NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
दिल्ली: सीलमपुर में इमारत ढहने से दो लोगों की मौत
‘‘ बचाव अभियान के दौरान पांच लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया और उन्हें तुरन्त नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने वहां मोनी (21) और मोहम्मद यासीन (65) को मृत घोषित कर दिया।’’ 
भाषा
03 Sep 2019
seelampur
Image Courtesy: सत्याग्रह

राष्ट्रीय राजधानी के सीलमपुर में एक निर्माणाधीन इमारत के ढहने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात की है।

दमकल विभाग ने कहा, ‘‘ दमकल की छह गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं।’’

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण संयुक्त रूप से बचाव अभियान में लगे हैं।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वात्तर) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया, ‘‘ बचाव अभियान के दौरान पांच लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया और उन्हें तुरन्त नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने वहां मोनी (21) और मोहम्मद यासीन (65) को मृत घोषित कर दिया।’’

उन्होंने बताया कि अन्य दो घायलों अरमान (33) और शाहजां बेगम (33) का इलाज जारी है। वहीं शमसुद्दीन (45) को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

डीसीपी ने कहा, ‘‘ भादंवि की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।’’

New Delhi
seelmapur
building collapse
DCP

Related Stories

मुंबई : चार मंजिला इमारत ढही, आठ बच्चों सहित 11 की मौत,सात लोग घायल, मकान मालिक व ठेकेदार पर दर्ज हुआ केस

महाराष्ट्र: इमारत ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई

दिल्ली के पटपड़गंज में प्रिंटिंग प्रेस में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत

हिमाचल : सात सैनिकों की मौत के बाद सीएम कह रहे हैं इमारत अवैध थी

दिल्ली : एंबुलेंस कर्मचारियों का आंदोलन जारी, सीएम की शवयात्रा निकाली

सूरत अग्निकांड : प्रारंभिक जांच में सामने आई नगर निगम और बिल्डर की ग़लती


बाकी खबरें

  • Modi yogi
    अजय कुमार
    आर्थिक मोर्चे पर फ़ेल भाजपा को बार-बार क्यों मिल रहे हैं वोट? 
    14 Mar 2022
    आख़िर किस तरह के झूठ का जाल भाजपा 24 घंटे लोगों के बीच फेंकने काम करती है? जिससे आर्थिक रूप से कमजोर होते जा रहे राज्यों में भी उसकी सरकार बार बार आ रही है। 
  • रवि शंकर दुबे
    पांचों राज्य में मुंह के बल गिरी कांग्रेस अब कैसे उठेगी?
    14 Mar 2022
    मैदान से लेकर पहाड़ तक करारी शिकस्त झेलने के बाद कांग्रेस पार्टी में लगातार मंथन चल रहा है, ऐसे में देखना होगा कि बुरी तरह से लड़खड़ा चुकी कांग्रेस गुजरात, हिमाचल और फिर 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए…
  • अजय गुदावर्ती
    गुजरात और हिंदुत्व की राजनीतिक अर्थव्यवस्था
    14 Mar 2022
    एक नई किताब औद्योगिक गुजरात में सांप्रदायिकता की राजनीतिक अर्थव्यवस्था की परख करती है। इससे मिली अंतर्दृष्टि से यह समझने में मदद मिलती है कि हिंदुत्व गुजरात की अपेक्षा अविकसित उत्तर प्रदेश में कैसे…
  • abhisar sharma
    न्यूज़क्लिक टीम
    कानून का उल्लंघन कर फेसबुक ने चुनावी प्रचार में भाजपा की मदद की?
    14 Mar 2022
    न्यूज़चक्र के इस एपिसोड में आज वरिष्ठ पत्रकार बात कर रहे हैं एक न्यूज़ एजेंसी के द्वारा की गयी पड़ताल से ये सामने आया है की Facebook ने हमेशा चुनाव के दौरान BJP के पक्ष में ही प्रचार किया है। देखें…
  • misbehaved with tribal girls
    सोनिया यादव
    मध्य प्रदेश : मर्दों के झुंड ने खुलेआम आदिवासी लड़कियों के साथ की बदतमीज़ी, क़ानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
    14 Mar 2022
    मध्य प्रदेश बाल अपराध और आदिवासियों के साथ होने वाले अत्याचार के मामले में नंबर एक पर है। वहीं महिला अपराधों के आंकड़ों को देखें तो यहां हर रोज़ 6 महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License