NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
दिल्ली पहुंचा नर्मदा बचाओ आन्दोलन
नर्मदा बचाओ आंदोलन की कार्यकर्ता मेधा पाटकर द्वारा २७ जुलाई को शुरु किया गया अनशन अब तक जारी है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
03 Aug 2017
दिल्ली पहुंचा नर्मदा बचाओ आन्दोलन

नर्मदा बचाओ आंदोलन की कार्यकर्ता मेधा पाटकर द्वारा २७ जुलाई को शुरु किया गया अनशन अब तक जारी है। उनका ये अनशन  सरदार सरोवर डैम कि  उचाई बढ़ानें  के खिलाफ है ,जिससे ४००००  परिवारों की ज़िन्दगी पर सीधा असर पड़ेगा। मेधा पाटकर का कहना है की  ये अनशन तब तक जारी रहेगा जब तक उन सभी परिवारों को  सही तरीके से पुनर्वासित नहीं किया जाता। दूसरी तरफ मध्य प्रदेश सरकार ये दावा कर रही है की सभी  प्रभावित परिवारों से वे लगातर संपर्क में हैं ताकि लोग अपने गावों  को जल्दी खाली कर दें। सुप्रीम कोर्ट ने लोगों के पुनर्वास के लिए सरकार  को , ३१ जुलाई तक का समय दिया था।  पर सामाजिक कार्यकर्ताओ की अपील के बाद इसकी अवधी को  ८ अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। मेधा पाटकर ने इस  फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि  ये  आंदोलन की जीत है और  वो आगे भी कोर्ट से अपील करती रहेंगी। दुनिया के मशहूर चिंतक और इतिहासकार नोआम चोम्स्की ने  भी नर्मदा बचाओ आंदोलन को अपना समर्थन करते  हुए एक ऑनलाइन पेटीशन साइन किया है। इस पेटीशन में प्रधान मंत्री से इस मामले में जल्द से जल्द दखल देने की अपील की गयी है। ऑनलाइन पेटीशन के मुताबिक सभी प्रभावित लोगों की मांगों को मान लिया जाना चाहिए , जिससे लोगों का शांति प्रिय विरोध के तरीकों और लोकतांत्रिक व्यवस्था  में भरोसा बना रहे। इसके आलावा बहुत से सामाजिक और राजनैतिक क्रयकर्ताओं ने ३ अगस्त को इस आंदोलन के समर्थन  में जंतर मंतर पर धरना दिया। 

नर्मदा  बचाओ आंदोलन का इतिहास काफी पुराना है , इसकी शुरुवात 1980 के दशक में हुई जब पहली  बार मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 बड़े , 135 मध्यम  और 300 छोटे डैम  बनाने  की योजना को हरी झंडी दे दी गयी। साथ ही नर्मदा ट्रिब्यूनल ने सरदार सरोवर डैम की उचाई बढ़ाये जाने की योजना को पारित किया। इसी दौरान मेधा पाटकर और उनके साथियों ने सरकार  के इस फैसले का विरोध करते हुए नर्मदा बचाओ आंदोलन की शुरुवात की। NBA   शुरू में डैम बनाने के पूरी तरह   खिलाफ था , और उनका  कहना था की इससे न सिर्फ लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ेगा बल्कि उनकी सांस्कृतिक धरोहर और पर्यावरण को भी नुक्सान पहुंचेगा। सरकार को उस वक्त  वर्ल्ड बैंक से डैम के लिए फंडिंग मिल रही थी। पर NBA  और आदिवासियों के लगातार विरोध और  मेधा के सत्याग्रह की वजह से  उन्हें पीछे हटाना पड़ा । मीडिया में भी ये रिपोर्ट्स बाहर आने लगीं जिससे ये साफ़ दिखा की नर्मदा ट्रिब्यूनल ने पुनर्वास और पर्यावरण के नियमों को ताक पे रखते हुए , डैम्स  के निर्माण की सहमति दी थी।  
 

इस  दौरान  सरकारें  ये कहती रहीं  कि डैम्स  देश को बिजली और पानी पहुंचाने और देश की प्रगति के लिए बहुत ज़रूरी है। सुप्रीम कोर्ट में ये मामला जाने के बाद शुरू में  आंदोलन के पक्ष में फैसला होता दिखा , पर २००० के सुप्रीम कोर्ट ने डैम्स  बनाने के हक़ में फैसला दिया। इसके  बाद से ही ये आंदोलन लोगों के सही पुनर्वास कराने  के हक़ में चल रहा है।  
 

पूंजीवादी नीतियों के चलते अक्सर किसानो , मज़दूरों और आदिवासीयो की मूलभूत ज़रूरतों को ताक पे रखते हुए सरकारें और व्यवस्था पूंजीपतियों के हक़ में खड़ी दिखती हैं ।  विकास के नाम पर अक्सर ये खेल खेला जाता है , जिसम में  गरीबों और मेहनतकश जनता के जीने के अधिकार तक का हनन होता है। एक तरह से ये विकास पूँजीपति  वर्ग का विकास  साबित हुआ है जिसकी कीमत  मेहनतकश जनता को चुकानी पड़ती है। नर्मदा घाटी के लोगों के ये लड़ाई पूरी मेहनतकाश जनता की लड़ाई है , क्यूकी जिस विकास के नाम पर ये होता हो रहा है वो सिर्फ कुछ लोगों का विकास है।

नर्मदा बचाओ आन्दोलन
मेधा पाटकर
योगेन्द्र यादव

Related Stories

नर्मदा बांध विस्थापितों का बेमियादी उपवास नर्मदा तट पर जारी

लगातार उपवास पर बैठे नर्मदा घाटी के 11 लोग और मेधा पाटकर

नर्मदा घाटी से प्रधानमंत्री के नाम खुला पत्र : मन की बात या मनमानी बात?

‘आप’ का संकट

जनता की ‘आप’ में तानाशाही की सेंध


बाकी खबरें

  • Drugs worth Rs 313 crore seized from three people in Gujarat
    भाषा
    गुजरात में तीन लोगों के पास से 313 करोड़ रुपये मूल्य की मादक पदार्थ जब्त
    11 Nov 2021
    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इससे पहले पुलिस ने मंगलवार को महाराष्ट्र के ठाणे के रहनेवाले सज्जाद घोसी नाम के व्यक्ति को एक गुप्त सूचना के आधार पर खम्भलिया कस्बे के एक अतिथिगृह से गिरफ्तार किया…
  • sc
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    त्रिपुरा हिंसा:सुप्रीम कोर्ट वकीलों, पत्रकार के खिलाफ यूएपीए के तहत दर्ज प्राथमिकी रद्द करने के अनुरोध पर करेगी सुनवाई
    11 Nov 2021
    प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और हिमा कोहली की पीठ को अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने सूचित किया कि तथ्य खोज समिति का हिस्सा रहे दो वकील और एक पत्रकार के खिलाफ उनकी सोशल मीडिया…
  • Varun Gandhi said on Kangana Ranaut's remarks about independence - call it madness or sedition
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    आजादी को लेकर कंगना रनौत की टिप्पणी पर बोले वरूण गांधी - इसे पागलपन कहूं या देशद्रोह
    11 Nov 2021
    कंगना रनौत की आलोचना करते हुए गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान, और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह,…
  •  PM's parliamentary constituency Banaras breathing poisonous air
    विजय विनीत
    स्पेशल रिपोर्टः ज़हरीली हवा में सांस ले रहे पीएम के संसदीय क्षेत्र बनारस के लोग
    11 Nov 2021
    दिवाली के बाद से ही पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में स्थिति दमघोंटू बनी हुई है। इस शहर की एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300 से नीचे उतरने का नाम नहीं ले रही है। यह स्थिति उन लोगों के…
  • maharastra
    भाषा
    महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों की हड़ताल जारी, मंत्री ने यूनियन से बात की
    11 Nov 2021
    एमएसआरटीसी के एक अधिकारी ने कहा, "आज राज्य भर में सभी 250 डिपो बंद हैं। कल, कम से कम तीन डिपो चालू थे, लेकिन आज वे भी बंद हैं।" एमएसआरटीसी के कर्मचारी, घाटे में चल रहे निगम के राज्य सरकार में विलय की…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License