NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
दलित चेतना- अधिकार से जुड़ा शब्द है
समाज की तमाम गतिविधियों को चलाने के लिए विभिन्न तरह की संस्थाएं होती है और हर संस्था अपने चरित्र के अनुसार अपनी भाषा व शब्दावलियां तैयार करती है।
अनिल चमड़िया
07 Sep 2018
दलित शब्द
Image Courtesy : Scroll

मीडिया पर कई शोध हुए हैं जिनमें ये तथ्य सामने आया है कि मीड़िया में सरकारी शब्दों और भाषा का चलन लगातार बढ़ा हैं। दलित शब्द का इस्तेमाल नहीं करने का सुझाव मीडिया में सरकारी दखल का विस्तार है। समाज की तमाम गतिविधियों को चलाने के लिए विभिन्न तरह की संस्थाएं होती है और हर संस्था अपने चरित्र के अनुसार अपनी भाषा व शब्दावलियां तैयार करती है।

दलित शब्द सरकार का शब्द हो ही नहीं सकता है। यह एक राजनीतिक चेतना से लैश अर्थों वाला शब्द है। ब्रिटिश सत्ता के विरोध में जब आंदोलन चल रहा था तो इस शब्द का इस्तेमाल कॉग्रेंस करने लगी थी। महात्मा गांधी ने अछूत शुद्रों के लिए एक नया शब्द हरिजन तैयार किया था लेकिन डा. अम्बेडकर का भारतीय राजनीति पर इतना गहरा प्रभाव हुआ कि कॉग्रेस अछूत की जगह दलित शब्द का इस्तेमाल करने के लिए बाध्य हुई। पार्टी के अध्यक्ष पट्टाभि सीतारमैया द्वारा लिखित कॉंग्रेस का इतिहास 1935 में छपकर आया तो उसमें दलित शब्द की भरमार थी। इस पुस्तक के परिशिष्ट 9 -10 में दलित जातियॉ शीर्षक से सुरक्षित निर्वाचन के संबंध में कॉग्रेस ने अपनी राय स्पष्ट की है। यहां तक कि दलित जातियों की स्थिति शीर्षक से एक अन्य स्पष्टीकरण में कॉग्रेस ने स्त्रियों का भी उल्लेख किया है।

पहली बात कि सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था में पीसने वाले हरेक को दलित के व्यापक अर्थों में लिया जाता रहा है।शुद्र वे भी कहें जाते थे जिन्हें सरकारी शब्दावली में पिछड़ा कहा जाने लगा है। शब्दों में गति होती है और उनके अर्थ सिमटते भी है और उनका विस्तार भी होता है।दलित शब्द एक अर्थ में सिमटा तो दूसरे स्तर पर उसका विस्तार भी हुआ है।मसलन दलित से अर्थ उन जातियों के समूह से लगाया जाने लगा है जिन्हें सरकारी दस्तावेजों में अनुसूचित जाति माना गया है और उसका विस्तार इस रुप में है कि उसमें अधिकार का बोध और भविष्य के प्रति सामूहिक चेतना की गति जुड़ी है। महात्मा गांधी ने जब शुद्रों में अछूतों के लिए हरिजन शब्द का इस्तेमाल किया तो वह हिन्दू पौराणिक कथाओं से प्रेरित भावना थी जिसमें सबरी के बेर खाने के मिथक को राम की महानता के रुप में स्थापित करने की कोशिश की गई है। गांधी हरिजन शब्द के जरिये डा. अम्बेडकर के दलितों को एक सहानुभूति के दायरे में बांधने की कोशिश कर रहे थे।लेकिन ब्रिटिश सत्ता के खिलाफ आंदोलन और संविधान के लागू होने के बाद अपने अधिकारों का बोध और स्वतंत्रता की चेतना का जो विस्फोट हुआ वह दलित के जरिये ही अपना विस्तार कर सकता था और आज चेतना के नये तेवर और आकांक्षाओं को संबोधित यही शब्द कर सकता है।

जिस राजनीतिक दिशा में लोगों को ले जाना होता है उसका रास्ता शब्दों से ही बना होता है। राजनीतिक पार्टियों की शब्दावलियों का अध्ययन करें तो ये स्पष्ट हो सकता है। अध्ययन करें कि राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ ने दलित शब्द का इस्तेमाल करना कब से शुरु किया? उसका जोर यदि वंचित शब्दों पर होता है तो इसके क्या निहितार्थ हैं? वंचित अधिकार बोध और चेतना को संबोधित नहीं करता है। बतौर उदाहरण भाजपा झारखंड की जगह वनांचल नाम देना चाहती थी। यह राजनीतिक प्रवृतियों को समझने के लिए उदाहरण मात्र हैं।

इसीलिए यह समझना मुश्किल नहीं हैं कि किसी शब्द के इस्तेमाल पर रोक की जरुरत किस तरह की राजनीति को होती है। शब्द राजनीतिक युद्ध के सबसे महत्वपूर्ण औजार होते हैं।शब्द को बदल दिया जाता है या शब्द को अपने अर्थों के अनुकूल ढाल देने की कोशिश की जाती है। लेकिन आंदोलन अपने शब्दों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं होता है तो उन्हें सत्ता दूसरे तरह से अपने अर्थों में ढालने की कोशिश शुरु कर देती है। उतराखण्ड को जब आंदोलनकारियों ने नहीं छोड़ा तो उतराखंड के भीतर समाहित अर्थों को ही उतरांचल में तब्दील करने प्रक्रिया देखी गई।

शब्द उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं जो पीढ़ी दर पीढ़ी के लिए सत्ता की नींव को मजबूत करना चाहते हैं।इसीलिए ऐसी राजनीतिक संस्कृति के पक्षधर चिन्हों , प्रतीकों, रंगों जैसी चीजों पर सबसे ज्यादा अपनी उर्जा खर्च करते हैं और युद्ध भी लड़ने को तैयार होते हैं।

दलित शब्द का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह को झटपट मानकर केन्द्र सरकार द्वारा परिपत्र जारी करने की घटना आश्चर्य जनक नहीं है। यह न्यायालय के प्रति आज्ञाकारिता का उदाहरण नहीं है बल्कि अपने राजनीति अनुकूलता को लागू करने की तत्परता है। न्यायालय से पहले सामाजिक न्याय मंत्रालय भी इस तरह के परिपत्र जारी कर चुका है।भारतीय राजनीतिक पार्टियां चूंकि हिन्दूत्व के इर्दगिर्द धूम रही है इसीलिए वे सांस्कृतिक स्तर पर सत्ता द्वारा किए जा रहे बारीख बदलाव के प्रति संवेदनशील नहीं हो सकती है। लेकिन उस आंदोलन जैसे दलित आंदोलन के लिए यह बेहद जरुरी है कि वह सांस्कृतिक स्तर पर अपनी उपबल्धियों पर हमले के प्रति संवेदनशीलता का भी परिचय दें और दृढ़ता का भी प्रदर्शन करें.

भाजपा की सत्ता ने झारखंड की राजधानी रांची में बिरसा मुंडा की चौराहें पर लगी प्रतिमा को बदल दिया। बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश हुकूमत को इसीलिए हिलाकर रख दिया था क्योंकि वह आदिवासियों के संसाधनों को अपने कब्जे में ले रही थी। उन्होने ब्रिटिश हुकूमत को बराबरी का टक्कर दिया। ब्रिटिशों से सत्ता हस्तानांरित होने के बाद बिरसा मुंडा की प्रतिमाएं लगाई गई और उन्हें बेड़ियों से जकड़ी अवस्था में दिखाया गया। लेकिन 2016 में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने निर्देश दिया कि झारखंड में बिरसा मुंडा की जितनी भी प्रतिमाएं लगी हैं, उन्हें बेड़ियों से मुक्त किया जाए। क्यों कि 'जंजीरों से जकड़ी बिरसा मुंडा की प्रतिमाएं युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव डालती है।' जबकि झारखंड में युवा इस प्रतिमा से यह अर्थ लगाते हैं कि उनके लिए यह आजादी नाकाफी है और उन्हें बिरसा मुंडा की तरह बलिदानी के लिए प्रेरित कर सकती है। झारखंड में क्या ब्रिटिश सत्ता द्वारा आदिवासियों के संसाधनों पर कब्जे का जो सिलसिला चला, वह रुक पाया है ? आंदोलन के शब्द, प्रतीक, चिन्ह् सत्ता को बेहद परेशान करते हैं। भाजपा भूख से मरने वाले हालात में शाइनिंग इंडिया के प्रचार की सकारात्मक प्रभाव डालने वाले विज्ञापन के रुप में व्याख्या करती है लिहाजा वह दलित शब्द व बिरसा मुंडा की बेड़ियों में जकड़ी तस्वीरों को कैसे स्वीकार कर सकती है।

रही बात संवैधानिक संस्थाओं के फैसलों और निर्देशों की तो इस बारे में निश्चित रुप से कहा जा सकता है कि इस वक्त न्यायाधीश फैसले सुना रहे हैं, अदालतें फैसले नहीं कर रही है। इसका अर्थ ये होता है कि गैर बराबरी वाली समाजिक सत्ता समानता की पक्षधर संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल कर रही है।

सामाजिक सत्ता जिसे संविधान की भावनाओं के जरिये बराबरी के स्तर पर लाना था उस सत्ता की लड़ाई संवैधानिक सत्ता के साथ जारी है।तभी ऐसे फैसलों के खिलाफ लोगों को संघर्ष के लिए उतरना पड़ता है।

Courtesy: द सिटिज़न ,
Original published date:
07 Sep 2018
दलित
राजनीतिक शब्दावली
SC/ST

Related Stories

अमित शाह का शाही दौरा और आदिवासी मुद्दे

केंद्रीय बजट में दलित-आदिवासी के लिए प्रत्यक्ष लाभ कम, दिखावा अधिक

यूपी : सत्ता में आरक्षित सीटों का इतिहास और नतीजों का खेल

एमपी में एससी/एसटी के ख़िलाफ़ अत्याचार के 37,000 से अधिक मामले लंबित, दोष-सिद्धि की दर केवल 36 फ़ीसदी

दलित लड़कियों-महिलाओं के लिए सुरक्षा और इंसाफ़ की पुकार

कैसे ख़त्म हो दलितों पर अत्याचार का अंतहीन सिलसिला

मध्य प्रदेश: अवैध बेदखली और लूट के ख़िलाफ़ आदिवासियों का कलेक्ट्रेट घेराव, कहा सरकार हमसे सीखे क़ानून

माकपा ने एससी-एसटी के लिए मनरेगा मज़दूरी पर परामर्श को लेकर उठाए सवाल

जाति-वटवृक्ष के पत्ते नहीं, जड़ें काटने की ज़रूरत!

दलितों के प्रति जातिवादी सोच में बदलाव की ज़रूरत


बाकी खबरें

  • भाषा
    महाराष्ट्र : एएसआई ने औरंगज़ेब के मक़बरे को पांच दिन के लिए बंद किया
    19 May 2022
    महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रवक्ता गजानन काले ने मंगलवार को कहा था कि औरंगजेब के मकबरे की कोई जरूरत नहीं है और उसे ज़मींदोज़ कर दिया जाना चाहिए, ताकि लोग वहां न जाएं। इसके बाद, औरंगाबाद के…
  • मो. इमरान खान
    बिहार पीयूसीएल: ‘मस्जिद के ऊपर भगवा झंडा फहराने के लिए हिंदुत्व की ताकतें ज़िम्मेदार’
    19 May 2022
    रिपोर्ट में कहा गया है कि हिंदुत्ववादी भीड़ की हरकतों से पता चलता है कि उन्होंने मुसलमानों को निस्सहाय महसूस कराने, उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने और उन्हें हिंसक होकर बदला लेने के लिए उकसाने की…
  • वी. श्रीधर
    भारत का गेहूं संकट
    19 May 2022
    गेहूं निर्यात पर मोदी सरकार के ढुलमुल रवैये से सरकार के भीतर संवादहीनता का पता चलता है। किसानों के लिए बेहतर मूल्य सुनिश्चित करने की ज़िद के कारण गेहूं की सार्वजनिक ख़रीद विफल हो गई है।
  • एम. के. भद्रकुमार
    खाड़ी में पुरानी रणनीतियों की ओर लौट रहा बाइडन प्रशासन
    19 May 2022
    संयुक्त अरब अमीरात में प्रोटोकॉल की ज़रूरत से परे जाकर हैरिस के प्रतिनिधिमंडल में ऑस्टिन और बर्न्स की मौजूदगी पर मास्को की नज़र होगी। ये लोग रूस को "नापसंद" किये जाने और विश्व मंच पर इसे कमज़ोर किये…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 30 फ़ीसदी की बढ़ोतरी 
    19 May 2022
    देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 2,364 नए मामले सामने आए हैं, और कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 29 हज़ार 563 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License