NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
समाज
भारत
राजनीति
डीटीसी: वेतन में हुई कटौती से गुस्साए कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों का डीटीसी मुख्यालय पर प्रदर्शन
प्रबन्धन लगातार श्रम कानूनों को ताक पर रखकर कर्मचारियों के वेतन से दो से पांच हज़ार रुपए तक की अवैध कटौती कर रहा है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
21 May 2019
Protest

आज 21 मई को आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस से सम्बद्ध डीटीसी वर्कर्स यूनिटी सेंटर ने दिल्ली परिवहन निगम प्रबंधन को ज्ञापन सौंपते हुए डीटीसी के मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

कर्मचारियों ने बतया की  पिछले कई दिनों से दिल्ली परिवहन निगम के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी, प्रबन्धन और सरकार की गलत नीतियों के चलते काफी परेशान हैं। प्रबन्धन लगातार श्रम कानूनों को ताक पर रखकर कर्मचारियों के वेतन से दो से पांच हज़ार रुपए तक की अवैध कटौती कर रहा है। डीटीसी के डिपो पर सही समय से ड्यूटी करने पहुंच रहे कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को वापस घर लौटा दिया जा रहा है।

एक और समस्या यह है की डीटीसी में नई बसों की खरीदारी नही होने, व सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ता है। वेतन में हुई कटौती व समान काम के समान वेतन की मांग को लेकर यूनियन पहले भी कई बार प्रदर्शन किया है।

यूनियन के महासचिव राजेश चोपड़ा ने कहा कि, "मैनेजमेंट और सरकार मज़दूरों के अधिकारों को छीनना चाहते हैं, डीटीसी प्रबंधन निजी हितों को बढ़ावा देने में जुटी हुई है। यूनियन को एक बार भी वार्ता के लिए नही बुलाया जा रहा है, जबकि वार्ता करने के लिए श्रम विभाग द्वारा लिखित निर्देश जारी किए गए हैं। जिन कॉन्ट्रैक्ट के साथियों को काम से निकाला गया था, उन्हें अभी तक वापस नही लिया गया, ऊपर से अवैध वसूली भी शुरू कर दी गई है।"

प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने बताया कि, "पिछली बार प्रबन्धन ने हमारी मांगों पर ध्यान नही दिया था, जिसके कारण हमें संघर्ष की राह पर चलना पड़ा था, हम आज इन्हें ये बताने आए हैं कि आंदोलन आनेवाले दिनों में और तेज़ी पकड़ेगा। परमानेंट और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की एकता से ही आगे की राह दिखाई देगी।"

दिल्ली के कर्मचारी कई दिनों से परेशान है और पिछले कुछ महीनो से कर्मचारियों ने अपने प्रदर्शन और आन्दोलन का केंद्र दिल्ली परिवहन निगम को बना रखा है। इन सब के बावजूद डीटीसी प्रबन्धन व दिल्ली सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर यूनियन से बातचीत को बिल्कुल भी तैयार नही हैं। प्रदर्शन के अंत में, यूनियन के वरिष्ठ साथी राजिंदर सिंह गहलोत ने अपने संबोधन में बताया कि, "हाल ही में, हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के संघर्षों के बदौलत खट्टर सरकार को किलोमीटर स्कीम वापस लेना पड़ा है, ऐसे में डीटीसी कर्मचारियों का आंदोलन आनेवाले दिनों में दिल्ली के जनपरिवहन की सूरत तय करेगा।"

DTC बसें
DTC
DTC workers
DTC Strike
DTC BUS
trade unions
Central Trade Unions
Delhi
Contract Workers
Contractual Workers

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

दक्षिण अफ्रीका में सिबन्ये स्टिलवाटर्स की सोने की खदानों में श्रमिक 70 दिनों से अधिक समय से हड़ताल पर हैं 

मुंडका अग्निकांड: सरकारी लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रेड यूनियनों ने डिप्टी सीएम सिसोदिया के इस्तीफे की मांग उठाई

दिल्ली : फ़िलिस्तीनी पत्रकार शिरीन की हत्या के ख़िलाफ़ ऑल इंडिया पीस एंड सॉलिडेरिटी ऑर्गेनाइज़ेशन का प्रदर्शन

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल

महानगरों में बढ़ती ईंधन की क़ीमतों के ख़िलाफ़ ऑटो और कैब चालक दूसरे दिन भी हड़ताल पर

दिल्ली: बर्ख़ास्त किए गए आंगनवाड़ी कर्मियों की बहाली के लिए सीटू की यूनियन ने किया प्रदर्शन

देशव्यापी हड़ताल के पहले दिन दिल्ली-एनसीआर में दिखा व्यापक असर


बाकी खबरें

  • cartoon
    भाषा
    अवैध रेत खनन मामला: ईडी ने पंजाब में कई स्थानों पर की छापेमारी
    18 Jan 2022
    संघीय एजेंसी के अधिकारी चंडीगढ़ तथा मोहाली में कम से कम 10 से 12 स्थानों पर छापेमारी कर रहे हैं और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
  • covid
    भाषा
    देश में 230 दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक उपचाराधीन मरीज
    18 Jan 2022
    केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में सोमवार से ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के मामलों में 8.31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
  • covid
    डी रघुनंदन
    कोविड पर नियंत्रण के हालिया कदम कितने वैज्ञानिक हैं?
    18 Jan 2022
    सरकार के निर्णयों के पीछे संदिग्ध किस्म की मॉडलिंग का प्रयोग था, जिन्हें शीर्षस्थ सरकारी अधिकारियों व विज्ञान प्रशासकों का अनुमोदन हासिल था। इन प्रयोगों के आधार पर असंभव किस्म के पूर्वानुमान पेश किए…
  • Oxfam International report
    सत्यम श्रीवास्तव
    अमीरों के लिए आपदा में अवसर बनी कोरोना महामारी – ऑक्स्फ़ाम इन्टरनेशनल की रिपोर्ट
    18 Jan 2022
    दुनिया में मौजूद आर्थिक, सामाजिक, लैंगिक और नस्लीय असमानता हिंसक समाज ही रचेगी 
  • MGKVP
    कौशल चौधरी, गोविंद शर्मा
    यूपी चुनाव : छात्र संगठनों का आरोप, कॉलेज यूनियन चुनाव में देरी के पीछे योगी सरकार का 'दबाव'
    18 Jan 2022
    वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्र संघ चुनाव कई बार स्थगित किए जा चुके हैं, जिसकी वजह से विरोध प्रदर्शन हुए हैं। छात्रों का आरोप है कि उन्हें नज़रबंद किया जा रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License