NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
दंगाइयों-अपराधियों के मुकदमे वापस लेने वाले योगी दलितों पर लगवा रहे हैं रासुका - रिहाई मंच
यूपी में आईएस के नाम पर मुस्लिम नौजवानों को फंसाने को लेकर ‘रेडिकलाईजेशन के नाम पर, और ‘जिन्दाबाद-मुर्दाबाद के बीच फंसी देशभक्ति’ रिपोर्ट जारी की जाएगी I
हस्तक्षेप
06 Apr 2018
Yogi Adityanath

लखनऊ 5 अप्रैल 2018। जातीय-सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ रिहाई मंच 7 अप्रैल को ढाई बजे से यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में सम्मेलन करेगा। इस मौके पर यूपी में आईएस के नाम पर मुस्लिम नौजवानों को फंसाने को लेकर ‘रेडिकलाईजेशन के नाम पर, और ‘जिन्दाबाद-मुर्दाबाद के बीच फंसी देशभक्ति’ रिपोर्ट जारी की जाएगी। इस कार्यक्रम में इलाहाबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता फरमान अहमद नकवी, अरविंद मूर्ति, सामाजिक कार्यकर्ता असद हयात, एपीसीआर के अबू बकर सब्बाक, लेखक शरद जायसवाल, अम्बेडकवादी छात्र सभा से अमर पासवान, एनसीएचआरओ के अंसार इंदौरी अपनी बात रखेंगे।

रिहाई मंच प्रवक्ता शाहनवाज आलम ने कहा कि एक तरफ योगी मुकदमें वापस ले रहे हैं तो दूसरी तरफ दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों को फर्जी मुठभेड़ में मारकार कानून के राज की वकालत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामंती करणी सेना को संरक्षित करने वाली भाजपा सरकार ने हक-हूकूक की मांग कर रहे दलितों पर गोली चलाई और अब उनको खतरा बताते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कारवाई कर रही है। उन्होंने योगी सरकार से 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान दलितों के ऊपर दर्ज मुकदमें तत्काल वापस लेने की मांग की।

शाहनवाज आलम ने बताया कि ‘रेडिकलाईजेशन के नाम पर’ रिपोर्ट जहां भारत में मुस्लिम युवाओं को आईएस के नाम पर फंसाने के षडयंत्र पर बहस खड़ी करती है वहीं ‘जिन्दाबाद-मुर्दाबाद के बीच फंसी देशभक्ति’ क्रिकेट जैसे खेलों के माध्यम से समाज की विभाजनकारी शक्तियों शिनाख्त करती है। ‘रेडिकलाईजेशन के नाम पर’ रिपोर्ट कानपुर, आजमगढ़, बिजनौर, लखनऊ, कुशीनगर, उन्नाव के उन युवाओं के परिवारों की सिर्फ आपबीती सामने लाने का ही नहीं बल्कि उन झूठे आरोपों को भी सामने लाने का प्रयास है जिसके सहारे खुफिया-सुरक्षा एजेंसियां उनके जीवन के बेशकीमती साल बर्बाद कर रही हैं। ये रिपोर्ट मुसलमानों की एक खतरनाक छवि बनाने और बहुसंख्यक समाज को उसके खिलाफ खड़ा करने की राजनीति का भी ये रिपोर्ट पर्दाफाश करती है।

कार्यक्रम में जातीय-सांप्रदायिक हिंसा के पीड़ित व ‘जिन्दाबाद-मुर्दाबाद के बीच फंसी देशभक्ति’ के लेखक शरद जायसवाल, नरेश गौतम, यदुवंश प्रणय भी शामिल रहेंगे। रिहाई मंच ने गुजारिश की कि इंसाफ पसन्द अवाम 7 अप्रैल को यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में जरूर पहुंचें।

Courtesy: Hastakshep,
Original published date:
05 Apr 2018
Yogi Adityanath
Uttar pradesh
communal violence

Related Stories

आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद ईदगाह प्रकरण में दो अलग-अलग याचिकाएं दाखिल

ग्राउंड रिपोर्ट: चंदौली पुलिस की बर्बरता की शिकार निशा यादव की मौत का हिसाब मांग रहे जनवादी संगठन

जौनपुर: कालेज प्रबंधक पर प्रोफ़ेसर को जूते से पीटने का आरोप, लीपापोती में जुटी पुलिस

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

उपचुनाव:  6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 23 जून को मतदान

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश


बाकी खबरें

  • kashmir
    अनीस ज़रगर
    RSF ने कश्मीर प्रेस क्लब को बंद करने की जम्मू-कश्मीर प्रशासन की कार्रवाई की निंदा की
    20 Jan 2022
    एक तीखे वक्तव्य में रिपोर्टर्स विदआउट बॉर्डर्स ने क्षेत्र में प्रशासन को उस पत्रकार समूह की मदद करने का आरोप लगाया है, जिसने प्रेस क्लब पर “क़ब्ज़ा” किया। कई लोगों ने इसे राज्य समर्थित “तख़्ता-पलट”…
  • birth rate
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपीः एनिमिया से ग्रसित बच्चों की संख्या में वृद्धि, बाल मृत्यु दर चिंताजनक
    20 Jan 2022
    प्रदेश में 6 माह से 59 माह तक के 66.4 फीसदी बच्चे एनीमिया से ग्रसित पाए गए हैं। एनएफएचएस के इससे पहले वाले सर्वे अर्थात चौथे सर्वे में प्रदेश में एनिमिया से ग्रसित बच्चों का आंकड़ा 63.2 फीसदी था।
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3.17 लाख नए मामले, एक्टिव मामले 20 लाख के क़रीब पहुंचे 
    20 Jan 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 3 लाख से भी ज़्यादा यानी 3,17,532 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 5.03 फ़ीसदी यानी 19 लाख 24 हज़ार 51 हो गयी है।
  • Sudan
    पवन कुलकर्णी
    सूडान में तख़्तापलट विरोधी प्रदर्शन जारी, सात और लोग मारे गये और सौ से ज़्यादा घायल
    20 Jan 2022
    सुरक्षा बलों की ओर से हिंसक दमन के बावजूद तख़्तापलट को मंज़ूर नहीं किये जाने को लेकर सूडान में सामूहिक हड़ताल और सिविल नाफ़रमानी की मुहिम जारी हैं।
  • Aaj Ki Baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    अपर्णा के भाजपा में जाने और आजाद-अखिलेश अलगाव के मायने
    20 Jan 2022
    मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा बिष्ट यादव के भारतीय जनता पार्टी में जाने का किसको कितना नफ़ा-नुकसान होगा? इसी तरह भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद के अखिलेश यादव की अगुवाई वाले गठबंधन में…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License