?
    03 Jun 2021
    भारत में आडंबरों से भरी बयानबाज़ी करने वाले मोदी निज़ाम को रोकने का एकमात्र तरीक़ा यही है कि एक ऐसी योजना लाई जाए जिसके मूल में पुनर्वितरण का समाजवादी स्वरूप हो।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License