NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
दिल्ली उच्च न्यायालय श्रमिकों के वेतन बढ़ोतरी को अवैध करार देते हुए रद्द किया
मज़दूर संगठन सीआईटीयू -“लम्बे संघर्ष व आंदोलन के बाद मज़दूरों को मिली 37 प्रतिशत की वेतन बढ़ोतरी पर दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा रोक का फैसला अफसोसजनक व निंदनीय है।”
मुकुंद झा
06 Aug 2018
Minimum wage delhi
Image Courtesy: Reuters India

शनिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए केजरीवाल सरकार द्वारा मज़दूरों के 37% न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन रद्द कर दिया है| माननीय उच्च न्यायालय ने इस नोटिफिकेशन को मालिको के पक्ष में फैसला देते हुए सभी श्रेणी के मज़दूरों की न्यूनतम मज़दूरी बढ़ाने वाले नोटिफिकेशन को संविधान के विरुद्ध बतायाI 

दिल्ली हाइकोर्ट ने कहा कि 'यह जल्दबाज़ी में लिया फैसला था और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के उल्लंघन के कारण दुर्भाग्यवश इस संशोधन को रोकना पड़ा’ क्योंकि इससे संविधान का उल्लंघन हो रहा था। हालांकि दिल्ली सरकार द्वारा तय की गई न्यूनतम मज़दूरी भी खुद सरकार के वेतन आयोग द्वारा एक परिवार के गुजारे के लिए तय की गई आवश्यक न्यूनतम रकम के मुक़ाबले बहुत कम थी।

व्यापारियों, पेट्रोल व्यापारी और रेस्टोरेंट मालिकों ने दिल्ली सरकार के तीन मार्च, 2017 को जारी की गई न्यूनतम वेतन की अधिसूचना को ख़ारिज करने की माँग की थीI व्यापारियों का कहना है कि समीति ने उनका पक्ष जाने बिना ही फैसला ले लिया। समीति में PWD और DMRC के प्रतिनिधियों को रखने पर भी सवाल किये|

इस पर मज़दूर संगठन सीटू का कहना है कि मालिकों के 5 प्रतिनिधि न्यूनतम वेतन सलाहकार समिति के सदस्य थे। उनको बात कहने का पूरा अवसर मिला। DMRC व PWD दिल्ली में बड़े एमपलायर हैं। जिनमें स्थाई कर्मचारियों के साथ साथ आउटसोर्सिंग के तहत हजारों की संख्या में अन्य कर्मचारी भी काम करते हैं। तो उच्च न्यायालय का यह कहा जाना कि इनके प्रतिनिधियों को रखा जाना गलत था, ये शिडियूल एमपलाईमेंट में नही आते हैं, बिलकुल निराधार है ।

हाईकोर्ट का यह भी कहना था कि 'दिल्ली में न्यूनतम वेतन की दर को इसलिए नहीं बढ़ाया जा सकता क्योंकि दिल्ली में वेतन दर पड़ोसी राज्यों से ज़्यादा है। इस पर टिप्पणी करते हुए एक मज़दूर ने कहा कि “ये कितनी हास्यास्पद बात है कि पड़ोसी राज्यों में मज़दूरी कम है तो दिल्ली में भी कम होनी चाहिए? इसके बजाय पड़ोसी राज्यों को भी मज़दूरी बढ़ाने के लिए क्यों न कहा जाना चाहिए? और किसी मामले में ऐसा कुतर्क सुना है?”

कई मज़दूर यूनियनों का कहना है कि दिल्ली की सरकार ने न्यायालय में अपना पक्ष मजबूती से नहीं रखा, ये निर्णय उसी का परिणाम है|

इस निर्णय का प्रभाव

अभी दिल्ली के श्रमिकों में भय है कि अब कहीं जिन श्रमिकों को इस नोटिफिकेशन के बाद के से बढ़ी हुई सैलरी मिली उनका क्या होगा? क्या उनको पुनः पहले वाला वेतन मिलने लगेगा और मालिक उनके सैलरी से दिए गए वेतन से कटौती करेगा? कुछ कह नहीं सकतेI 

इस फैसले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी और अपने ट्वीट में कहा कि “इतनी महंगाई में हमने गरीब मज़दूरों का वेतन बढ़ाकर उन्हें बड़ी राहत दी थीI कोर्ट ने हमारे निर्णय को खारिज कर दिया हैI आदेश को पढ़कर हम आगे की रणनीति तय करेंगेI गरीबों को राहत दिलवाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं”I 

न्यूनतम वेतन की बढ़ोतरी को कम करना क्यों उचित नहीं हैं ?

न्यूनतम वेतन एक श्रमिक के जीवनयापन की बुनियादी जरूरतों की बाजार कीमत के आधार पर तय की जाती है| इसमें मुख्यतः रोटी, कपड़ा, मकान और 1991 के एक ऐतिहासिक निर्णय के बाद से इस में शिक्षा, मनोरंजन और असहाय श्रमिक के भी खर्च को जोड़ने को कहा गया था और इसी आधार पर न्यूनतम वेतन तय होता है| इसी फार्मुला का प्रयोग करके भारत सरकार ने न्यूनतम वेतन 18,000 रूपये तय किया है परन्तु दिल्ली की सरकार ने न्यूनतम वेतन के लिए जिस समिति का गठन किया था उसने दिल्ली के श्रमिकों के लिए भारत सरकार के तय किये गए न्यूनतम वेतन से लगभग 4,000 रुपये कम ही तय किया था जिसे भी न्यायालय ने तकनीकि कारणों का हवाला देते हुए रोक दिया है |

न्यायालय का बदलता रुख

दिल्ली न्यायालय ने ही इसी मामले की सुनवाई के दौरान ये कहा था कि सरकार ने जो न्यूनतम वेतन तय किया है वो भी दिल्ली जैसे शहर में जीवनयापन के लिए कम हैI और न्यायालय न्यूनतम वेतन को बढ़ाने की बात कर रहा था| सरकार को भी न्यूनतम वेतन का ठीक से लागू न कर पाने और न्यूनतम वेतन न देने वाले फैक्ट्री मालिको पर सख्त करवाई न करने के लिए फटकार लगाई थी परन्तु अभी के इस फैसले में न्यायालय का रुख पूरी तरह से बदल गया जिसे समझ पाना बहुत ही मुश्किल हैI दिल्ली के मज़दूरों को लम्बे संघर्ष व आंदोलन के बाद 37 प्रतिशत की न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी मिली थीI इस आदेश ने उनसे ये भी छीन लिया हैI

न्यूनतम मज़दूरी की वास्तविकता और मज़दूर

एक सत्य तो यह है की दिल्ली में जो न्यूनतम वेतन मिल रहा है वो खुद में बहुत कम है परन्तु यह भी सत्य है की अभी जो न्यूनतम वेतन लागू है अधिकतर मज़दूरों को वो भी नहीं मिल रहा है| आज भी मज़दूरों को 6,000 या 7,000 रुपये ही मजदूरी के रूप में मिलते हैं और इसी पर वह अपना जीवनयापन करने को मजबूर है|

अब प्रश्न ये उठता हैं कि वो इतनी कम आय में अपना जीवनयापन करते कैसे हैं? ऐसे में पैसों की कमी झेल रहा मज़दूर अपने जीवन, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के लिए अतिरिक्त घंटे काम कर ज़रूरतों को पूरा करने की कोशिश करता है। दूसरा, परिवार के भोजन खर्च पर कटौती करता है,मांस और अंडे और दूध और फलों जैसे महँगे सामानों का कम इस्तेमाल करता है जिसे उनमे पोषण की कमी रहती है। वे गंदगी में या स्वच्छता के बिना रहकर पैसे बचाते हैं। वे महंगे स्कूलों से बचते हैं और लगभग बच्चों को स्कूली शिक्षा से परे रखते हैं, उन्हें शिक्षित नहीं करते हैं। वे चिकित्सीय खर्चों को बचाने के लिए झोला छाप डॉक्टर और स्वदेशी 'इलाज' का सहारा लेते हैं, और वे अपने जीवन को ठीक से नहीं जी पाते हैं|

सीआईटीयू ने अपने प्रेस विज्ञप्ति के अंत में कहा कि दिल्ली के ट्रेड यूनियन वेतन बढ़ोतरी के संघर्ष व आन्दोलन जारी रखने के प्रण को और प्रतिबद्धता के साथ दोहराती है| सीआईटीयू दिल्ली इसके लिए प्रतिबद्ध है | वो अन्य ट्रेड यूनियनों के साथ सलाह करके जल्द ही हम अपने अगले आन्दोलन की घोषणा करेंगेI

minimum wage
delhi's workers
Delhi High court
minimum wage reduced
Arvind Kejriwal
anti-worker policies

Related Stories

दिल्ली उच्च न्यायालय ने क़ुतुब मीनार परिसर के पास मस्जिद में नमाज़ रोकने के ख़िलाफ़ याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से इनकार किया

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

ख़बरों के आगे-पीछे: MCD के बाद क्या ख़त्म हो सकती है दिल्ली विधानसभा?

‘आप’ के मंत्री को बर्ख़ास्त करने से पंजाब में मचा हड़कंप

पश्चिम बंगालः वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चाय बागान के कर्मचारी-श्रमिक तीन दिन करेंगे हड़ताल

बग्गा मामला: उच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलिस से पंजाब पुलिस की याचिका पर जवाब मांगा

मैरिटल रेप : दिल्ली हाई कोर्ट के बंटे हुए फ़ैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, क्या अब ख़त्म होगा न्याय का इंतज़ार!

मुंडका अग्निकांड के लिए क्या भाजपा और आप दोनों ज़िम्मेदार नहीं?


बाकी खबरें

  • रवि शंकर दुबे
    ‘’मुसलमानों के लिए 1857 और 1947 से भी मुश्किल आज के हालात’’
    05 Apr 2022
    ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव रहमानी ने आज के दौर को 1857 और 1947 के दौर से ज़्यादा घातक बताया है।
  • भाषा
    ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत से संबंधित संपत्ति कुर्क की
    05 Apr 2022
    यह कुर्की मुंबई में एक 'चॉल' के पुनर्विकास से संबंधित 1,034 करोड़ रुपये के कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन की जांच से संबंधित है। 
  • सोनया एंजेलिका डिएन
    क्या वैश्वीकरण अपने चरम को पार कर चुका है?
    05 Apr 2022
    पहले कोरोना वायरस ने एक-दूसरे पर हमारी आर्थिक निर्भरता में मौजूद खामियों को उधेड़कर सामने रखा। अब यूक्रेन में जारी युद्ध ने वस्तु बाज़ार को छिन्न-भिन्न कर दिया है। यह भूमंडलीकरण/वैश्वीकरण के खात्मे…
  • भाषा
    श्रीलंका के नए वित्त मंत्री ने नियुक्ति के एक दिन बाद इस्तीफ़ा दिया
    05 Apr 2022
    श्रीलंका के नए वित्त मंत्री अली साबरी ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। एक दिन पहले राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने अपने भाई बेसिल राजपक्षे को बर्खास्त करने के बाद उन्हें नियुक्त किया था।
  • भाषा
    हरियाणा के मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ मामले पर विधानसभा में पेश किया प्रस्ताव
    05 Apr 2022
    हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मनोहर लाल द्वारा पेश प्रस्ताव के अनुसार, ‘‘यह सदन पंजाब विधानसभा में एक अप्रैल 2022 को पारित प्रस्ताव पर चिंता व्यक्त करता है, जिसमें सिफारिश की गई है कि…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License