NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
दिल्लीः स्थायी पद की मांग को लेकर तीनों निगमों के डीबीसी कर्मचारियों का हड़ताल
कड़ाके की ठंड के बावजूद ये कर्मचारी 6 जनवरी से लगातार रात-दिन दिल्ली के एमसीडी हेड ऑफिस यानी सिविक सेंटर पर धरने पर डटे हुए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक निगम मांग को नहीं मान लेता है तब तक तीनों निगमों में हड़ताल जारी रहेगी।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
11 Jan 2020
bdc

दिल्ली में डेंगू और चिकनगुनिया से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार ने दस हफ्ते, दस बजे, दस मिनट का अभियान चलाया था। इसके तहत खुद मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों के साथ मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए काम कर रहे हैं। जिसमें लोग जांच कर रहे है कि उनके घर के आसपास कहीं डेंगू का मच्छर तो नहीं पनप रहा। कैंपेन की शुरुआत में सीएम अरविंद केजरीवाल ने 2015 से 2019 तक के डेंगू और चिकनगुनिया के आंकड़े पेश किए। सीएम केजरीवाल ने दावा किया कि मात्र चार साल में दिल्ली में डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप 80 फीसदी तक कम हुआ। आंकड़ों के मुताबिक 2015 में 15,867 मामले थे और 60 मौतें हुई जबकि 2018 में 2,798 मामले सामने आए वहीं 4 लोगों की मौत हुई।

लेकिन एक सवाल उठता है क्या यह सिर्फ मुख्यमंत्री के दस मिनट और दस हफ़्ते के कैंपन से कम हुआ है? इसका ज़वाब नहीं में होगा क्योंकि पूरी दिल्ली में लगभग 35,000 ऐसे कर्मचारी हैं जो पूरे साल घर-घर जाकर चेक करते हैं कि कहीं कोई मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसे बीमारियों का श्रोत तो नहीं है। इसके साथ ही इनके श्रोतों को समाप्त भी करते हैं। लेकिन आज वो अपने मूलभूत अधिकार और अपने कर्मचारी होने के अस्तित्व के लिए कई दिनों से सड़कों पर संघर्ष कर रहे है। सीआईटीयू के बैनर तले इन कर्मचारियों ने हड़ताल किया है। एंटी मलेरिया एकता कर्मचारी संघ 24 सालों से काम कर रहे हैं। 3500 डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स (डीबीसी) हड़ताल पर हैं। ये कर्मचारी अपनी नौकरी को पक्का किए जाने और तब तक समान काम के लिए समान वेतन इत्यादि की मांग कर रहे हैं। इतनी ठंड के बावजूद ये कर्मचारी 6 जनवरी से लगातार रात-दिन दिल्ली के एमसीडी हेड ऑफिस यानी सिविक सेंटर पर धरने पर डटे हुए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक निगम मांग को नहीं मान लेता है तब तक तीनों निगमों में हड़ताल जारी रहेगी।
3d5bafc3-d245-4f0e-92cb-f6d9151a5327.jpg
लगभग 3500 से अधिक कर्मचारी पिछले लगभग 24 सालों से दिल्ली के तीनों नगर निगम में अनुबंध के आधार पर काम कर रहे हैं। राजधानी में डेंगू और अन्य ऐसी महामारी की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका के बावजूद इनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। इससे पहले भी ये कर्मचारी हड़ताल और प्रदर्शन कर चुके हैं। इस दौरान सरकार ने लिखित में वादा किया था लेकिन बाद में वो उससे मुकर गई।

इन कर्मचारियों की मुख्य मांगें -


• 16-09-2019 को कर्मचारी और निगम के बीच हुए समझौते को लागू करना।
• डीबीसीएस की सेवाओं को तुरंत नियमित करना।
• फील्ड वर्क कर रहे स्थायी कर्मचारियों की तरह समान काम समान वेतन लागू करना ।
• डीबीसी कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को नौकरी जो एमसीडी में सेवा करते समय मारे गए हैं।
• बोनस अधिनियम के अनुसार बोनस का भुगतान करने की मांग।


 

एंटी मलेरिया एकता कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने कहा कि डीबीसी कर्मचारियों की सबसे बड़ी समस्या यह है की ये कर्मचारी लगभग24 साल से काम कर रहे हैं लेकिन उनका कोई पोस्ट (पद) नहीं है। उन्होंने बतया कि पहले उन लोगो की भर्ती फील्ड वर्क के लिए हुई थी बाद में उन्हें हेल्थ विभाग के कर्मचारी के तौर पर काम कराया गया। इसके बाद उन्हें बीडीसी का नाम दिया गया लेकिन कोई पद नहीं दिया गया है।


इसको लेकर तीनों निगम ने हमें वादा किया था कि दिसंबर तक पद दे दिया जाएगा लेकिन अभी तक ऐसा नहीं किया गया है। इसको लेकर कई बार बैठक हुई है लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया है मज़बूरन हमें हड़ताल पर जाना पड़ा है।


डीबीसी कर्मचारी संजय कुमार 24 साल से इसी विभाग में काम कर रहे है। उन्होंने बताया पद न होने से एक कर्मचारी के तौर पर कई तरह की समस्या होती है। आप किसी भी विभाग में कार्य करते हैं तो आपकी एक पोस्ट होती है, आप फील्ड वर्कर हैं या क्लर्क हैं या और कुछ लेकिन हमारे साथ ऐसा नहीं है। किसी विभाग में स्थायी नौकरी के लिए दावा नहीं कर सकते क्योंकि आपका कोई पद नहीं है।


पूर्वी दिल्ली के कर्मचारी आर.पी. सिंह ने कहा कि हम आज एमसीडी से कह रहे है की वो हमें एक बेलदार की पोस्ट पर ही नौकरी दे लेकिन हमें पद तो दें। इसके अलावा एमसीडी कहती है कि हम उसके कर्मचारी नहीं है जबकि हम सारे काम करते हैं, अपने काम के अलावा भी हमसे अन्य काम लिया जाता है जैसे अवैध होर्डिंग हटाना, हाउस टैक्स वसूलना आदि। इसके बाबजूद हमें कोई पद नहीं दिया गया है। इसके साथ ही हमें हमारे कर्मचारी होने के मौलिक अधिकार भी नहीं है।


इसके साथ ही कर्मचारियों ने बतया कि न उन्हें समाजिक सुरक्षा है और न किसी प्रकार की आर्थिक सुरक्षा हैं। लंबे संघर्ष के बाद एमसीडी ने उन्हें पीएफ और ईएसआई दिया है लेकिन उसमें सरकार अपना योगदन ठीक से नहीं दे रही है जिसके कारण कर्मचारी आज भी इनके लाभ से वंचित हैं। इसके साथ ही इनका काम बहुत ही जोख़िम भरा है। ये बिना किसी सुरक्षा इंतज़ाम के कई मंजिला इमारतों पर चढ़कर टंकियों की जांच करते है जिनमें कई कर्मचारियों की मौत भी हो जाती है लेकिन इसके बाद उनके परिवार को किसी प्रकार का आर्थिक लाभ नहीं दिया जाता है। यूनियन के नेताओं ये बताया कि अभी दक्षिणी एमसीडी में इस तरह की कई घटनाएं हुई हैं जिनकी मौत काम के दौरान हुई है और अब उनकी विधवाएं उनके स्थान पर नौकरी की मांग को लेकर संघर्ष कर रही हैं।

DBC
dengue
dengue in delhi
delhi government fight with dengue
employee unions
mcd in dengue
employees protest
Non-permanent employee
mosquito breeding workers

Related Stories

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

दिल्ली: डीबीसी कर्मचारियों की हड़ताल 16वें दिन भी जारी, कहा- आश्वासन नहीं, निर्णय चाहिए

दिल्ली : स्थाई पद की मांग को लेकर डीबीसी कर्मचारियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल

दिल्ली: डीबीसी कर्मचारियों का स्थायी नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन, हड़ताल की चेतावनी दी

यूपी : 5,000 से अधिक जल निगमकर्मियों को नौकरी एवं पेंशन से महरूम होने का डर

हिमाचल: होटल ईस्टबोर्न के कर्मचारियों ने अपने 16 महीने के बक़ाया वेतन देने की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

दिल्ली में किसानों ने बोला हल्ला तो यूपी के कई जिलों में कर्मचारियों और छात्र संगठनों की रही हड़ताल

केंद्रीय अर्धसैनिक बलों ने भी उठाई पुरानी पेंशन बहाली की मांग : ‘न कामदार, न नामदार, मैं हूं बिना पेंशन सरहदों का चौकीदार!’  

दिल्ली : एमसीडी के आश्वासन के बाद डीबीसी कर्मियों की हड़ताल ख़त्म

UPPCL पीएफ घोटाला : क्या है डीएचएफएल और बीजेपी का कनेक्शन!


बाकी खबरें

  • Sudan
    पवन कुलकर्णी
    कड़ी कार्रवाई के बावजूद सूडान में सैन्य तख़्तापलट का विरोध जारी
    18 Jan 2022
    सुरक्षा बलों की ओर से बढ़ती हिंसा के बावजूद अमेरिका और उसके क्षेत्रीय और पश्चिमी सहयोगियों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र भी बातचीत का आह्वान करते रहे हैं। हालांकि, सड़कों पर "कोई बातचीत नहीं, कोई समझौता…
  • CSTO
    एम. के. भद्रकुमार
    कज़ाख़िस्तान में पूरा हुआ CSTO का मिशन 
    18 Jan 2022
    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बुधवार को क्रेमलिन में रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु के साथ कज़ाख़िस्तान मिशन के बारे में कलेक्टिव सिक्योरिटी ट्रीट ऑर्गनाइजेशन की “वर्किंग मीटिंग” के बाद दी गई चेतावनी…
  • election rally
    रवि शंकर दुबे
    क्या सिर्फ़ विपक्षियों के लिए हैं कोरोना गाइडलाइन? बीजेपी के जुलूस चुनाव आयोग की नज़रो से दूर क्यों?
    18 Jan 2022
    कोरोना गाइडलाइंस के परवाह न करते हुए हर राजनीतिक दल अपनी-अपनी तरह से प्रचार में जुटे हैं, ऐसे में विपक्षी पार्टियों पर कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं लेकिन बीजेपी के चुनावी जुलूसों पर अब भी कोई बड़ी…
  • Rohit vemula
    फ़र्रह शकेब
    स्मृति शेष: रोहित वेमूला की “संस्थागत हत्या” के 6 वर्ष बाद क्या कुछ बदला है
    18 Jan 2022
    दलित उत्पीड़न की घटनायें हमारे सामान्य जीवन में इतनी सामान्य हो गयी हैं कि हम और हमारी सामूहिक चेतना इसकी आदी हो चुकी है। लेकिन इन्हीं के दरमियान बीच-बीच में बज़ाहिर कुछ सामान्य सी घटनाओं के प्रतिरोध…
  • bank
    प्रभात पटनायक
    पूंजीवाद के अंतर्गत वित्तीय बाज़ारों के लिए बैंक का निजीकरण हितकर नहीं
    18 Jan 2022
    बैंकों का सरकारी स्वामित्व न केवल संस्थागत ऋण की व्यापक पहुंच प्रदान करता है बल्कि पूंजीवाद की वित्तीय प्रणाली की स्थिरता के लिए भी आवश्यक है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License